गर्मियों में हेल्दी खाने का है मन तो झटपट बनाएं मखाना डोसा

साउथ इंडियन खाना तो हर किसी को भाता है। हेल्दी होने के साथ-साथ स्वादिष्ट होता है, साथ ही इसे बनाने में कम तेल का इस्तेमाल किया जाता है, जो हमारे सेहत के लिए फायदेमंद है। ऐसे में ज्यादातर लोग सुबह के नाश्ते और शाम के स्नैक्स के लिए अपने पसंदीदा साउथ इंडियन फूड का चुनाव करते हैं। अक्सर आप सभी ने मूंग दाल, उड़द दाल, रवा और चावल समेत कई तरह के दाल और आटा से डोसा बनाकर खाया होगा। ऐसे में आज हम आपके गर्मियों के नाश्ते को और ज्यादा हेल्दी बनाने के लिए मखाना डोसा की बहुत आसान रेसिपी लाए हैं। मखाना डोसा हेल्दी होने के साथ व्रत फ्रेंडली भी है। इसे आप बहुत कम समय में बना सकते हैं और यह खाने में बहुत टेस्टी भी लगता है।
मखााना डोसा रेसिपी Recipe Card
मखााना डोसा रेसिपी
Ingredients
- एक कप भुना हुआ मखाना
- एक कप रवा
- आधा कप पोहा
- आधा कप दही
- आवश्यकतानुसार पानी
- स्वादानुसार पानी
- स्वादानुसार नमक
- 1/2 फ्रूट सॉल्ट (ऑप्शनल)
Step
- Step 1:
एक बाउल लें और उसमें सभी सामग्री डालकर आधा कप पानी मिलाएं।
- Step 2:
अब इस घोल को 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें।
- Step 3:
अब घोल को ब्लेंडर में आधा कप पानी के साथ पीस लें और कुछ देर के लिए छोड़ दें।
- Step 4:
जब बैटर फूल जाए तो तवा में तेल लगाएं और गर्म होने पर बैटर डालकर डोसा का आकार दें।
- Step 5:
दोनों तरफ से सेकने के बाद आलू के मसाले और नारियल की चटनी के साथ गरमा गरम परोसें।
मसाला डोसा बनाने की विधि
- एक ब्लेंडर में भुना हुआ मखान, एक कप रवा, आधा कप पोहा, आधा कप गाढ़ा दही, आवश्यकतानुसार पानी और स्वादानुसार नमक डालकर ब्लेंड करें।
- अच्छे से ब्लेंड करने के बाद एक बाउल में निकालकर 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें ताकी बैटर फूल जाए।
- बैटर गाढ़ा लगे तो उसमें पानी मिला लें और यदि आपको खट्टा ज्यादा पसंद है तो थोड़ा और दही डालें।
इसे भी पढ़ें: Kitchen Tips: गर्मी में दही तुरंत हो जाता है खट्टा ? जमाते समय फॉलो करें ये टिप्स
- अब डोसा बनाने के लिए तवा गर्म करने के लिए रखें और तेल लगाकर तवा को चिकना कर लें।
- तवा गर्म हो जाए तो बैटर डालकर डोसा का आकार दें।
- आप चाहें तो ऊपर आलू का मसाला भी डाल सकते हैं और चाहें तो प्लेन डोसा को दोनों तरफ से सेककर निकाल लें।
- डोसा बन जाए तो खाने के लिए नारियल की चटनी, सांभर और प्याज के साथ खाने के लिए सर्व करें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।