देहरादून के पास बेस्ट वॉटरफॉल की लिस्ट देखें यहां

Waterfalls near Dehradun: उत्तराखंड की राजधानी, देहरादून एक ऐसी जगह है, जहां हर कोई घूमने का प्लान बनाता है। यह शहर हिमालय की तलहटी में स्थित है, इसलिए हरे-भरे क्षेत्रों से घिरा हुआ है। आज के समय में देहरादून रहने के लिए भी एक पसंदीदा शहर बन गया है, क्योंकि यहां किसी भी चीज की कमी नहीं है। देहरादून से मसूरी, ऋषिकेश और हरिद्वार जैसे प्रसिद्ध धार्मिक व पर्यटन पास पड़ते हैं। इसलिए, यहां घूमने आने वाले लोग, इन शहरों में घूमकर वापस जाते हैं। गर्मी के मौसम में यहां घूमने का प्लान बना रहे लोग देहरादून के आस-पास वॉटरफॉल ढूंढ रहे हैं। अगर आप भी ठंडक के लिए वॉटरफॉल घूमने जाना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा।
शिखर वॉटरफॉल्स (Tourist Places Near Dehradun)
इस झरने तक पहुंचने के लिए आपको लगभग 20 मिनट का ट्रेक करना होगा, क्योंकि झरने तक गाड़ी लेकर नहीं जा पाएंगे आप। इसलिए, यहां आने वाले लोगों को रोमांच का अहसास होता है। यहां आप अपने साथ एक्स्ट्रा कपड़े लेकर जा सकते हैं, क्योंकि आपको झरना देखते ही इसमें नहाने का मन हो जाएगा। झरने के पानी की आवाज और एक शांत वातावरण में कब आपका घंटों समय बीत जाएगा, आपको पता भी नहीं चलेगा।
- लोकेशन- कैरवान गांव, देहरादून, उत्तराखंड
इसे भी पढ़ें- देहरादून की इन 3 लोकेशन पर समर वेकेशन में बच्चों को ले जा सकती हैं मां घुमाने
भट्टा वॉटरफॉल्स
यहां पहुंचने में आपको लगभग 1 घंटे का समय लग जाएगा। लेकिन यहां पहुंचने के बाद आप घंटों समय बिता सकते हैं। यहां पहुंचने का रास्ता भी अच्छा है, इसलिए आपको सफर तय करने में भी अच्छा लगेगा। झरने तक की छोटी सी पैदल यात्रा भी आपको अच्छी लगेगी। यहां का पानी बहुत साफ और ठंडा है। यहां पहुंचने के लिए आप रोपवे का उपयोग भी कर सकते हैं, लेकिन पैदल यात्रा आपको ज्यादा पसंद आएगी। यह बच्चों के साथ घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है।
- लोकेशन- भट्टा गांव, मसूरी, क्यारकुली भट्टा, उत्तराखंड
मालदेवता वॉटरफॉल्स
यह पिकनिक के लिए एक बहुत ही अच्छी जगह है, जो हरे-भरे हरियाली और शांत वातावरण से घिरा हुआ है। मानसून के मौसम में सतर्क रहना आवश्यक है। क्योंकि, ज्यादा बारिश आने पर यहां बाढ़ जैसे हालात हो जाते हैं। भारी बारिश से भले ही झरने की सुंदरता बढ़ जाती है, लेकिन यहां पानी का स्तर अचानक से बढ़ना खतरनाक कहलाता है। लेकिन अगर आप गर्मियों के मौसम में यहां घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको यहां घूमना अच्छा लगेगा। बेस्टऑफबीट जगह के लिए यह जगह मानी जाती है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।