Most horror places in assam: नॉर्थ ईस्ट इंडिया देश का एक ऐसा हिस्सा है जिसकी खूबसूरती निहारने के लिए देश से लेकर विदेश तक के पर्यटक पहुंचते रहते हैं।
अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, त्रिपुरा या असम में ऐसी कई अद्भुत और मनमोहक जगहें मौजूद हैं, जिन्हें देखने के बाद कई विदेशी जगहों को भूल जाएंगे। नॉर्थ ईस्ट इंडिया का असम इस हिस्से का प्रवेश द्वार माना जाता है।
असम की चर्चित जगहों के बारे में तो आप जानते होंगे, लेकिन क्या आप यहां मौजूद डरावनी जगहों के बारे में जानते हैं? इस आर्टिकल में हम आपको असम की उन डरावनी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका नाम सुनते ही कई लोगों की रूह तक कांप जाती है।
असम के जतिंगा गांव की कहानी आपको चंद मिनट सोचने के लिए मजबूर कर सकती है। इस गांव को भारत के सबसे रहस्यमयी और डरावनी जगहों के से एक माना जाता है।
कहा जाता है कि यह गांव लाखों पक्षियों की मौत का गवाह है। कई लोगों का मानना है कि हर साल लाखों प्रवासी पक्षियां आती हो हैं, लेकिन अमावस्य वाली रात को सड़क पर मृत अवस्था में पाई जाती है। इस डरावनी कहानी के चलते अमावस्य वाली रात को कोई भी घर से निकलने की हिम्मत नहीं करता है। आपको बता दें कि यह गांव गुवाहाटी से करीब 319 किमी की दूरी पर है।
इसे ही पढ़ें: भारत की ये 5 भूतिया जगह आपको हिलाकर रख देंगी, एक बार वहां जाने के बाद फिर नहीं जा पाएंगी आप
असम के जोरहाट में एक भुतहा लाउन्ज मौजूद है, जिसके बारे में कई डरावनी कहानियां प्रचलित हैं। इस लाउन्ज के बारे में कहा जाता है कि यह एक बार नहीं, बल्कि कई बार रहस्यमयी हरकतें महसूस की गई हैं।
लोगों का मानना है यहं एक पवित्र अनुष्ठान होने वाला था, लेकिन कुछ गलतियों के बाद अनुष्ठान को करना पड़ा। इस घटना के इस लाउन्ज को छोड़ दिया गया। तभी से इस लाउन्ज से सूरज ढलते ही रोने-चीखने और हंसने की आवाजें सुनाई देती हैं। सूर्यास्त होने के बाद इस लाउन्ज के आसपास भटकने का नाम भी नहीं लेता है। (दिल्ली की भुतहा जगहें)
यह विडियो भी देखें
असम में स्थित नामेरी फॉरेस्ट रिजर्व की डरावनी कहानियां काफी प्रचलित है। दिन में यहां कई लोग एक साथ घूमने तो जाते हैं, लेकिन अकेले कोई भी घूमने के लिए नहीं जाता है।
नामेरी फॉरेस्ट रिजर्व के बारे में पर्यटकों का मानना है कि यहां दिन के उजाले में ही विचित्र हरकतें और दुर्लभ घटनाएं महसूस की हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार भी यहां से रात के समय में रोने, चीखने और हंसने की आवाजें आती रहती हैं। सूरज ढलते ही इस फ़ॉरेस्ट के आसपास कोई भी भटकने की हिम्मत नहीं करता है। (भारत के भुतहा हिल स्टेशन)
असम में सबसे अधिक डरावनी जगह कोई फेमस है तो उसका नाम सुंदरबारी कब्रिस्तान है। इस कब्रिस्तान के आसपास घूमने वालों के अनुसार यहां कई असामान्य गतिविधियों को नोटिस किया गया है।
स्थानीय लोगों के अनुसार सुंदरबारी कब्रिस्तान के अंदर से बच्चे, महिलाओं और बूढ़े इनसानों की आवाजें आती रहती हैं। इस जगह को लेकर एक अन्य डरावनी कहानी यह है कि सूरज ढलने के लिए यहां किसी को भी दफन नहीं किया जाता है। इसलिए सूरज ढलने के बाद सुंदरबारी कब्रिस्तान के आसपास कोई भी भटकने की हिम्मत नहीं करता है।
इसे ही पढ़ें: उत्तर प्रदेश में मौजूद इन हॉरर प्लेसेस की है एक अलग ही दिलचस्प कहानी
असम में ऐसी अन्य कई डरावनी जगहें मौजूद हैं, जहां कोई भी दिन के उजाले में भी घूमने की हिम्मत नहीं करता है। जैसे-हाहिम पिकनिक स्पॉट, बोगीजुली कैंप और नागांव भुतहा घर के आसपास कोई भी घूमने की हिम्मत नहीं करता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image-wp-content,eastindiastory
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।