मेरठ के इन Water Parks में भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, बच्चों के साथ आप भी जाएं मस्ती करने

इस समय देश के कई हिस्सों में बारिश देखने को मिली है। लेकिन हल्की बारिश की वजह से गर्मी कम होने की बजाय और भी ज्यादा लगने लगी है। पहले लोग तपती गर्मी से परेशान थे, लेकिन अब हल्की बारिश होने की वजह से लोग उमस में परेशान हो रहे हैं। जिनके घरों में कूलर है, उनके लिए तो इस गर्मी में जीना और भी ज्यादा मुश्किल हो गया है।
ऐसे लोग इस गर्मी और उमस से राहत पाने के लिए किसी ठंडी जगह पर घूमने का प्लान बना रहे हैं। लेकिन इसके लिए आपके पास अच्छा बजट होना जरूरी है। अगर बजट की चिंता हो रही है, तो आप शहर से बाहर जाने की बजाय, शहर में रहकर गर्मी में ठंडी का मजा ले सकते हैं। आप अपने बच्चों के साथ मेरठ के इन वॉटर पार्क में जाने का प्लान बनाएं। यहां केवल बच्चों को ही नहीं बल्कि आपको भी खूब मस्ती करने का मौका मिलेगा।
फेंटेसी वर्ल्ड

यह मेरठ के सबसे अच्छे वॉटर पार्क में से एक है। अगर आप चाहते हैं कि आपको यहां ज्यादा भीड़ देखने को न मिले, तो आप सोमवार से शुक्रवार के बीच यहां जाने का प्लान बनाएं। इसमें आपको टिकट फीस भी कम लगेगी।
- बच्चों के लिए टिकट प्राइस- 400 रुपये
- वयस्कों के लिए- 600 रुपये
- वीकेंड पर बच्चों के लिए टिकट प्राइस- 450 रुपये
- वयस्कों के लिए- 700 रुपये
- समय- सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक खुला रहता है।
- ध्यान रखें कि कपड़ों और अलमारी के लिए आपको अलग से चार्ज देना होगा।
इसे भी पढ़ें- One day trip: एक दिन की ट्रिप में मेरठ के आसपास इन बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर करें
360 डिग्री आइलैंड वॉटर पार्क

यह वॉटर पार्क फेंटेसी वर्ल्ड जैसा बड़ा नहीं है, लेकिन फिर भी आपको यहां बहुत मजा आएगा। यहां हर साल लोगों की बहुत भीड़ देखने को मिलती है। आप यहां अपने परिवार के साथ सुकून के पल बिताने जा सकते हैं। पानी में घंटो तक बैठना और आरान करने के लिए यह जगह बेस्ट है। यहां आप 500 से कम रुपये में बच्चों के साथ मस्ती कर सकते हैं। यह उत्तर प्रदेश में घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है।
- समय- सुबह 9 बजे शाम 6 बजे से तक खुला रहता है।
- लोकेशन- मेरठ बाईपास रोड, मोदीपुरम, मेरठ
इसे भी पढ़ें- मेरठ वाले बिजनौर के आसपास स्थित इन शानदार हिल स्टेशन को बनाएं ट्रैवल डेस्टिनेशन
किंग कोंग और डायनासोर पार्क

यहां मस्ती करने के साथ-साथ आपको टेस्टी भोजन करने को भी मिलेगा। इस वॉटर पार्क में मस्ती करने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। बच्चों को यह जगह बहुत पसंद आएगी। क्योंकि यहां आपको अलग-अलग तरह के जानवरों के स्टैच्यू देखने को मिलेंगे।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit-freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।