herzindagi
shiva big statue

Maha Shivratri 2024: भारत में इन जगहों पर है भगवान शिव की सबसे बड़ी मूर्तियां, आप भी बनाएं दर्शन का प्लान

अगर आप भी महाशिवरात्रि के दिन भोले बाबा के दर्शन के लिए मंदिर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको इन जगहों पर जाना चाहिए।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-02-21, 15:04 IST

भोले बाबा के भक्तों को 8 मार्च का इंतजार है, क्योंकि इस दिन महादेव का दिन है। महाशिवरात्रि के दिन लोग जगह-जगह मंदिरों के दर्शन के लिए जाते हैं और जल अर्पित करते हैं। इस दिन कई लोग व्रत भी रखते हैं। माना जाता है कि इस दिन व्रत रखने और भोलेनाथ के मंदिर जाकर उन्हें जल अर्पित करना शुभ होता है।

अगर आप भी महाशिवरात्रि के दिन महादेव के मंदिर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको ऐसी खास जगहों के बारे में बताएंगे, जहां महादेव की विशाल मूर्तियां विराजमान है। भगवान की इतनी बड़ी मूर्तियों को देखने के बाद आपको ऐसा अहसास होगा मानो भगवान खुद धरती पर उतर आए हैं। 

भोलेनाथ की चेहरे वाली मूर्ति (आदियोगी शिव प्रतिमा)

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Adiyogi Official (@adiyogi.official)

सोशल मीडिया पर भगवान की यह मूर्ति हर जगह छाई रहती है। भगवान की इतनी सुंदर मूर्ति देखने के बाद हर कोई इस जगह जाना चाहता है। भगवान शिव की इस प्रतिमा को आदियोगी शिव प्रतिमा के नाम से जाना जाता है।

भगवान शिव के चेहरे के आकार वाली इस विशाल मूर्ति का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी शामिल है। यह भगवान शिव की एकलौती विशाल चेहरे वाली मूर्ति है। इसे  तमिलनाडु के कोयंबटूर में बनाया गया है। इसकी ऊंचाई 112 फीट और वजन लगभग 500 टन है। इसकी निर्माण कार्य 24 फरवरी 2017 में पूरा हुआ था। यह प्रतिमा स्टील की बनी है

नामची शिव की मूर्ति

largest shiva statue i

नामची शहर की पहाड़ी पर एक शिव मंदिर है जहां इसे प्रतिमा को बनाया गया है। गंगटोक से इस मंदिर की दूरी लगभग 92 किमी है। इस मूर्ति को  सिद्धेश्वर धाम और किरातेश्वर महादेव के नाम से भी बुलाया जाता है। मूर्ति की ऊंचाई 108 फीट है। इस प्रतिमा में भगवान शिव जमीन पर पालथी मारके बैठे हैं। उनके आगे सफेद रंग का शिवलिंग भी बनाया गया है। 

इसे भी पढ़ें: Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि पर 1 दिन की छुट्टी लेकर पूरे 4 दिन घूमने का प्लान बनाएं 

यह विडियो भी देखें

 

हरिद्वार में शिव की बड़ी प्रतिमा

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Bean (@iambeansingh)

 

हर की पौड़ी की गंगा घाट पर भी भगवान शिव की बड़ी मूर्ति विराजमान है। यहां शिव की 100 फीट उंची प्रतिमा है। यह मूर्ति बहुत दूर तक नजर आती है। अक्सर लोग सोशल मीडिया पर मूर्ति के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। 

मंगल महादेव प्रतिमा

mangal mahadev pratima

भगवान शिव की इस विशाल प्रतिमा को मंगल महादेव के नाम से जाना जाता है। यह 108 फीट ऊंची है। (आठवें अजूबे से कम नहीं भगवान शिव का यह अनोखा मंदिर)

कैलाशनाथ महादेव की प्रतिमा

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Mahadev Ke Log 🔱 (@mahadevkelog)

 

महादेव की इस प्रतिमा का रंग सोने की तरह सुनहरा है। इस मूर्ति को भारत सीमा के पास बसे गांव सांगा में बनाया गया है। इस मूर्ति को नेपाल  से भी देखा जा सकता है। मूर्ति की ऊंचाई 143 फीट है।

इसे भी पढ़ें: Panipat Travel: पानीपत के आसपास स्थित इन शानदार हिल स्टेशन को वीकेंड में बनाएं डेस्टिनेशन

गुजरात के वडोदरा शहर में भी है सुनहरी शिव मूर्ति

gujarat

कैलाशनाथ महादेव  की तरह ही गुजरात में भी सर्वेश्वर महादेव की प्रतिमा है। इस प्रतिमा की ऊंचाई 111 फीट है।  इस मूर्ति की सबसे खास बात यह है कि इस सोने का लेप चढ़ाया गया है। मूर्ति पर 17.5 किलोग्राम सोना लगा है।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit-  Freepik, Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।