Kitchen Hacks:गर्मियों में दही का सेवन लगभग हर कोई करना पसंद करता है। क्योंकि, इस मौसम में दही खाने से शरीर के साथ पेट को भी ठंडक मिलती है। खासतौर पर गर्मी के मौसम में लोग अपनी डेली रूटीन में छाछ, कढ़ी, रायता या सिर्फ दही अवश्य शामिल करते हैं।
इन दिनों लगभग सभी घरों में ही दही जमाया जाता है। हालांकि, बहुत ज्यादा तापमान होने के कारण दही के जमते ही वह तुरंत खट्टा हो जाता है। इसके कई कारण हो सकते हैं। जरूरी है कि दही जमाते वक्त ही कुछ उपाय कर लिए जाए, जिससे दही लंबे समय तक खट्टा न हो। अगर आपके साथ भी ये समस्या है, तो चलिए आज हम आपको कुछ उपाय बताते हैं, जिन्हें फॉलो करके आप भी दही को खट्टाहोने से बचा सकते हैं।
गर्मी में दही कैसे जमाएं?
दही जमाने के लिए हमेशा रात का समय ही उचित माना जाता है। क्योंकि रात में तापमान दिन के अपेक्षा कम होता है, जिसके कारण दही आसानी से जम जाता हैऔर यह खट्टा भी नहीं होता है। वहीं, अगर हम दिन में दही जमाते हैं, तो इस समय तापमान बहुत अधिक होता है। इसकी वजह से दही का स्वाद बिगड़ जाता है और यह खट्टा हो जाता है।
दूध में चीनी मिलाकर जमाएं दही
दही खट्टा न हो इसके लिए आपको पहले ही तैयारी कर लेनी चाहिए। ऐसे में, आप दादी के बताए नुस्खे यानी कि दूध में चीनी मिलाने के बाद इसमें जामन डाल सकते हैं। इसके लिए आपको दूध उबालते वक्त ही दूध में हल्की सी चीनी मिक्स कर देना है। फिर जामन डालकर इसे ठंडे जगह पर स्टोर कर दें। ऐसा करने से दही जमने के बाद यह ज्यादा खट्टी नहीं लगेगी।
दूध का तापमान जरूर करें चेक
दही जमाते वक्त हमेशा ध्यान रखें कि दूध का तापमान न ज्यादा गर्म हो और न ही बहुत ज्यादा ठंडा। दूध बस इतना ही गर्म होना चाहिए जितने में आप उसे आराम से छू सकते हैं। पर, ध्यान रहे आपको इसमें जामन मिलाने से पहले अच्छी तरह से और देर तक उबालना है। तभी दही में से पानी नहीं निकलेगा और यह खट्टा होने से भी बच सकता है।
इसे भी पढ़ें-दही जमाते समय कहीं आप भी तो नहीं करती हैं ये गलतियां
दही के जामन की मात्रा का रखें ख्याल
दही अच्छा जमाने के चक्कर में कई बार लोग दूध में ज्यादा जामन डाल देते हैं। हालांकि, आपको इससे बचना चाहिए। इससे दही खट्टा हो जाता है। इसके लिए हमेशा ध्यान रखें कि बहुत थोड़ी सी और फ्रेश दही का ही जामन के तौर पर इस्तेमाल करें।
इसे भी पढ़ें-दही से जुड़े ये 5 हैक्स किचन में आएंगे बेहद काम
दही जमते ही इसे गर्म जगह से बचाकर रखें
हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि दही जमाने के बाद इसे गर्म जगह पर न रखें। ऐसा करने से दही जल्दी खट्टा हो जाती है। कोशिश करें कि इसे फ्रिज में ही रखें। अगर फ्रिज नहीं है, तो आप इसे किसी ठंडे जगह पर रखें।
इसे भी पढ़ें-बाजार जैसी दही जमाएं अब घर पर, नोट करें ये टिप्स
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image credit- Herzindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों