कई लोगों की ट्रैवल लिस्ट में मंदिरों में दर्शन करने जाना शामिल नहीं होता। लेकिन पहाड़ों पर घूमने जा रहे लोगों के लिए मंदिरों में घूमना पहली पसंद होती है। ऐसा इसलिए, क्योंकि नैनीताल के मंदिर हरी-भरी पहाड़ियों, झीलों और शांत वातावरण से घिरे होते हैं। मंदिरों के आसपास का शांत वातावरण ध्यान और प्रार्थना के लिए तो अच्छा होती ही है, लेकिन यह मंदिर इतनी ज्यादा खूबसरत जगह पर स्थित होते हैं कि यहां घंटों समय आप बिता पाएंगे। मंदिरों के आसपास के दृश्यों में सूर्योदय, सूर्यास्त, झील और घाटियां शामिल होती है, जो फोटो के लिए भी अच्छी होती है।
कैंची धाम
अल्मोड़ा मार्ग पर नैनीताल से लगभग 17 किलोमीटर की दूरी पर स्थित कैंची धाम एक ऐसी सुंदर जगह पर स्थित है, जहां रास्ते में पड़ने वाली खूबसूरती आप भूल नहीं पाएंगे। इस मंदिर तक पहुंचने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं, क्योंकि सुंदरता के साथ-साथ यह गहरी आस्था का प्रतीक माना जाता है। हालांकि, यहां वीकेंड पर जाने से आपको बचना चाहिए। ऐसा इसलिए, क्योंकि यहां सड़कों पर इतनी लंबी लाइन लगती है कि आप घंटों तक ट्रैफिक में फंसे रहेंगे। यह उत्तराखंड के फेमस मंदिर में से एक है।
- समय- नैनीताल से कैंची धाम पहुंचने में 1 घंटे का समय लग सकता है। दोनों की बीच दूरी लगभग 19 किमी है।
गिरिजा देवी मंदिर
इस मंदिर की संरचना इतनी अलग और अनोखी है कि आपको ऐसा नजारा और कहीं नहीं देखने को मिलेगा। यह उत्तराखंड में स्थित एक सुंदर प्रसिद्ध मन्दिर है। यह मंदिर सुन्दर खाल गांव में स्थित है। इस मंदिर को गर्जिया देवी मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। देवी गिरिजा हिमालय और भगवान शिव की पत्नी की बेटी हैं। इस मंदिर में आपको 4.5 फीट की गिरिजा माता की मूर्ति भी देखने को मिलेगी। यह मंदिर कोसी नदी के बीच में एक चट्टान पर स्थापित है, इसलिए यह और भी ज्यादा खूबसूरत लगता है। इसेलोकप्रिय हिल स्टेशनोंके पास स्थित फेमस मंदिर माना जाता है।
- समय- नैनीताल से गिरिजा देवी मंदिर पहुंचने में 2 घंटे का समय लग सकता है। दोनों की बीच दूरी लगभग 76 किमी है।
मुक्तेश्वर मंदिर
यह धार्मिक स्थल होने के साथ ही एक अद्भुत पर्यटन स्थल भी माना जाता है। इसका सबसे बड़ा कारण मंदिर की सुंदर वास्तुकला और इसके आस-पास के सुंदर नजारे हैं। माना जाता है कि इस मंदिर का निर्माण पांडवों ने करवाया था। मंदिर हरे-भरे वातावरण के बीच स्थित है। आप यहां सुबह 5 बजे से शाम 7:30 बजे के बीच जा सकते हैं।
- समय- नैनीताल से मुक्तेश्वर मंदिर पहुंचने में भी 2 घंटे का समय लग सकता है। दोनों की बीच दूरी लगभग 51 किमी है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik, wikipedia
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों