Kalpana Bisht

कल्‍पना बिष्‍ट HerZindagi.com में बतौर Chief Sub Editor जुड़ी हैं। वर्ष 2006 में उन्‍होंने अपने करियर की शुरुआत दैनिक जागरण दिल्‍ली से बतौर रिपोर्टर के तौर पर की। मूल रूप से उत्तराखंड के नैनीताल से ताल्लुक रखने वालीं कल्‍पना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से पॉलिटिकल साइंस में एमए किया है। यहां आने से पहले वे Times Network के ET NOW स्‍वदेश,  एपीएन,  हिंदुस्‍तान टाइम्‍स आदि में सेवाएं दे चुकीं हैं।HerZindagi.com में कल्‍पना मुख्य रूप से पर्सनल फाइनेंस,  करियर,  यूटिलिटी, महिलाओं की लाइफस्टाइल और रोचक कहानियों से जुड़े विषयों पर काम करती हैं। उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को पैसे,  बचत, बैंकिंग और रोजमर्रा के वित्तीय फैसलों से जुड़ी जानकारी आसान भाषा में मिले, ताकि वे सही और समझदारी भरे फैसले ले सकें। तथ्यों की सटीकता, खबरों की विश्वसनीयता और पाठकों की जरूरतों को प्राथमिकता देना उनके काम का अहम हिस्सा है। वेब स्टोरीज और फोटो गैलरी जैसे डिजिटल फॉर्मेट में भी उनकी दिलचस्पी है।अपने करियर के दौरान कल्‍पना ने दिल्ली-एनसीआर की रियल-टाइम न्यूज, शिक्षा, पर्यावरण, क्राइम रिपोर्टिंग और नगर निगम, विधानसभा और लोकसभा चुनावों को कवर किया है। अलग-अलग विषयों पर रिपोर्टिंग के इस अनुभव ने उन्हें खबरों के विभिन्न पहलुओं को समझने और जरूरी जानकारी को पाठकों तक स्पष्ट रूप में पहुंचाने की समझ दी है।न्यूजरूम से बाहर कल्‍पना को कविताएं लिखना, बच्चों के लिए कहानियां लिखना और वेलनेस से जुड़े विषयों को जानना पसंद है। दिल्ली का स्ट्रीट फूड, पालतू जानवरों के साथ समय बिताना, बॉलीवुड की कॉमेडी फिल्में, भजन और दूरदर्शन के पुराने धारावाहिक उन्‍हें पसंद हैं।