herzindagi
shiva temples in south

Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि के दिन घूमने के लिए बेस्ट हैं साउथ इंडिया के ये मंदिर, दर्शन करने जरूर जाएं

दक्षिण-भारत के ये प्रसिद्ध शिव मंदिर भक्तों के लिए हैं बेहद खास हैं। आप यहां महाशिवरात्रि पर जाने का प्लान बना सकते हैं।   
Editorial
Updated:- 2024-03-08, 11:14 IST

आज 8 मार्च को देशभर में महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन हर कोई भोले बाबा के दर्शन के लिए मंदिर जाने का प्लान बना रहा है। अगर आप भी महाशिवरात्रि पर दक्षिण भारत के प्रसिद्ध मंदिरों में भोले बाबा के दर्शन के लिए जाना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। 

मल्लिकार्जुन स्वामी मंदिर (Mallikarjuna Jyotirlinga)

Mallikarjuna Jyotirlinga

(image credit- templeconnect_insta)

 इस मंदिर को भोले बाबा के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक माना जाता है। आंध्र प्रदेश के श्रीशैलम में यह मंदिर स्थित है। इस मंदिर के पास से ही  कृष्णा नदी बहती है। यह मंदिर कुर्नूल जिले के नल्लामल्ला जंगलों के बीच एक पहाड़ी पर स्थित है। लेकिन ध्यान रखें कि यहां दर्शन के लिए आपको घंटो इंतजार करना पड़ सकता है। क्योंकि मंदिर का गर्भगृह बहुत छोटा है। इसलिए एक साथ यहां मंदिर में ज्यादा लोग प्रवेश नहीं कर सकते। 

इसे भी पढ़ें- Happy Mahashivratri 2024: नोएडा में भी है भगवान शिव की विशाल शिव प्रतिमा, परिवार के साथ दर्शन का बनाएं प्लान

 

रामनाथस्वामी मंदिर

Rameshwaram Shiv Mandir

यह मंदिर तमिलनाडु के रामेश्वरम द्वीप में स्थित। इस मंदिर का निर्माण करीब 12वीं सदी का बताया जाता है। यह मंदिर भी भोले बाबा के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। 

इसे भी पढ़ें- Mahashivratri 2024: इन 5 शिवलिंगों की महिमा है सबसे निराली, आप भी बनाएं दर्शन का प्लान

श्रीकालाहस्ती ईश्वर मंदिर (Srikalahasteeswara Temple)

Srikalahasteeswara Temple

(image credit- Wikipedia)

आंध्र प्रदेश में तिरुपति जिले के श्रीकालहस्ती में यह मंदिर स्थित है। माना जाता है कि इस मंदिर का निर्माण पांचवीं शताब्दी में हुआ था। ये मंदिर एक पहाड़ी की तलहटी में स्थित है। इसे पहाड़ी को काटकर बनाया गया है। तिरुपति से मंदिर की दूरी करीब 36 किमी है। 

इस मंदिर को लेकर लोगों को मानना है कि यहां पवन देवता वायु ने कपूर से बने शिवलिंग की पूजा की थी। उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर भोले बाबा ने उन्हें 3 वरदान दिया था। इसलिए यह मंदिर महाशिवरात्रि पर दर्शन के लिए सबसे खास माना जाता है। हर साल यहां लाखों लोग भोले बाबा के दर्शन के लिए आते हैं। 

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें- Maha Shivratri 2024: भारत में इन जगहों पर है भगवान शिव की सबसे बड़ी मूर्तियां, आप भी बनाएं दर्शन का प्लान

अन्नामलाईयर मंदिर (Annamalaiyar Temple)

Annamalaiyar Temple

10 हेक्टेयर में फैला हुआ यह मंदिर भोले बाबा का सबसे खास मंदिर बताया जाता है। यहां के शिवलिंग को अग्नि लिंगम के नाम से भी लोग पुकारते हैं। यह मंदिर ग्यारह मंजिल ऊंचा है और इसके दीवारों पर बने लुभावनी वास्तुकला आपका मन मोह लेगी। यह मंदिर तमिलनाडु के तिरुवन्नामलाई में स्थित है। (आठवें अजूबे से कम नहीं भगवान शिव का यह अनोखा मंदिर)

कैलाशनाथ मंदिर

तमिलनाडु के कांचीपुरम में स्थित यह मंदिर महाशिवरात्रि पर भोले बाबा के दर्शन के लिए सबसे बेस्ट है। इसे शहर का सबसे पुराना मंदिर माना जाता है। इसे पहाड़ों को काट कर बनाया गया है और यह  विश्व के सबसे बड़े मंदिरों में से एक माना जाता है। 

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- imphotocatcher insta

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।