मेरठ में पार्टनर के साथ शाम के समय बिताना है वक्त, तो इन 3 जगहों पर जाएं

रोजमर्रा की चिंताओं और तनावों से दूर जाने के लिए यात्रा एक बेहतरीन तरीका है। यह आपको मानसिक रूप से ताज़गी और रिलैक्सेशन का अहसास कराता है। इसके लिए आपको शहर से बाहर जाने की जरूरत नहीं है। 

 

places to visit with partner in evening

पार्टनर के साथ घूमने से रोज़मर्रा की ज़िंदगी के तनाव और काम की जिम्मेदारियों से आपका मन हट जाता है। यात्रा करते समय बनाए गए यादें जीवनभर के लिए यादगार होती है और इससे आपके बीच रिश्ता भी मजबूत होता है। आप शादी-शुदा है या नहीं, पार्टनर के साथ घूमने के लिए आपको बस मौका ढूंढना चाहिए।

इससे लाइफ बोरिंग नहीं लगती और आपको ज्यादा समय बिताने का मौका भी मिल जाता है। घूमने से आपके बीच मनमुटाव भी कम होता है, क्योंकि आपको अपने पार्टनर को भावनाएं शेयर करने का मौका मिल जाता है। इसलिए आपको हफ्ते में एक बार तो शहर में ही कहीं घर से बाहर अकेले घूमने का प्लान बनाना चाहिए।

गांधी बाग

गांधी बाग अपने हरे-भरे लॉन, पेड़ों, और फूलों की वजह से मेरठ में फेमस है। यह जगह शहर की भीड़भाड़ से दूर एक सुकून भरा अनुभव देती है। इसलिए कपल्स को शाम के समय घूमने में यह जगह पसंद आएगी। गांधी बाग स्थानीय निवासियों के बीच मॉर्निंग वॉक, योग और एक्सरसाइज के लिए भी जाना जाता है। लेकिन शाम के समय इस जगह का वातावरण सबसे ज्यादा खास होता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि यहां शाम के समय आप फाउंटेन शो भी देखने जा सकते हैं। मेरठ में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह में से एक है।

यह फाउंटेन शाम के समय ही देख सकते हैं। लाइट और गाने की धुन पर नाचता पानी, आपको अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक अनुभव करवाएगा। गांधी बाग का नाम महात्मा गांधी के सम्मान में रखा गया है, और यह स्थान इतिहास और संस्कृति से जुड़ा हुआ है।

  • समय- सुबह 6 बजे से शाम रात 8 बजे तक खुला रहता है।

मोती झील

lake

हरे-भरे पेड़ों से घिरी यह झील प्रकृति प्रेमियों के लिए एक आदर्श स्थान है। मोती झील से शाम के समय सूर्यास्त का दृश्य देखने में बेहद मनमोहक होता है। मोती झील में बोटिंग की सुविधा भी उपलब्ध है, जो इसे और भी लोकप्रिय बनाती है। मोती झील एक लोकप्रिय पिकनिक स्पॉट भी है, जहां परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताना एक सुखद अनुभव होता है। यहां की शांति और सुंदरता तनाव को कम करने और मन को शांति देने में मदद करती है। अगर आप शाम के समय यहां आते हैं, तो आप दोनों को अच्छा समय साथ में बिताने का मौका मिलेगा।

इसे भी पढ़ें- मेरठ की इन जगहों पर बच्चों के साथ आप भी जाएं मस्ती करने

सोलानी पार्क

Evening date spots in Meerut

मेरठ में पार्टनर के साथ शाम के समय बिताने के लिए आप सोलानी पार्क भी जा सकते हैं। वीकेंड्स और छुट्टियों के दौरान यहां पर बड़ी संख्या में लोग आते हैं। सोलानी पार्क में बने वॉकिंग ट्रैक और खुले स्थानों के कारण यह जगह कपल्स को पसंद आएगी। सोलानी पार्क को बहुत ही अच्छी तरह से मेंटेन किया गया है, जिससे यह स्वच्छ और सुरक्षित है। सोलानी पार्क में समय-समय पर सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाता है। इसलिए शाम के समय यहां का वातावरण और भी ज्यादा खास हो जाता है।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP