रोज महिलाएं खाने में कुछ नया बनाती हैं क्योंकि एक ही तरह का खाना खाकर न सिर्फ बोरियत होती है बल्कि खाने का मन भी नहीं करता। इसलिए महिलाएं कभी दाल, कभी सब्जी, कभी कुछ मसालेदार बनाती हैं। हालांकि, दाल या फिर सब्जी बनाना काफी आसान होता है, लेकिन जब बात पत्तों वाली सब्जी की आती है तो इसे बनाने से ज्यादा काटना या धोना बहुत मुश्किल होता है, खासकर लाल साग को।
कई महिलाएं ऐसी भी होती हैं, जो साग को न धोने की जगह से बनाती ही नहीं है। मगर अब आपको ऐसा करने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स लेकर आए हैं, जिसकी सहायता से आप साग को आसानी से साफ कर सकती हैं।
बता दें कि साग को सही तरीके से धोना बहुत जरूरी है क्योंकि अगर आप ऐसा नहीं करती हैं तो आपकी सब्जी में किरकिरीपन आ सकता है। साथ ही, अगर आपको काटने में समय लगता है तो यकीनन इस लेख में बताए गए टिप्स आपके काम आ सकते हैं, लेकिन इससे पहले हम आपको लाल साग क्या है इसके बारे में जानकारी दे रहे हैं।
लाल साग को या फिर लाल पालक भी कहा जाता है। यह दिखने में लाल होता है, जिसके डंठल लाल भी होते हैं। इसमें प्रोटीन, खनिज की प्रचुर मात्रा में पाई जाती है। मगर लाल साग को बनाने से पहले धोना काफी जरूरी है।
इसे ज़रूर पढ़ें- इस तरह चंद मिनटों में मेथी से लेकर बथुआ साग की करें सफाई
मार्केट से पहले ताजा लाल साग खरीदकर लाएं, तो इसे फ्रिज में स्टोर न करें क्योंकि इससे साग में मौजूद गंदगी फ्रिज में लग जाएगी। इसके लिए आपको पत्तों को अलग-अलग करके साफ करना होगा और पत्तों को झाड़कर साफ करना होगा। (सरसों के साग से बनाएं ये 3 टेस्टी डिशेज़)
आपके पास लाल साग को धोने के दो तरीके हैं। पहला यह कि साग को पहले काट लें और फिर धोएं। दूसरा कि साग को पहले धो लें और फिर काट लें। आपको जो आसान लगे आप उसे फॉलो करें, लेकिन धोने के लिए इन टिप्स को फॉलो करें।
यह विडियो भी देखें
आप लाल साग को धोने के लिए नमक के पानी का इस्तेमाल कर सकती हैं क्योंकि नमक बैक्टीरिया को निकालने के लिए काफी उपयोगी माना जाता है। इसके लिए एक बड़ा बाउल लें और इसमें 2 चम्मच नमक डाल दें। फिर इसमें लाल साग के पत्ते को 15 मिनट के लिए रख दें और पत्तों को रगड़ें।
नमक के पानी में पत्तों को भिगोने के बाद आप बाउस से पत्तों को निकाल लें और फिर एक तरफ रख दें। फिर एक बाउल में साफ पानी डालें और पत्तों को 5 मिनट के लिए रख दें। फिर पत्तों को पानी से रगड़कर धो लें। धोने के बाद आप पत्तों को सूखने के लिए छोड़ दें।
आप लाल साग को सुखाकर ही लाल साग को ही काटें। इसे काटने से पहले आप अपने दोनों हाथों को साफ करें क्योंकि अगर आपका साग धुला हुआ है, तो आपके हाथों पर लगे बैक्टीरिया साग को गंदा कर सकते हैं। इसलिए बेहतर होगा कि आप अपने हाथों को साफ कर लें। (कश्मीरी साग की रेसिपी)
इसे ज़रूर पढ़ें-पालक धोते समय होती है परेशानी तो इन टिप्स को करें फॉलो
अब इसमें किसी भी तरह के केमिकल, बैक्टीरिया और वायरस होने का भी डर नहीं रहेगा। आपको लेख पसंद आया हो तो इसे शेयर और लाइक ज़रूर करें, साथ ही, ऐसी अन्य जानकारी पाने के लिए जुड़े रहें हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- (@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।