मध्य प्रदेश के इन 6 फेमस रेसिपीज को जरूर करें ट्राई

मध्य प्रदेश जायको का शहर है और बहुत सी ऐसी टेस्‍टी रेसिपीज हैं जिनकी शुरुआत यहीं से हुई। यहां के भोपाल शहर की गलियों में आपको मटन, चिकने से लेकर लस्‍सी तक का स्‍वाद चखने को मिल जाएगा। इस बार अगर आप मध्य प्रदेश जाएं तो वहां के खानों का स्‍वाद चखे बिना वापस ना आएं। आइए जानें, मध्य प्रदेश के 8 फेमस रेसिपीज के बारे में जिन्‍हें आप एक बार जरूर ट्राई करना चाहेंगी। 
Updated:- 2019-03-29, 20:16 IST
madhya pradesh food main

मध्य प्रदेश अपनी समृद्ध संस्कृति और इतिहास के लिए जाना जाता है। लेकिन सिर्फ यही इस राज्‍य की खासियत नहीं है, बल्कि और बहुत कुछ हैं जो मध्य प्रदेश को फेमस बनाता है और उनमें से एक है वहां का खाना। हर राज्‍य का अपना एक अलग खान-पान होता है, जिसमें झलकती है वहां की संस्कृति और वहां के लोगों का रहन-सहन। मध्य प्रदेश जायको का शहर है और बहुत सी ऐसी टेस्‍टी रेसिपीज हैं जिनकी शुरुआत यहीं से हुई। मध्य प्रदेश के लोग वेज और नॉनवेज का बराबर शौक रखते हैं। यहां के भोपाल शहर की गलियों में आपको मटन, चिकने से लेकर लस्‍सी तक का स्‍वाद चखने को मिल जाएगा। तो इस बार अगर आप मध्य प्रदेश जाएं तो वहां के खानों का स्‍वाद चखे बिना वापस ना आएं। आइए जानें, मध्य प्रदेश के 6 फेमस रेसिपीज के बारे में जिन्‍हें आप एक बार जरूर ट्राई करना चाहेंगी।

madhya pradesh food inside

इसे जरूर पढ़ें: मुंबई की धड़कन कही जाने वाली 6 स्पेशल स्ट्रीट फूडस, जानें इनके बारे में

इंदौरी नमकीन

मध्य प्रदेश में बनने वाली नमकीन पूरे भारत में फेमस है। इंदौरी नमकीन आपको किसी और शहर में नहीं मिलेगा। जब आप इसे आएंगी तो आपको इसमें एक अलग स्‍वाद मिलेगा। वहीं, यहां की रतलामी सेंव का स्वाद कमाल का है। इन नमकीनों को बेसन से बनाया जाता है और मुंगफली के तेल में तला जाता है। इन नमकीन को खरीदने के लिए इंदौर का सराफा बाजार सबसे बेहतरीन जगह है।

पोहा जलेबी

मध्य प्रदेश के पोहा जलेबी ना सिर्फ मध्य प्रदेश के लोगों का पसंदीदा नाशता है, बल्कि दिल्‍ली और उत्तर भारतीय के कई राज्यों के लोग भी इसके स्‍वाद के दिवाने हैं। पोहे के साथ जलेबी का ट्विस्ट इस डिश को लाजबाव बनाता है। ज्‍यादातर ये ब्रेकफास्‍ट में खाया जाता है। भोपाल जाएं तो यहां की फेमस सुलैमानी चाय और पोहा जलेबी जरूर खाएं।

madhya pradesh food inside

भोपाली गोश्त कोरमा

भोपाल के खाने में मुगलई खाने की छाप झलकती है। यहां का भोपाली गोश्त कोरमा इसकी गवाही देता है। यह डिश नवाबी रेसिपीज का बहुत ही अहम हिस्सा मानी जाती है। इस डिश को बनाने के लिए मटन को मसालेदार ग्रेवी में धीमी आंच पर पकाया जाता है। अगर आप भोपाल जा रही हैं तो चटोरी गली में जाकर इस डिश का मजा जरूर लें।

चक्की की शाक

स्टीम किये हुए गेहूं के आटे से बनाने वाली ये रेसिपी करी और दही के साथ सर्व की जाती है। मध्यप्रदेश के सबसे लोकप्रिय डिशों में से एक चक्की की शाक किसी खास पार्टी या फिर त्यौहार के मौके पर बनाई जाती है।

madhya pradesh food inside

इसे जरूर पढ़ें: पंजाब के जायके में क्या है खास, लोग क्यों है इसके दीवाने

भुट्टे की कीस

भुट्टे की कीस एक ऐसी डिश है जो आपको सिर्फ मध्य प्रदेश में ही मिलेगी। मकई से बनने वाली इस रेसिपी को नारियल, दूध, राई और मसालों के साथ पकाया जाता है। इंदौर जाएं तो इस रेसिपी को जरूर टेस्ट करें। इंदौर के सराफा बाज़ार में स्थित जोशी दही बड़ा हाउस में सबसे टेस्‍टी भुट्टे की कीस मिलते हैं।

madhya pradesh food inside

 

मावा बाटी

मावा बाटी मीठे बॉल्स होते हैं इसे मावा, कटे हुए ड्राई फ्रूट और इलाइची पाउडर डालकर बनाया जाता है। वैसे तो ये गुलाब जामुन की तरह दिखते हैं लेकिन इनका स्‍वाद बिल्‍कुल अलग होता है। ये डिश आपको भोपाल के कई स्ट्रीट फूड स्टॉल मिल जाएगी। ये एक ऐसी डिश है जिसे अगर आपने भोपाल जाकर भी नहीं खाया तो आप वहां का असली टैस्‍ट को मिस कर देंगी।

Photo courtesy- (Foodiye, WordPress.com, Archana's Kitchen, OMGies…, PlaceofOrigin.in)

 


 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।