Places to Visit in Rain:घूमने के शौकीन लोग, हर मौसम से जुड़ी जगहों पर घूमना पसंद करते हैं। उनके लिए हर मौसम ट्रिप प्लान करने के लिए एक शानदार मौका होता है। वह किसी भी मौसम में अपनी रोमांचक जगहें खोज ही लेते हैं। इस समय मानसून के चलते अब लोग ऐसी जगहों पर घूमने का प्लान बना रहे हैं, जो बारिश के लिए जाना जाता है। ऐसे लोगों का मानना है कि बारिश का मौसम है, तो बारिश से बचना क्यों है। ऐसी जगहों पर घूमने जाएं, जहां बारिश में ज्यादा होती है और मौसम हमेशा बादल वाला हो। यही कारण है कि मानसून में भारत की कुछ जगहें बारिश की वजह से भी फेमस रहती हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको भारत की कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में बताएंगे, जो मानसून के लिए जानी जाती हैं।
गोवा है लोगों की पहली पसंद (Top Places to Visit During Monsoon)
मानसून में गोवा लोगों की सबसे ज्यादा पसंदीदा जगहों में से एक है। जिन्हें बारिश में घूमना पसंद है, उन्हें यह जगह जन्नत लगेगी, क्योंकि आप बारिश की उम्मीद नहीं कर सकते। कभी भी यहां बारिश हो जाती है, इसके लिए आपको समय का इंतजार करना नहीं होगा। वैसे तो मानसून गोवा में ऑफ सीजन होता है, लेकिन फिर भी बारिश प्रेमियों के लिए सबसे ज्यादा अच्छा समय होता है। होटल्स, फ्लाइट्स और फूड सब कुछ सस्ता मिल जाता है। इतना ही नहीं, भीड़ भी कम होती है।
महाराष्ट्र
मानसून में लोगों की घूमने की लिस्ट में महाराष्ट्र का भी नाम आता है। एक तरफ जहां स्थानीय लोग यहां बारिश से परेशान रहते हैं, तो वहीं टूरिस्ट यहां इस मौसम का मजा लेने के लिए घूमने आते हैं। मुंबई और पुणे से पास, मानसून में हरी-भरी पहाड़ियों और भी ज्यादा आकर्षित हो जाती है।
दार्जिलिंग
पश्चिम बंगाल दार्जिलिंग भी मानसून प्रेमियों को यहां आने के लिए आकर्षित करता है। आप यहां का नजारा एक बार देखने के बाद भूल नहीं पाएंगे, क्योंकि बादल आपको सामने से गुजरते हुए दिखेंगे। यह जगह इतनी ज्यादा खूबसूरत है कि लोग दूर-दूर से यहां आने का प्लान बनाते हैं। यहां का मौसम पूरे साल अच्छा रहता है, लेकिन बारिश में यह और भी ज्यादा आकर्षित हो जाता है।
इसे भी पढ़ें-देहरादून के पास बेस्ट वॉटरफॉल की लिस्ट देखें यहां
केरल
मानसून प्रेमियों से अगर आप फेवरेट प्लेसिस के बारे में पूछेंगे, तो वह आपको केरल का नाम जरूर बोलेंगे। ऐसा इसलिए, क्योंकि यह जगह खूबसूरती में देश के हर हिस्से को टक्कर देती है। पानी में बोटिंग से लेकर आस-पास नारियल के पेड़ इस जगह को और भी ज्यादा सुंदर बनाते हैं। मानसून में आप भी यहां जा सकती हैं।
मेघालय
बारिश के मौसम में घूमने के लिए जगह ढूंढ रहे हैं, तो मेघालय का नाम हम कैसे भूल सकते हैं। इसे पूर्वोत्तर भारत का 'स्कॉटलैंड ऑफ द ईस्ट' के नाम से जाना जाता है। यहां जब आप रोड ट्रिप पर निकलेंगे, तो आपको बादलों के साथ खेलने जैसा अनुभव होगा। अगर इस मानसून कहां घूमने जाएं, समझ नहीं आ रहा है, तो यह जगह आपके लिए अच्छी है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों