
पराठे की बात आते ही लोगों के दिमाग में सबसे पहले पंजाब का नाम आता है। आज भी लोगों का मानना है कि पंजाब में सुबह का नाश्ता पराठों के बिना अधूरा माना जाता है। बड़े-बड़े तवे पर बनते हुए सुनहरे, करारे पराठों पर जब ऊपर से सफेद मक्खन या देसी घी लगाते हैं, तो उसका स्वाद और भी बढ़ जाता है। हालांकि, लोगों का मानना है कि जो ढाबे पर पराठा बनता है, वैसा टेस्ट घर पर बने पराठे में नहीं आता। अगर आप भी ऐसा सोच रही हैं और पंजाबी ढाबा स्टाइल गोभी का पराठा घर पर बनाना चाहती हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। कुछ लोग सोचते हैं कि पराठे के लिए मसाला सही बनना जरूरी है, लेकिन आटे का भी इसमें अहम रोल है। अगर आप आटा सही से गूंथते हैं, तो पराठा और भी ज्यादा टेस्टी बनता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको पराठा बनाने के लिए कुछ जरूरी टिप्स बताएंगे।
गोभी का पराठा बनाते समय ध्यान रखें कि आटा सॉफ्ट गूंथना जरूरी है। गोभी पानी छोड़ती है, इसलिए आटे का सही गूंथा होना जरूरी है। ध्यान रखें कि अगर आटा ज्यादा सॉफ्ट होगा तो बेलते समय पराठा फटेगा।
अगर आप वैसा ही टेस्ट चाहती हैं, तो ध्यान रखें कि आटे में आपको थोड़ा नमक और तेल मिलाना होगा। आटा गूंथते समय अगर आप आटे में तेल नमक मिलाती हैं, तो इससे आटे का टेस्ट बदल जाता है। 1–2 चम्मच तेल और एक चुटकी नमक डालने से आटा मुलायम बनता है।
इसे भी पढे़ं- मूली के पराठे भरते ही फट जाते हैं? घिसने में नहीं, आप आटा गूंथने में कर रही हैं ये 5 बड़ी गलती

आप इस बात को मानें या नहां, लेकिन ढाबों पर भी यही किया जाता है। जब आटा सेट होता है और ग्लूटेन एक्टिव होता है, तब पराठा बेलने और सेंकने में आसान होता है। आप ध्यान देंगे, तो इससे पराठा सॉफ्ट भी बनता है। अगर गोभी का पराठा बेलने में परेशानी होती है, तो आपको इन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
ढाबा स्टाइल पराठा बनाने के लिए आपको आटे की लोई थोड़ी मोटी बनानी चाहिए। ढाबा स्टाइल पराठे थोड़े मोटे व भरे हुए होते हैं। बहुत छोटी लोई न बनाएं वरना गोभी भरते ही फट जाएगी और आपको बेलने में दिक्कत आएगी। आटे की लोई ज्यादा लेने से पराठा सॉफ्ट भी बनेगा और मक्खन के साथ खाने में टेस्टी भी लगेगा।

आटा गूंथते समय थोड़ा-सा अजवाइन, काली मिर्च और हींग मिला दें। इससे गैस नहीं बनेगी और स्वाद भी बढ़ेगा। इससे आपको पराठे में ढाबे जैसा फ्लेवर आएगा। अक्सर लोग सोचते हैं कि मसाले में कोई कमी नहीं है, फिर भी टेस्ट ढाबे जैसा क्यों नहीं आता, क्योंकि आप आटा गूंथने में जरूरी बातों का ध्यान नहीं रखते।
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।