Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:06 AM IST

मणिपुर की ये जगहें किसी जन्नत से कम नहीं, देखकर खुद कहेंगी, चलो घूम आते हैं

मणिपुर भले ही आजकल हिंसक घटनाओं के चलते में चर्चा में रहता हो, लेकिन यहां की खूबसूरती को आप भुला नहीं सकते। एक समय था जब, पर्यटक यहां ज्यादा से ज्यादा घूमने जाना पसंद करते थे।
Updated:- 2025-07-11, 13:21 IST
manipur hidden gems explore the stunning landscapes

Manipur Travel Guide: मणिपुर में करीब डेढ़ साल पहले हिंसा का दौर चल रहा है। ऐसे में लोग यहां जाने से डरते हैं, क्योंकि यहां कभी भी इंटरनेट सेवाएं बाधित हो जाती हैं। लेकिन मणिपुर की खूबसूरत इस हिंसक सिचुएशन में छिप नहीं सकती। मणिपुर देश में सबसे खूबसूरत शहर में से एक है। मणिपुर का अधिकांश हिस्सा पहाड़ियों से घिरा है, इसलिए यहां का हरा-भरा क्षेत्र इस जगह को और भी ज्यादा आकर्षित बनाता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको मणिपुर की कुछ खूबसूरत जगहों के बारे में बताएंगे, जहां का नजारा देखने के बाद आपका भी यहां जाने का मन हो जाएगा।

मणिपुर की खूबसूरत जगहें (Beautiful places in Manipur)

लोकतक झील- यह मणिपुर की अनोखी झील में से एक है। इस झील का डिजाइन मानव निर्मित नहीं है, प्रकृति ने खुद इसे खूबसूरत बनाया है। यह अपने अनोखे डिजाइन की वजह से लोगों को आकर्षित करती है। इसे भारत की सबसे बड़ी मीठे पानी वाली झील में से एक भी माना जाता है। अगर आप मणिपुर जाते हैं, तो इस झील का नजारा देखकर जरूर आएं।

इसे भी पढ़ें- Solo Travel Tips: मानसून में सोलो ट्रिप पर जा रहे हैं, तो इन ट्रैवल टिप्स एंड ट्रिक्स का रखें ध्यान

manipur hidden gems explore the stunning landscapes

निल्लई चाय बागान

इस बागान का नजारा आपको दूर से ही दिख जाएगा। एक बड़े छेत्र में फैली यह हरी-भरी जगह इतनी ज्यादा खूबसूरत है कि आप इससे अपनी नजर नहीं हटा पाएंगे। इस चाय बागान का डिजाइन देखकर आप भी सोचने को मजबूर हो जाएंगे कि आखिर किसानों ने इसे कैसे तैयार किया। यहां उगाई जाने वाली काली और हरी चाय की सुगंध हवा में फैली रहती है, मानसून में यह जगह और भी ज्यादा आकर्षित लगती है।

इसे भी पढ़ें- हिमाचल मानसून ट्रैवल एडवाइजरी..शिमला-मनाली से लेकर इन चर्चित जगहों पर घूमने जाने से पहले ये खबर पढ़ लें

manipur hidden gems explore the stunning landscapesS

सादु चिरु झरना

इस झरने से आप अपनी नजर नहीं हटा पाएंगे। क्योंकि, यह ऊंचाई से नीचे तेज धार में गिरता है। यह बहुत बड़ा झरना है, जिसकी ऊंचाई तक पहुंचना मुश्किल है। यह पूर्वी मणिपुर हिल रेंज के पूर्वी ढलान पर नाम्बोल शहर से थोड़ा नीचे स्थित है। यहां आने वाला हर कोई इसकी सुंदरता और इसके शांत वातावरण से मंत्रमुग्ध है। अगर आप भी मणिपुर आ रही हैं, तो यहां जरूर घूमकर आएं।

manipur hidden gems explore the stunning landscapes1

इन जगहों के अलावा खयांग चोटी, मणिपुर प्राणी उद्यान, व्हाइट हाउस झील और खोंगजोम युद्ध स्मारक परिसर भी घूमने के लिए अच्छी जगहों में से एक है।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।