चैत्र नवरात्रि पर कई लोग वैष्णों माता के दर्शन का प्लान बना रहे होंगे, लेकिन ऑफिस से छुट्टी नहीं मिलने की वजह से वह नहीं जा पा रहे होंगे। अगर आप दिल्ली-NCR के रहने वाले हैं और आसपास ही कहीं माता के दर्शन के लिए जाना चाहते हैं, तो हरियाणा के इन खास मंदिरों में दर्शन का प्लान बनाएं। इन मंदिरों का इतिहास सदियों पुराना है।
माना जाता है कि माता के इन चमत्कारी मंदिरों में जो भी दर्शन का प्लान बनाता है, माता उनकी सभी मुरादें पूरी करती हैं।
हरियाणा में फेमस मंदिर
हरियाणा के फेमस माता मंदिरों में माता मनसा देवी का मंदिर सबसे खास मंदिर है। यह पंचकूला में स्थित है। माना जाता है कि इसी मंदिर में माता का मस्तिष्क गिरा था। यहां हर दिन लोगों की भारी भीड़ दर्शन के लिए पहुंचती है। नवरात्रि में तो यहां भक्तों का मेला लग जाता है।
हरियाणा राज्य के पंचकूला जिले में गांव बिलासपुर में यह मंदिर स्थित है। आप पंचकुला रेलवे स्टेशन से यहां पहुंच सकते हैं। मंदिर से स्टेशन की दूरी 5 किमी है। इसके अलावा आप बस या कैब से भी यहां आ सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- हरियाणा में बच्चों के घूमने के लिए बेस्ट हैं ये 3 जगहें, आप भी लेकर जाएं
भीमा देवी मंदिर
हरियाणा के पंचकूला में स्थित इस मंदिर को 8वीं शताब्दी का पौराणिक मंदिर माना जाता है। यहां खुदाई के दौरान 10 मूर्तियां पाई गई थी। इस मंदिर का कनेक्शन महाभारत काल से जुड़ा हुआ माना जाता है। मंदिर खजुराहो और भुवनेश्वर मंदिरों में रखी हुई मूर्तियों की तरह नजर आता है। भीमा देवी मंदिर को उत्तर भारत के खजुराहो के नाम से भी बुलाया जाता है। आप यहां चैत्र नवरात्रि पर माता के दर्शन के लिए आ सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- Manesar Famous Places: मानेसर के आसपास फेमस हैं ये 3 जगहें, आप भी बनाएं घूमने का प्लान
पानीपत में स्थित है माता का सबसे खास मंदिर
यहां एक ऐसा मंदिर है, जहां मंदिर के बाहर आपको हर दिन मेला जैसा अहसास होगा। रंग-बिरंगी सुंदर चीजों से सजी दुकानें इस मंदिर की तरफ लोगों को आकर्षित करती है। चैत्र नवरात्रि में तो यहां हर दिन लोगों की भारी भीड़ दर्शन के लिए आते हैं। लोग अपने पूरे परिवार के साथ यहां माता के दर्शन के लिए आते हैं। इस मंदिर में माता के सभी स्वरूपों के दर्शन करने का मौका मिलेगा। मंदिर का इतिहास 250 वर्ष पुराना माना जाता है।
श्रीदेवी कूप भद्रकाली मंदिर
हरियाणा के कुरुक्षेत्र स्थित प्रसिद्ध श्रीदेवी कूप भद्रकाली मंदिर शक्तिपीठ में मां देवी सती जी के दिव्य-दर्शन करें। मां समस्त देश व प्रदेशवासियों का सर्वकल्याण करें।
— Keshav Prasad Maurya (मोदी का परिवार) (@kpmaurya1) November 24, 2023
#जय_माता_दीpic.twitter.com/wMQW79arT0
51 शक्तिपीठ में से एक श्रीदेवी कूप भद्रकाली मंदिर में आप चैत्र नवरात्रि के दौरान दर्शन के लिए जा सकते हैं। भद्रकाली मंदिर मां देवी काली को समर्पित है। माना जाता है कि इस मंदिर में मां सती के दायें पैर का टखना गिरा था। यहां आपको सफेद संगमरमर से बने मां सती के दायें पैर का टखना का आप दर्शन कर सकते हैं।
इसके अलावा आप हरियाणा के चंडी देवी मंदिर में भी दर्शन के लिए जा सकते हैं। यह मंदिर पंचकूला में स्थित है।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik, Wikipedia
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों