Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:40 AM IST

भारत के इस भुतहा हिल स्टेशन की डरावनी कहानी देश भर में है फेमस

Dow Hill Horror Story: भारत के फेमस और चर्चित हिल स्टेशन के बारे में तो आप जानते ही होंगे, लेकिन पश्चिम बंगाल में मौजूद इस भुतहा हिल स्टेशन के बारे में जानते हैं?  
Updated:- 2023-06-01, 17:36 IST
horror story of dow hill in kurseong west bengal

Horror Story Dow Hill: पश्चिम बंगाल की खूबसूरती बहुत ही अनोखी है। इस राज्य में काफी कुछ देखने के लिए हैं। यहां के समुद्री तट से लेकर पहाड़ों की कहानियां भी आम लोगों के बीच काफी फेमस हैं।

पश्चिम बंगाल को नॉर्थ ईस्ट का प्रवेश द्वार भी माना जाता है, इसलिए यह राज्य सैलानियों के बीच भी काफी फेमस माना जाता है। इस राज्य में ऐसे कई खूबसूरत हिल स्टेशन मौजूद हैं जहां घूमने के लिए हर महीने हजारों लोग पहुंचते हैं।

लेकिन पश्चिम बंगाल के खूबसूरत हिल स्टेशन के बीच एक ऐसा भी हिल स्टेशन मौजूद है जिसकी खूबसूरती नहीं, बल्कि डरावनी कहानियां देश भर में फेमस हैं। आइए इस हिल स्टेशन के बारे में जानते हैं।

पश्चिम बंगाल में कहां है भुतहा डाउ हिल?

सबसे पहले यह जान लेते हैं जिस भुतहा हिल स्टेशन के बारे में बात कर रहे हैं उसका नाम और पश्चिम बंगाल के किस जिले में मौजूद है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उस भुतहा हिल स्टेशन का नाम 'डाउ हिल' है। यह भुतहा हिल स्टेशन पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में स्थित कुर्सियांग हिल स्टेशन के पास में है।

इसे भी पढ़ें:भारत के इन समुद्री तट की डरावनी कहानियां सुनते ही कांप उठती है रूह

डाउ हिल का भुतहा जंगल

horror story of dow hill in kurseong

डाउ हिल में मौजूद अगर किसी चीज को सबसे अधिक डरावनी मानी जाती है तो उसका नाम है यहां का जंगल। कहा जाता है कि यहां के जंगलों इंसान का कंकाल मिलना सामान्य है। डाउ हिल के जंगलों में हर तरफ हड्डियां ही हड्डियां फैली हुई हैं। इन हड्डियों की वजह से कोई भी अकेले डाउ हिल में घूमने की हिम्मत नहीं करता है।(दिल्ली की डरावनी जगह)

इस हिल को लेकर अन्य मिथक यह है कि यहां के जंगलों में बड़ी संख्या में आत्म हटाएं हुई हैं, इसलिए जंगल में हर तरफ हड्डियां ही हड्डियां दिखाई देती हैं। जंगलों में इंसानों का सर भी मिला है।

डाउ हिल की डरावनी हवा

horror story of dow hill west bengal

डाउ हिल का सिर्फ जंगल ही नहीं, बल्कि यहां की हवाएं भी डरावनी कहानियों के लिए फेमस हैं। लोगों का मानना है कि इन जंगलों की हवा तक शैतानी है। यहां की कुछ जगहें श्रापित है और जो भी उन श्रापित जगहों पर पहुंचता है वो अपना मानसिक संतुलन भी खो देता है।

मिथक के अनुसार जो व्यक्ति अपना मानसिक संतुलन खो बैठता है वो इंसान खुद को मारने की कोशिश करने लगता है। इसलिए कई सैलानी डाउ हिल घूमने के लिए नहीं पहुंचते हैं।(कोलकाता के हॉन्टेड प्लेस)

स्कूल भी है भुतहा

dow hill horror story

डाउ हिल में मौजूद विक्टोरिया बॉयज हाई स्कूल भी भुतहा माना जाता है। यह स्कूल लगभग 100 साल पुराना है। यह फेमस स्कूल सर्दियों के दिनों में बंद रहता है। लोगों का मानना है कि जब यह स्कूल बंद रहता है तो यहां से चीखने और चिल्लाने की आवाजें आती रहती हैं।

इसे भी पढ़ें:उत्तर प्रदेश में मौजूद इन हॉरर प्लेसेस की है एक अलग ही दिलचस्प कहानी


डाउ हिल की अन्य डरावनी कहानी

जंगल, हवा और स्कूल के अलावा डाउ हिल की सड़क भी डरावनी कहानियों के लिए फेमस है। यहां मौजूद सड़क को मौत की सड़क के रूप में जाना जाता है। सूरज ढलने के बाद इन सडकों से जाने की कोई भीहिम्मत नहीं करता है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।