Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:02 PM IST

Happy Mahashivratri 2024: नोएडा में भी है भगवान शिव की विशाल शिव प्रतिमा, परिवार के साथ दर्शन का बनाएं प्लान

देशभर में भगवान शिव की कई विशाल प्रतिमाएं हैं। इनके दर्शन के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं।   
Updated:- 2024-02-27, 11:55 IST
shiva giant statue in noida

8 मार्च को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन ही दिव्य शिवलिंग की उत्पत्ति हुई थी। महाशिवरात्रि के दिन लोग भोले बाबा के दर्शन के लिए दूर-दूर मंदिरों में जाते हैं। भारत में कई जगहों पर भगवान शिव की विशाल शिव प्रतिमा है।

अगर आप दिल्ली-NCR के रहने वाले हैं और इस महाशिवरात्रि भगवान शिव की विशाल प्रतिमा देखने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको कहीं बाहर जाने की जरूरत नहीं है। आज के इस आर्टिकल में हम नोएडा में ही स्थित विशाल प्रतिमा के बारे में बताएंगे। 

नोएडा में कहां है भगवान शिव की विशाल प्रतिमा

lord shiva

नोएडा में फिल्म सिटी, सेक्टर 16 ए के अंदर यह प्रतिमा बनाई गई है। सीरीज़ के फ्लैगशिप लक्ष्मी स्टूडियो के अंदर स्थित इस प्रतिमा के दर्शन लोग दूर से ही कर सकते हैं। फिल्म सिटी के अलावा आपको सफीपुर मोक्ष धाम, ग्रेटर नोएडा में भगवान शिव की विशाल प्रतिमा के दर्शन के लिए जा सकते हैं। (आठवें अजूबे से कम नहीं भगवान शिव का यह अनोखा मंदिर)

ये मूर्ति परी चौक के पास बनाई गई है। ग्रेटर नोएडा के सफीपुर में भगवान शिव की 61 फीट ऊंची मूर्ति लगाई है। इस स्थान को मोक्ष धाम के नाम से जाना जाता है। यह प्रतिमा देश में 11वें नंबर की सबसे ऊंची शिव की प्रतिमा है। 

इसे भी पढ़ें- Maha Shivratri 2024: भारत में इन जगहों पर है भगवान शिव की सबसे बड़ी मूर्तियां, आप भी बनाएं दर्शन का प्लान

 

कैसे पहुंचे?

Happy Mahashivratri

अगर आप नोएडा फिल्म सिटी भगवान शिव की विशाल प्रतिमा देखने जा रहे हैं, तो नोएडा सेक्टर 18 मेट्रो स्टेशन से आ सकते हैं। दिल्ली से आने वाले लोग नोएडा के लिए ब्लू लाइन लें और नोएडा सेक्टर 18 या 16 मेट्रो स्टेशन उतर जाएं। मेट्रो स्टेशन से उतरने के बाद आपको 10  रुपये का आटो मिल जाएगा। इस तरह आप मात्र 100 रुपये में भोले बाबा के दर्शन करके वापस आ सकते हैं। (इन शानदार हिल स्टेशन को वीकेंड में बनाएं डेस्टिनेशन

इसके अलावा अगर आप ग्रेटर नोएडा के सफीपुर में भोले बाबा की विशाल प्रतिमा देखने जा रहे हैं, तो आप परी चौक मेट्रो स्टेशन उतर सकते हैं। यहां से आपको सफीपुर के लिए ऑटो मिल जाएगा। 

 इसे भी पढ़ें: Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि पर 1 दिन की छुट्टी लेकर पूरे 4 दिन घूमने का प्लान बनाएं 

साथ ही, नोएडा वासियों को कुछ समय बाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नजदीक भी भगवान शिव की विशाल प्रतिमा देखने का अवसर मिलेगा। यहां दुनिया में सबसे ऊंची आदियोगी शिव की प्रतिमा स्थापित होने की बात चल रही है। मुख्यमंत्री योगी नाथ द्वारा इसके लिए सहमति भी मिल गई है। प्रतिमा की ऊंचाई 260 फीट होगी।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit-  Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।