Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:37 PM IST

10 मिनट में बन जाएगी कश्मीरी साग की ये स्वादिष्ट रेसिपी, नहीं लगेगी ज्यादा मेहनत

अगर आपको कश्मीरी डिश पसंद हैं तो जानिए वेजिटेरियन कश्मीरी साग कैसे बनाया जाता है। ये रेसिपी बहुत ही आसान है।
Updated:- 2020-02-14, 09:17 IST
best recipe of kashmiri palak saag

अगर आपसे कहा जाए कि कश्मीरी साग की इस रेसिपी में सिर्फ 5 इंग्रीडियंट्स की जरूरत होगी और साथ ही साथ इस रेसिपी को आप झटपट बना सकती हैं। इसकी खासियत ये है कि ये कश्मीरी मसालों से बनती है और साथ ही साथ इसका फ्लेवर बहुत ही अच्छा आता है। तो अगर आपको भी लगता है कि आप इस रेसिपी को बनाना चाहती हैं तो चलिए बताते हैं कि इसे कैसे बनाना है। 

कश्मीरी साग Recipe Card

इस रेसिपी को बनने में 10 मिनट लगेंगे और इसलिए इसे बहुत आसान रेसिपी कहा जा सकता है।

Vegetarian Recipe
Total Time: 10 min
Prep Time: 2 min
Cook Time: 7 min
Servings: 2
Level: Low
Course: Main Course
Calories: 300
Cuisine: Indian
Author: Shruti Dixit

Ingredients

  • 1 पालक की गड्डी
  • 5-6 सूखी कश्मीरी लाल मिर्च
  • 7-8 लहसुन की कलियां
  • 1.5 चम्मच सरसों का तेल
  • नमक स्वादानुसार
  • जीरा (ऑप्शनल)
  • सौंफ पाउडर (ऑप्शनल)
  • हींग (ऑप्शनल)

Step

  1. Step 1:

    पालक को काटकर साफ कर लें। इसकी स्टेम निकाल लें और अगर आप पालक की स्टेम भी खाती हैं तो सिर्फ सॉफ्ट स्टेम ही रखें।

  2. Step 2:

    एक प्रेशर कुकर में सरसों का तेल गर्म करें जब तक इसमें से धुआं न उठने लगे। उसके बाद इसकी आंच धीमी करें और उसमें लहसुन की कलियां डालें और अच्छे से भूनें। जब तक लहसुन गोल्डन ब्राउन नहीं हो जाते। आप चाहें तो इस समय एक चुटकी हींग भी डाल सकती हैं। इसके अलावा, इसमें जीरा भी डाल सकती हैं।

  3. Step 3:

    अब कुकर में सूखी कश्मीरी लाल मिर्च डालें। इसे रंग बदल जाने तक भूनें।

  4. Step 4:

    अब इसमें पालक डालें और उसके बाद इसे थोड़ा सा चलाकर कम नमक डालें (नमक कम होना चाहिए क्योंकि पालक में ज्यादा नमक की जरूरत नहीं होती) इसे अच्छे से चलाएं। इस साग में किसी और मसाले की जरूरत नहीं होगी।

  5. Step 5:

    अब पालक एक-दो मिनट में पानी छोड़ने लगेगी जब ऐसा हो जाए तो इसमें थोड़ा और पानी डालें और प्रेशर कुकर में दो सीटी लगने तक इसे पकाएं। पकने के बाद आप इसे गर्मागर्म चावल या रोटियों के साथ सर्व कर सकती हैं।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।