Coldest Places In Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश देश का एक खूबसूरत और प्रमुख राज्य है। मध्य प्रदेश हिंदुस्तान के मध्य में स्थित है, इसलिए इसे कई लोग ह्रदय नगरी के नाम से भी जानते हैं।
मध्य प्रदेश को पर्यटन केंद्र हब भी माना जाता है। इस राज्य में ऐसी कई शानदार, ऐतिहासिक और खूबसूरत जगहें मौजूद हैं, जहां सिर्फ देशी ही नहीं, बल्कि विदेशी पर्यटक भी घूमने के लिए पहुंचते हैं।
मध्य प्रदेश देश का एक ऐसा भी राज्य है, जहां अप्रैल से लेकर जुलाई के बीच में खूब गर्मी पड़ती है। मध्य प्रदेश में जब भीषण गर्मी पड़ती है, तो लोग ठंडी-ठंडी जगहों के बारे में सर्च करने लगते हैं।
इस आर्टिकल में हम आपको मध्य प्रदेश के एक ऐसे हिल स्टेशन के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप भीषण गर्मी में भी ठंडी-ठंडी हवाओं का लुत्फ उठा सकते हैं। वीकेंड में अपनों के साथ पहुंच जाएं।
गर्मियों में मध्य प्रदेश की सबसे खूबसूरत और ठंडी जगह घूमने की बात होती है, तो सबसे पहले पचमढ़ी का नाम लिया जाता है। पचमढ़ी, मध्य प्रदेश का एक खूबसूरत हिल स्टेशन भी है, जी शांत और शुद्ध वातावरण के लिए भी जाना जाता है।
सतपुड़ा की पहाड़ियों में स्थित पचमढ़ी में सिर्फ मध्य प्रदेश के लोग ही नहीं, बल्कि अन्य राज्यों में भी पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं। अप्रैल से लेकर जुलाई के बीच में पचमढ़ी का तापमान 25-30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है।
इसे भी पढ़ें: May Long Weekend: मई की गर्मी में ऑफिस से 1 दिन छुट्टी लेकर 4 दिन ठंडी जगहों पर घूमने का लुत्फ उठाएं, ऐसे प्लान बनाएं
गर्मी के मौसम में पचमढ़ी घूमने के लिए एक बेस्ट हिल स्टेशन माना जाता है। पचमढ़ी में स्थित हरे-भरे पहाड़, घने जंगल और झील-झरने खूबसूरती और वातावरण में चार चांद लगाने का काम करते हैं। यहां की हरियाली भी पर्यटकों को खूब आकर्षित करती है।
पचमढ़ी के बारे में कहा जाता है कि जब मध्य प्रदेश की अन्य जगहों पर भीषण गर्मी पड़ती है, तब भी पचमढ़ी का तापमान एकदम सामान्य रहता है और सुबह-शाम ठंडी-ठंडी हवाएं चलती रहती हैं। गर्मी के मौसम में पचमढ़ी में कई लोग पिकनिक मनाने से लेकर एडवेंचर एक्टिविटी करने के लिए पहुंचते रहते हैं। पचमढ़ी को प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग माना जाता है।
यह विडियो भी देखें
पचमढ़ी में घूमने के लिए ऐसी है शानदार और हसीन जगहें मौजूद हैं, जिन्हें आप गर्मी में मौसम में एक्सप्लोर करने पहुंच सकते हैं। जैसे-
गर्मी में पचमढ़ी घूमने की बात होती है, तो सबसे पहले डचेस फॉल्स का ही नाम लिया जाता है, क्योंकि इस फॉल्स में गर्मी में भी ठंडा पानी गिरता है। गर्मियों की छुट्टियों में यहां कई लोग परिवार के साथ पिकनिक मनाने और स्नान करने के लिए पहुंचते हैं। इस फॉल्स के आसपास की हरियाली भी खूब आकर्षित करती है।
अगर आप गर्मी की छुट्टियों में बच्चों के साथ पचमढ़ी घूमने के लिए जा रहे हैं, तो फिर आपको सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान जरूर जाना चाहिए। इस राष्ट्रीय उद्यान में बाघ, तेंदुआ, चीतल और अन्य कई जानवरों को देखकर बच्चे खुशी से झूम उठेंगे। सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान में आप जंगल सफारी का भी लुत्फ उठा सकते हैं।
पचमढ़ी में डचेस फॉल्स और सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान जैसी जगहों के अलावा, जटाशंकर गुफा, पांडव गुफाएं, अप्सरा विहार और बी फॉल्स जैसी शानदार जगहों को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं। पचमढ़ी में आप एडवेंचर एक्टिविटी जैसे-ट्रेकिंग, हाइकिंग और कैम्पिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से पचमढ़ी पहुंचना बहुत ही आसान है। इसके लिए आप भोपाल से पचमढ़ी के पास में स्थित पिपरिया रेलवे स्टेशन के लिए ट्रेन पकड़ सकते हैं।
आपको बता दें कि पिपरिया रेलवे स्टेशन से पचमढ़ी की दूरी करीब 52 किमी है। रेलवे स्टेशन से टैक्सी या कैब लेकर पचमढ़ी जा सकते हैं। इसके अलावा, भोपाल से अपनी गाड़ी से भी पचमढ़ी जा सकते हैं। भोपाल से पचमढ़ी की दूरी करीब 209 किमी है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@inhalerampur,gaurav6464/insta
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।