स्वाद की बरसात हो जाएगी चालू अगर ऐसे बनाएंगे मसाला आलू

आलू एक ऐसी सब्जी है, जिसे हम भारतीय लोग हमेशा अपने किचन में रखते है। चाहे व्रत हो या फिर सुबह झटपट कुछ बनाना हो, अक्सर हम आलू का ही इस्तेमाल करते हैं। बड़ों से लेकर छोटे बच्चे भी आलू की सब्जी को बड़े चाव से खाना पसंद करते हैं। ऐसे में बारिश के मौसम में कुछ चटपटा खाने का मन कर रहा है, तो फिर आपको आलू की ये रेसिपी जरूर ट्राई करना चाहिए।
जी हां, आज हम आपके लिए मसाला आलू फ्राई को बनाने की आसान विधि लेकर आए हैं, जिसे फॉलो करने के बाद आप चुटकियों में यह डिश तैयार कर सकते हैं। तो देर किस बात की आइए जानते हैं मसाला आलू फ्राई तैयार करने की आसान रेसिपी क्या है।
मसाला आलू फ्राई Recipe Card
इन आसान स्टेप्स से तैयार करें मसाला आलू फ्राई।
Ingredients
- आलू- 4 (कटे हुए)
- धनिया पाउडर- 1 चम्मच
- लाल सूखी मिर्च- 4 (कटी हुई)
- जीरा- 1 छोटा चम्मच
- गरम मसाला- आधा छोटा चम्मच
- हल्दी पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- लहसुन का पेस्ट- 1 चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- तेल- 4 चम्मच
Step
- Step 1:
सबसे पहले आलू को छिलकर धो लें और फिर गोल-गोल टुकड़ों में काट लें।
- Step 2:
अब सारी सामग्रियों को एक बाउल में तैयार करके रख लें।
- Step 3:
अब एक पैन में तेल डालकर गर्म होने दें। जीरा डालकर चटकने दें और सभी सामग्रियों को डालकर पका लें।
- Step 4:
अगर आप आलू का स्वाद बढ़ाना चाहते हैं, तो मैगी मसाला इस्तेमाल कर सकते हैं।
- Step 5:
अब आलू को चेक करें कि ये पक गए हैं या नहीं, अगर आलू ठीक से पक गए हैं, तो गैस बंद कर दें।
- Step 6:
इसे एक प्लेट में निकालें और ऊपर से हरा धनिया डालकर गरम-गरम रोटी के साथ सर्व करें।
विधि

- आलू मसाला फ्राई करने के लिए सबसे पहले आलू के छिलके उतार लें। फिर मनचाहे टुकड़ों में काट लें, पर हम आपसे कहेंगे कि आलू को गोलाकार आकार में काटें।
- अब सारी सामग्रियों को एक बाउल में तैयार करके रख लें जैसे- लाल मिर्च को काट लें और हरा धनिया धोकर काट लें, ताकि बनाते समय आपको परेशानी न हो। (हरा धनिया तो बिना फ्रिज के भी हफ्तों तक रहेगा फ्रेश)
इसे जरूर पढ़ें- आलू से जुड़े सबसे आसान फूड हैक्स
- इस दौरान आलू को फ्राई करने के लिए गैस पर नॉन-स्टिक पैन रखें। 5 से 10 मिनट तक गर्म होने दें, फिर 2 चम्मच तेल डालें। जब तेल से धुआं निकलने लगे तो आधा चम्मच जीरा डालकर तड़का लगाएं।
- जीरा चटकने के बाद कटी हुई सूखी लाल मिर्च, 1 चम्मच लहसुन का पेस्ट, स्वादानुसार- नमक और आधा चम्मच गरम मसाला डालकर मिलाएं।
- फिर आलू डालकर फ्राई करें। लगभग 10 मिनट तक आलू को क्रिस्पी होने तक भून लें। जब मसाला अच्छी तरह से मिक्स हो जाए, तो थोड़ी देर के लिए ढककर पकाएं।
- अगर आप आलू का स्वाद बढ़ाना चाहते हैं, तो मैगी मसाला इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आलू को बिल्कुल नया स्वाद मिलेगा और आपको अच्छा भी लगेगा।
इसे जरूर पढ़ें- एक नहीं कई तरीके के होते हैं आलू, आप भी जानें
- अब आलू को चेक करें कि ये पक गए हैं या नहीं, अगर आलू ठीक से पक गए हैं, तो गैस बंद कर दें। बस आपका मसाला आलू फ्राई तैयार हैं।
- इसे एक प्लेट में निकालें और ऊपर से हरा धनिया डालकर गरम-गरम रोटी के साथ सर्व करें।
Image Credit- (@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।