आखिर क्यों करीब 125 सालों से जंजीरों में कैद है ये पेड़, क्या है इसके पीछे की कहानी?

इस आर्टिकल में हम आपको एक ऐसे पेड़ की कहानी बताने जा रहे हैं, तो 10-15 साल से नहीं, बल्कि करीब 125 साल से सजा काट रहा है।

 

know why is pakistan tree under arrest for over  year
know why is pakistan tree under arrest for over  year

Tree under arrest for over 125 year: विश्व के लगभग हर कोने में आपको ऐसी कई कहानी सुनने को मिल जाएगी, जिसके बारे में सुनने के बाद आप कुछ देर के लिए हैरत में पड़ जाएंगे।

जैसे-आइसलैंड का खतरनाक ब्लैक सैंड बीच, जहां हर समय समुद्र पर मौत का साया मंडराता रहता है। कैलिफोर्निया में स्थित डेथ वैली, जो एक विशाल रेगिस्तान है या फिर मैक्सिको के एक शहर में लगभग हर पेड़ और पौधों पर आपको डेड डॉल्स लटकी हुई दिखाई देंगी।

भारत के पड़ोसी राज्य में एक ऐसी ही कहानी आजकल काफी चर्चा में है। कहा जा रहा है कि एक पेड़ को 10-15 साल से नहीं, बल्कि करीब 125 सालों से जंजीर में कैद करके रखा गया है।

इस आर्टिकल में हम आपको उसी पेड़ की कहानी के बारे में बताने जा रहे हैं कि आखिर ये पेड़ पिछले 125 सालों से क्यों सजा काट रहा है और अभी तक उसे मुक्त क्यों नहीं किया है।

125 साल से कैद पेड़ कहां है? (Where is under arrest tree over 125 years)

pakistan peshawar tree under arrest for over  year

करीब 125 साल से कैद इस पेड़ की कहानी जानने से पहले यह जान लेते हैं कि भारत के किस पड़ोसी देश में मौजूद है। दरअसल, यह पेड़ किसी और देश में नहीं, बल्कि पाकिस्तान में मौजूद है। यह पेशावर के लैंडी कोटाल नाम की बस्ती में मौजूद है।

125 साल से जंजीरों में कैद ये पेड़ पाकिस्तान के पेशावर में मौजूद है। कहा जा रहा है कि यह आज वैसे ही जैसे 125 साल पहले था। कहा जाता है कि यह पेड़ करीब 1899 से इसी तरह अरेस्ट है।

इसे भी पढ़ें:Uttarakhand Travel: दिल्ली से 3 दिन चकराता घूमने का प्लान ऐसे बनाएं, सफर होगा मजेदार

क्या है इसके पीछे की कहानी? (history behind arrest tree over 125 years)

इस पेड़ को कैद करने के पीछे बेहद ही दिलचस्प कहानी है। इस पेड़ के बारे में कहा जाता है कि तत्कालीन समय में पेशावर में एक जेम्स स्क्विड नाम का ब्रिटिश अधिकारी हुआ करता था। एक दिन नशे की हालत में और वो बार-बार पेड़ को पकड़ रहा था।(नॉर्थ-ईस्ट की डरावनी जगहें)

नशे की हाताल में बार-बार पकड़ने के बाद भी पेड़ पकड़ में नहीं आ रहा था, तो उस अधिकारी ने अपने सिपाहियों को इस पेड़ को गिरफ्तार करने के ऑर्डर दिया। इस ऑर्डर को सिपाही डर के चलते टाल भी नहीं सकते हैं।

नशे में में धुत जेम्स स्क्विड ने अपने सिपाहियों को पेड़ को जंजीर से बांधने का ऑर्डर दिया। इसके बाद सिपाहियों ने उसे जंजीर से बांध दिया। उस दिन के बाद ये पेड़ जस का तस है।

क्या सच में दंडित करने का प्रतीक है?

why pakistan tree under arrest for over  year

यह पेड़ कई लोगों के लिए दरवान भी है। कहा जाता है कि इस पेड़ के माध्यम से तत्कालीन समय में आम लोगों को संदेश देने का काम किया जाता था। इस पेड़ के माध्यम से आम लोगों को डराने का काम किया जाता था और बोला जाता था कि कोई भी ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ आवाज उठाएगा उसे ऐसे ही जंजीरों में बांध दिया जाएगा।(ये 5 भूतिया जगह आपको हिलाकर रख देंगी)

पेड़ पर लिखा है संदेश

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस पेड़ पर सारी कहानी लिखी हुई है। जी हां, इस पेड़ पर एक तख्ती है, जिसपर लिखा है कि 'आई एम अंडर अरेस्ट'। इसके अलावा इस तख्ती पर किस वजह से अरेस्ट किया गया है वो कहनी भी लिखी हुई है।

इस पेड़ को लेकर एक अन्य कहानी प्रचलित है कि इसे ब्रिटिश शासन के अत्याचार का प्रतीक भी माना जाता है। इस पेड़ को जिस तरह से कैद किया, ठीक उसी तरह ब्रिटिश काल में भी आम लोगों को बिना किसी वजह कैद कर लिया जाता था। स्थानीय लोग भी इसे ब्रिटिश शासन के अत्याचार का प्रतीक मानते हैं।

इसे भी पढ़ें:आइसलैंड का खतरनाक ब्लैक सैंड बीच, जहां का नाम सुनते ही घबरा जाते हैं लोग, जानें क्यों

टूरिस्ट अट्रैक्शन का केंद्र बना हुआ है

इतिहास के विवादों से घिरा ये पेड़ एक तरफ ब्रिटिश शासन के अत्याचार का प्रतीक माना जाता है, तो दूसरी तरह टूरिस्ट अट्रैक्शन का केंद्र भी माना जाता है। सजा काट रहे इस पेड़ को देखने के लिए हर दिन दर्जन से भी अधिक लोग पहुंचते हैं।

125 साल से कैद इस पेड़ को देखने के लिए सिर्फ पेशवर से ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान के अन्य शहरों से लोग देखने के लिए पहुंचते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image-tosshub.com

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP