स्मार्टफोन के दौर में भी कायम है इन घंटाघरों की पहचान, जानें दिल्ली में कहां-कहां हैं ये ऐतिहासिक टावर?

कभी जिन घंटाघरों से निकलती टन-टन की आवाज से पूरी दिल्‍ली सोती और जागती थी। आज वे कैसी हालात में हैं? इसकी सुध किसी को नहीं।अब न ही सुइयों की टिक-टिक सुनाई देती है और न ही घंटों की आवाज।  
Updated:- 2026-11-18, 16:26 IST
Delhi famous Ghantaghar

राजधानी दिल्ली में कई जगहें ऐतिहासिक महत्‍व के साथ ही धरोहर भी हैं। इनमें सबसे पहला नाम आता है घंटाघर का, जिनकी टिक-टिक की आवाज का इंतजार कभी पूरी दिल्‍ली को होता था। दिल्‍ली में कई फेमस घंटाघर हैं। इनमें चांदनी चौक, कमला नगर, हरिनगर और पूसा। इनका इस्तेमाल सिर्फ समय के बारे में अपडेट करने तक ही सीमित नहीं था, बल्कि यह सदियों से एक जीती-जागती विरासत के तौर पर काम करना भी था।आइए जानते हैं इन मशहूर घंटाघरों की रोचक जानकारी यहां।

ब्रिटिश आर्किटेक्चर की झलक

घंटाघर को ब्रिटिश आर्किटेक्चर के खास नमूने के तौर पर जाना जाता है। इनमें एडमिनिस्ट्रेटिव सेंटर की टाउन प्लानिंग के साथ ही शाही दिमाग की कल्चरल, धार्मिक और पॉलिटिकल समझ की झलक भी देखने को मिलती है। जिसका इस्तेमाल दौलत, पावर, अधिकार दिखाने और एम्पायर के असर को दिखाने के तरीके के तौर पर किया गया।

चांदनी चौक का नॉर्थब्रुक क्‍लॉक टावर

दिल्ली के चांदनी चौक नॉर्थब्रुक क्लॉक टावर, जिसे स्‍थानीय लोग घंटाघर कहते हैं। इसका निर्माण 1870 में 28,000 रुपये की लागत से करवाया गया था। इस टावर का नाम भारत के तत्कालीन वायसराय लॉर्ड नॉर्थब्रुक के नाम पर रखा गया। 15 अगस्त 1947 को घंटाघर के शीर्ष पर लगे यूनियन जैक को तिरंगे से बदल दिया गया। इस अवसर पर घंटाघर को भी रोशन किया गया था।

भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान घंटाघर एक विरोध स्थल के तौर पर काम करता था। इसमें स्वामी श्रद्धानंद का सत्याग्रह भी शामिल है जो एक लोकप्रिय गीत में दर्ज है। घंटाघर की चार घड़ी, चारों में जंजीर पढ़ी, जब भी घंटा बजता था, खड़ा मुसाफिर हंसता था। हंसता था वो बेधड़क आगे देखो नई सड़क। इस स्थल को अभी भी 'घंटाघर' कहा जाता है और यह कई आयोजन होते हैं। वर्ष 1950 में एक हिस्से के ढह जाने के बाद सुरक्षा कारणों से इसे पूरी तरह गिरा दिया गया था। आज भी उस चौराहे को 'घंटाघर' के नाम से ही जाना जाता है।

वेस्‍ट दिल्‍ली की शान- हरिनगर घंटाघर 

hari nagar ghantaghar

Image Credit:Delhi Archievs

वेस्‍ट दिल्‍ली हरिनगर घंटाघर के नाम से मशहूर है। बेशक यह पहली नजर में एक साधारण सा टावर दिखता है, लेकिन इसके पीछे कई कहानियां भी प्रचलित हैं। साल 1950 में बना यह घंटाघर न सिर्फ घड़ी की सुइयों को घुमाता है, बल्कि एक परिवार की विरासत, एक नवाब के दौर और दिल्ली के बदलते रंगों को भी दिखाता है। यह आज भी बड़े गर्व से समय की चाल बताता है।

दिल्‍ली आर्काइव्स के अनुसार, फेमस राइटर आरवी स्मिथ ने अपनी किताब 'दिल्ली- अननॉन टेल्स ऑफ ए सिटी' में हरिनगर घंटाघर का जिक्र किया है। इसका निर्माण हरि राम के बेटे स्वरूप लाल दीवान ने करवाया था। उनके बेटे श्याम गोपाल अपने पुश्तैनी बंगले में रहते हैं, जो बेरीवाला बाग में 1906 में बना था। यह बंगला कभी घने जंगल और हरे-भरे खेतों के बीच खड़ा था, लेकिन अब वह हरा-भरा नजारा सिर्फ यादों में बचा है।

