मानसून में घूमने का मजा भले ही डबल हो जाता हो, लेकिन अगर आपने सही लोकेशन का चयन नहीं किया, तो यह आपके लिए खतरनाक हो सकता है। मानसून में अक्सर लोग पहाड़ी जगहों पर घूमने का प्लान बनाते हैं। क्योंकि, बारिश के मौसम में पहाड़ों का नजारा खूबसूरत होता है। लेकिन अगर आप बच्चों के साथ सफर करने का प्लान बना रही हैं, तो आपको सेफ और सही लोकेशन का चुनाव करना ज्यादा जरूरी है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको मानसून की कुछ खूबसूरत जगहों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। यह जगहें सेफ भी हैं और परिवार के साथ घूमने के लिए भी अच्छी हैं।
माउंट अबू
अगर आप सेफ पहाड़ी प्लेसिस खोज रही हैं, तो माउंट आबू आपके लिए अच्छा हो सकता है। यह राजस्थान का इकलौता हिल स्टेशन है। यह बारिश की मौसम में और भी ज्यादा खूबसूरत हो जाता है। सबसे अच्छी बात यह है कि यहां की सड़कें आपको उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के मुकाबले ज्यादा सेफ लगेंगी। परिवार के साथ आप यहां घूमने का प्लान बना सकती हैं।
लोनावला
सेफ पहाड़ी प्लेसिस की लिस्ट में लोनावला भी अच्छा है। यह समुद्र तल से लगभग 622 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यहां की सड़कें भी आपको गाड़ी चलाने के लिए अच्छी लगेंगी। बारिश के मौसम में यहां का नजारा भी खूबसूरत होता है। सबसे अच्छी बात यह है कि यहां आपको पर्यटकों की ज्यादा भीड़ नहीं मिलने वाली। इसलिए अगर छोटा वीकेंड ट्रिप परिवार के साथ प्लान कर रही हैं, तो इसे अपनी लिस्ट में शामिल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें-अगस्त का महीना खुशियों भरा सफर! परिवार संग करें देश के इन खूबसूरत डेस्टिनेशन्स की सैर
ऊटी
सेफ हिल स्टेशन की लिस्ट में ऊटी का भी नाम आता है। भले ही यह दूर और ऊंचाई पर स्थित है। लेकिन फिर भी यह परिवार के साथ घूमने के लिए सेफ है। लेकिन ध्यान रखें कि यह आपको और जगहों के मुकाबले थोड़ा महंगा ट्रिप पड़ने वाला है। यहां पहुंचने का खर्च और होटल का खर्च मानसून में ज्यादा हो जाता है। इसलिए अगर आप परिवार के साथ घूमने आ रही हैं, तो आपको इस बात का ध्यान रखना होगा।
इसे भी पढ़ें-मानसून में इंदौर से इन शानदार रोड ट्रिप का प्लान करें, यादगार बन जाएगा हर पल
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल में दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों