हरियाणा के भीमा देवी मंदिर के बारे में कितना जानते हैं आप, यहां खुदाई में मिली थी 100 प्राचीन मूर्तियां

हरियाणा में अगर आप चैत्र नवरात्रि में माता के दर्शन का प्लान बना रहे हैं, तो भीमा देवी मंदिर जा सकते हैं। 9 अप्रैल से चैत्र नवरात्रि का पर्व शुरु होने वाला है। हर कोई नवरात्रि में माता के दर्शन के लिए किसी खास मंदिर में जाना चाहता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको हरियाणा के भीमा देवी मंदिर के बारे में खास बातें बताएंगे। इसके बारे में जानने के बाद आप यहां जाने से खुद को रोक नहीं पाएंगे।
हरियाणा में कहां है भीमा देवी मंदिर
View this post on Instagram
यह मंदिर हरियाणा के पंचकूला में स्थित है। इसे 8वीं शताब्दी का पौराणिक मंदिर माना जाता है। इस मंदिर का कनेक्शन महाभारत काल से जुड़ा हुआ है। मंदिर को वास्तुशैली और बनावट को देखकर आप समझ सकते हैं कि यह मंदिर कितना प्राचीन है। भीमा देवी मंदिर मां दुर्गा का स्वरूप माना जाता है। इसलिए आप चैत्र नवरात्रि में यहां माता के दर्शन के लिए जा सकते हैं। यह हरियाणा में माता का सबसे खास मंदिर है।
इसे भी पढ़ें- टूरिस्ट स्पॉट बनता जा रहा है हरियाणा, पूरे देश में फेमस हो गई हैं ये 3 खास जगह
मंदिर का इतिहास

इस मंदिर को संरक्षित स्मारक के रूप में जाना जाता है। इस मंदिर का पता 1974 में चला था। पुरातत्व विभाग (Archeology Department) यहां खुदाई कर रहा था। इस दौरान उन्हें यहां 100 प्राचीन मूर्तियां मिली थी। मंदिर को देखकर आपको यह खजुराहो और भुवनेश्वर मंदिरों में रखी हुई मुर्तियों की तरह नजर आएगा। यह हरियाणा की फेमस जगहों में से एक है।
इसलिए इस मंदिर को उत्तर भारत के खजुराहो के नाम से भी बुलाया जाता है। आज के समय में खुदाई के दौरान मिली हुई अधिकतर मूर्तियों को संग्रहालय में रखा गया है।
मंदिर में आपको एक गार्डन भी देखने को मिलेगा। इस गार्डन को पिंजौर गार्डन के नाम से जाना जाता है। बताया जाता है कि औरंगजेब के सौतेले भाई ने इस बनवाया था।
इसे भी पढ़ें- हरियाणा के पानीपत में स्थित है माता का सबसे खास मंदिर, यहां हर दिन लगता है मेला
कैसे पहुंचे
- मंदिर पिंजौर से लगभग 10 किमी दूर, यादविंद्रा गार्डन के पास स्थित है। आप यहां निकटतम बस टर्मिनल सेक्टर 17 से आ सकते हैं। रेलवे स्टेशन चंडीगढ़ और पंचकूला से भी यहां आसानी से पहुंचा जा सकता है। अगर आप हवाई मार्ग से आ रहे हैं, तो आप चंडीगढ़ हवाई अड्डे से यहां आ सकते हैं। यहां से आप बस, रिक्शा या टैक्सी से पहुंच सकते हैं।
- समय- यहां आप सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आ सकते हैं।
- एंट्री फीस– फ्री
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- speakingarchaeologically_insta
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।