Kitchen Tips: बचे हुए सलाद से आप भी आसानी से बनाएं ये शानदार रेसिपीज

किसी भी बचे हुए भोजन को फ़ेंकने से कई गुणा अच्छा है उस भोजन को एक अलग अंदाज में बनाकर खाने में। अमूमन देखा जाता है कि रोटी, सब्जी, दाल या सलाद बचने के बाद उसके अलगे दिन या फिर उसी दिन फेंक दिया जाता है। ऐसे में अगर हर दिन इस भोजन को जोड़ा जाए तो हजारों टन भोजन हम और आप ऐसे ही बर्बाद कर देते हैं। ऐसे में किसी भोजन को फेंकने से अच्छा है उससे एक अलग डिश बनाई जाए। जी हां, अगर आपके भी घर में हर रोज सलाद कुछ अधिक ही बन जाता है, तो उसे अब फेंकने की ज़रूरत नहीं है। क्योंकि, इस लेख में हम आपको बचे हुए सलाद से कुछ शानदार रेसिपीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप हर रोज बनाना चाहेंगी। तो आइए जानते हैं।
बनाएं सूप

सामग्री
बचा हुआ सलाद-1 कप, काला नमक-1/4 चम्मच, जीरा-1/2 चम्मच, तेल-1 चम्मच, पुदिता पत्ते-5-6, काली मिर्च पाउडर-1/4 चम्मच, पानी- 2 कप
बनाने का तरीका
- सूप बनाने के लिए सबसे पहले आप एक पैन में तेल डालकर गरम करें।
- तेल गरम होने के बाद पैन में बचा हुआ सलाद, काला नमक, जीरा और एक कप पानी डालकर लगभग 7 मिनट के लिए पकाएं।
- 7 मिनट बाद गैस को बंद कर दीजिए और कुछ देर ठंडा होने के लिए छोड़ दीजिए।(बनाएं वेजिटेबल क्लियर सूप)
- ठंडा होने के बाद उसे मिक्सर में डालें और अच्छे से पीसकर किसी बर्तन में निकाल लीजिए।
- इसके बार सूप के ऊपर से काली मिर्च पाउडर के साथ पुदीना पत्ते को डालकर सर्व करें।
इसे भी पढ़ें:Easy Hacks: जानिए कच्चे कटहल को घर पर पकाने के आसान तरीके
कटलेट बनाएं

सामग्री
बचा हुआ सलाद-2 कप, नमक-स्वादानुसार, काली मिर्च पाउडर-1/3 चम्मच, गरम मसाला-1/3 चम्मच, ब्रेड चूरा-1/4 कप, उबले आलू-3, हल्दी पाउडर-1/2 चम्मच, बेसन-2 चम्मच, तेल-1 कप
बनाने का तरीका
- सबसे पहले आप एक पैन में तेल डालकर गरम करने के बाद बचे हुए सलाद को डालकर कुछ देर पका लीजिए।
- 2 मिनट बाद सलाद में मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और गरम-मसाला भी डालकर कुछ देर पका लीजिए।
- पकाने के बाद उबले आलू, बेसन और नमक को डालकर अच्छे से मैश कर लीजिए।(मसूर दाल के लाजवाब कटलेट)
- मैश करने के बाद इसमें ब्रेड चूरा को डालकर कटलेट के आकार में बना लीजिए।
- अब एक कढ़ाई में तेल गरम करके कटलेट को सुनहरा होने तक फ्राई कर लीजिए।
इसे भी पढ़ें:फ्रूट चाट को लम्बे समय तक फ्रेश रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स
पराठा बनाएं

सामग्री
बचा हुआ सलाद-1 कप, गेहूं का आटा-2 कप, हरी मिर्च-2 बारीक़ कटी हुई, धनिया पत्ता-1 चम्मच, अमचूर पाउडर-1/2 चम्मच, जीरा पाउडर-1/4 चम्मच, घी-2 चम्मच, नमक-स्वादानुसार
बनाने का तरीका
- सबसे पहले आप गेहूं के आटे में घी, हल्का नमक और पानी डालकर डो बना लीजिए और कुछ देर के लिए अलग रख दीजिए।
- इधर आप सलाद को बारीक़ काटकर उसमें जीरा पाउडर, नमक, धनिया पत्ता आदि सामग्री को डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए।
- अब आटे में से लोई बनाकर मिक्स किए हुए सलाद में से भर लीजिए और रोटी के आकार में बेल लीजिए।
- अब एक पैन में घी गरम करें और पराठे को सुनहरा होने तक अच्छे से फ्राई कर लीजिए।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@fussfreeflavours.com,www.wellplated.com)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।