सर्दियों में उत्तराखंड की इन जगहों पर जाना पसंद करते हैं पर्यटक, आप भी जाएं

उत्तराखंड राज्य अपनी सुखद जलवायु के कारण देश के सबसे लोकप्रिय स्थलों में से एक माना जाता है। यहां अनेक ऐतिहासिक, रोमांटिक और धार्मिक स्थल हैं। नवविवाहित कपल्स अपने रिश्ते में और अधिक प्यार भरने के लिए इस जगह पर आना पसंद करते हैं। उत्तराखंड में कई शानदार हिल स्टेशन हैं, जहां एक बार जाने के बाद बार-बार जाने का मन होता है। वैसे तो उत्तराखंड राज्य को देवभूमि के नाम से भी जाना जाता है। हर कोई जीवन में एक बार हिमालय का जादुई नजारा देखना चाहता है। लेकिन जो लोग पहली बार यहां जा रहे हैं, वे बेस्ट टूरिस्ट स्पॉट पर घूमना पसंद करते हैं।
उन्हें उन जगहों पर जाना अच्छा लगता है, जहां पर्यटकों को जाना सबसे ज्यादा पसंद होता है। भले ही इन जगहों पर बहुत ज्यादा भीड़ होती है, लेकिन इसके बाद भी वह इन जगहों पर घूमने जाते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको उत्तराखंड की उन जगहों के बारे में बताएंगे, जहां सबसे ज्यादा लोग जाते हैं।
नैनीताल

उत्तराखंड में अगर सबसे ज्यादा लोकप्रिय हिल स्टेशनों की बात होती है, तो लोगों की जुबान पर नैनीताल का नाम सबसे पहले आता है। इस सुंदर जगह पर जाने के बाद वाकई आपको एक अलग दुनिया जैसा अहसास होगा। ऐसा इसलिए, क्योंकि चारों तरफ हरे-भरे पेड़, आखों के सामने से उड़ते बादल और शांत झरने और लेक इस जगह को जादुई बनाते हैं। पर्यटक यहां शांत झीलों, हरी-भरी हरियाली और सुखद वातावरण का आनंद लेने के लिए आते हैं। यहां आप किसी भी मौसम में चले आएं, आपको हमेशा यहां पर्यटकों की भीड़ देखने को मिलेगी।
इसे भी पढ़ें- Kempty Waterfall नहीं मसूरी में यहां छिपे हैं सबसे सुंदर झरने, नहीं मिलेगी ज्यादा भीड़
ऋषिकेश

उत्तराखंड राज्य के देहरादून जिले में स्थित इस शहर तक पहुंचना आसान है। यहां पहुंचने के लिए ना ही आपको घुमावदार रास्तों से गुजरना होगा और न ही आपको साधन न मिलने की परेशानी होगी। हिमालय की तलहटी में गंगा नदी के तट पर स्थित, ऋषिकेश अपने मंदिरों, आश्रमों, तपोवन और योग आश्रमों के लिए जाना जाता है। वैसे तो यह जगह आध्यात्मिकता को बढ़ावा देने का स्थान है, लेकिन फिर भी यह जगह कपल्स को सुकून और शांति का अहसास करवाती है। अगर आप पहली बार उत्तराखंड आ रहे हैं, तो यात्रा की शुरुआत ऋषिकेश से कर सकते हैं। यह उत्तराखंड में सुंदर जगह में से एक है।
इसे भी पढ़ें- मसूरी जाने का सबसे सही तरीका, जानें कैसे कर सकते हैं सस्ते में प्लान?
मसूरी

उत्तराखंड में सबसे ज्यादा घूमी जाने वाली जगह की बात होती है, जो सस्ती है तो इसमें मसूरी का नाम सबसे पहले आता है। ऊंचाई पर स्थित होने के बाद भी यह उत्तराखंड के अन्य हिल स्टेशन के मुकाबले सस्ती जगह है। 2 लोग यहां आसानी से 15 हजार में अपना ट्रिप पूरा कर सकते हैं। मसूरी को 'पहाड़ियों की रानी' के नाम से जाना जाता है। पूरे साल सुहावने मौसम के साथ, यह खूबसूरत जगह एक बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन के नाम से भी जाना जाता है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।