बेरीवाला बाग का नाम अब बस नाममात्र का है, क्योंकि बेरी के पेड़ों की जगह आज यहां फ्लैट्स, जिम आदि ने ले ली है। घंटाघर के अंदर लगी घड़ियां ब्रिटेन से मंगवाई गई थीं, लेकिन अब हैदराबाद की बनी घड़ियां लगी हैं, जो समय के साथ थक चुकी हैं। घंटाघर के तहखाने में एक चौकीदार अपने परिवार के साथ रहता है।

यह भी पढ़ें- क्या 'लक्ष्मणपुरी' से बना Lucknow, इसकी अंग्रेजी स्पेलिंग में 'Luck' शब्द कैसे आया? जानें द‍िलचस्‍प क‍िस्‍सा

पूसा IARI लाइब्रेरी, जिसकी घंटी ने देखे लंबे युग

pusa iari ghantaghar

Image Credit: IARI Pusa

अब आपको लिए चलते हैं दिल्‍ली स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान संस्‍थान यानी पूसा IARI लाइब्रेरी क्लॉक (घंटाघर)। यहां लगी घड़ी की सुईयां बीते सात दशक से चल रही हैं। नई दिल्ली स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI) के मुख्य पुस्तकालय भवन पर बना एक ऐतिहासिक और प्रतिष्ठित घंटाघर है। इसे अब प्रो. एम. एस. स्वामीनाथन राष्ट्रीय कृषि विज्ञान पुस्तकालय (Prof. M. S. Swaminathan Library) के रूप में जाना जाता है।

इसका निर्माण छात्रों की सुविधा को ध्‍यान में रखकर किया गया था। जहां रोजाना बड़ी संख्‍या में छात्र पढ़ाई करते हैं। इसके चारों तरफ बना खूबसूरत पार्क है। यहां बेहद सुंदर फूलों के बीच आप कुछ पल के लिए भूल जाएंगे कि आप वाकई दिल्‍ली में हैं। हर घंटे के बाद घंटाघर पर लगा घंटा हमें बताता है कि समय कभी किसी के लिए नहीं रूका है।

इन घंटाघरों तक कैसे पहुंचे?

दिल्‍ली की इन विरासतों को अगर आप देखना चाहती हैं।अपने सवालों का जवाब जानना चाहती हैं, तो आप मेट्रो या डीटीसी बस के जरिए यहां पहुंच सकती हैं। चांदनीचौक घंटाघर तो आपको नहीं दिखेगा, लेकिन जहां यह खड़ा था। उस स्‍थान को घंटाघर चौराहे के नाम से जानते हैं। हरिनगर घंटाघर पहुंचने के लिए आपको ब्‍लू लाइन मेट्रो लेनी होगी।आपको मायापुरी स्‍टेशन उतरना होगा। इसके बाद आप ई-रिक्‍शे की मदद से यहां तक पहुंच सकती हैं। पूसा IARI लाइब्रेरी पहुंचने के लिए भी आपको ब्‍लू लाइन मेट्रो लेनी होगी। आपको राजेंद्र प्‍लेस स्‍टेशन उतरना होगा। यहां से आप ऑटो की मदद से पूसा लाइब्रेरी पहुंच सकते हैं।

यह भी पढ़ें- नेचर लवर्स दिल्‍ली की नीली झील पर तितलियों के साथ बिताएं सुकून के पल, कैसे पहुंचें? जाने यहां

इस खबर के जरिए हमने आपको दिल्‍ली के मशहूर घंटाघरों के बारे में बताया। इनकी खासियत से अवगत कराया अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit : AI, magnific.com 

 

FAQ
घंटाघर क्या होता है और इन्हें क्यों बनाया गया था?
घंटाघर एक ऊंची मीनार होती है, जिसके ऊपरी हिस्से में चारों दिशाओं से दिखने वाली बड़ी घड़ी लगी होती है। पुराने समय में जब आम लोगों के पास हाथ की घड़ियां या मोबाइल नहीं थे, तब शहरवासियों को सही समय बताने के लिए इन्हें चौराहों या बाजारों के बीच बनाया जाता है। 
भारत का सबसे ऊंचा घंटाघर कौन सा है?
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थित हुसैनाबाद घंटाघर भारत का सबसे ऊंचा घंटाघर है। इसकी कुल ऊंचाई 221 फीट (लगभग 67 मीटर) है। 
दिल्ली के चांदनी चौक वाले घंटाघर का क्या हुआ?
पुरानी दिल्ली के चांदनी चौक में 1870 में बना यह घंटाघर आजादी के आंदोलनों का बड़ा केंद्र था। वर्ष 1950 में एक हिस्से के ढह जाने के बाद सुरक्षा कारणों से इसे पूरी तरह गिरा दिया गया था। आज भी उस चौराहे को 'घंटाघर' के नाम से ही जाना जाता है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।