Hyderabad Tourist Place: हैदराबाद में चाहिए विदेश जैसा फील, इन 4 जगहों का करें रुख

विदेश घूमने का सपना तो हम सभी का हाेता है। हालांकि, हर किसी के लिए विदेश जाना आसान नहीं होता है। कई बार बजट की दिक्कत हो जाती है तो कभी लंबी छुट्टी नहीं मिलती है। ऐसे में अगर आप हैदराबाद में हैं और कुछ ऐसा देखना चाहती हैं, जो आपको थोड़ी देर के लिए विदेश की याद दिला दे, तो शहर में ही कुछ जगहें हैं।
कहीं आपको लंदन जैसी सड़कें और सेट नजर आएंगे, तो कहीं झील के किनारे बैठकर एकदम विदेश वाली वाइब आएगी। कुछ जगहों पर खूबसूरत आर्किटेक्चर और फोटो लेने के लिए बढ़िया स्पॉट भी मिल जाएंगी। यानी विदेश जाने का पूरा एक्सपीरियंस तो नहीं मिलेगा, लेकिन कुछ जगहों पर आपको विदेशी वाइब जरूर मिलेगी। आज हम आपको अपने इस लेख में हैदराबाद की ऐसी ही जगहों के बारे में बता रहे हैं। आइए जानते हैं-
-1789450274557.webp)
Image Credit- Magnific
हैदराबाद में इन 4 जगहों पर मिलेगा विदेशी वाइब
अगर आप हैदराबाद में रह रही हैं या घूमने के लिए जा रही हैं तो इन 4 जगहों पर विदेश वाला एहसास मिल सकता है।
Ramoji Film City में मिलेगा लंदन वाला फील
अगर आपको सच में विदेश जैसी जगह देखना है, तो आप रामोजी फिल्म सिटी जा सकती हैं। यहां फिल्मों के लिए कई तरह के सेट बनाए गए हैं, जिनमें लंदन स्ट्रीट और फॉरेन स्ट्रीट भी देखने को मिलेगा। यहां एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, मॉडर्न सिटी स्पेस और दूसरी इंटरनेशनल थीम वाली जगहें भी देखने को मिल जाएंगी। यहां लंदन जैसा सेट भी है, जहां आपको विदेशी शहर वाली गलियों और इमारतों का फील मिलेगा। यहां आपको ये एहसास मिलेगा-
- विदेश जैसा फोटो बैकग्राउंड
- अलग-अलग थीम
- फैमिली ट्रिप आप
- फिल्म सेट
यह भी पढ़ें- भारत की ये 5 भूतिया जगह आपको हिलाकर रख देंगी, एक बार वहां जाने के बाद फिर नहीं जा पाएंगी आप
2. Durgam Cheruvu में मॉडर्न सिटी वाला माहौल
Durgam Cheruvu हैदराबाद की एक खूबसूरत लेक है। अगर आपको ऐसी जगह पसंद है जहां पानी, शहर और मॉडर्न वाइब मिले, तो यह जगह आपको जरूर पसंद आएगी। यह Ramoji Film City की तरह विदेशी जगह का सेट नहीं है, लेकिन यहां का माहौल और झील के आसपास का सेटअप आपको अलग तरह का फील देगा। खासकर अगर आप हैदाराबाद का मॉडर्न अंदाज देखना चाहती हैं तो यहां जाएं। अगर आप रात के समय यहां जाएंगी तो नजारे और भी खूबसूरत नजर आएंगे।
-1789450343754.webp)
Image Credit- Magnific
3. शिल्पारामम में लें अलग तरह का एक्सपीरियंस
शिल्पारामम को आप अपनी ट्रिप में शामिल कर सकती हैं। यह माधापुर के हाइटेक सिटी इलाके में है। यहां आर्ट, क्राफ्ट और अलग तरह का कल्चरल सेटअप देखने को मिलेगा। अगर आपको घूमने के साथ कुछ नया देखना और फोटो क्लिक करना पसंद है, तो यहां जा सकती हैं।
4. स्नाे वर्ल्ड में मिलेगा बर्फ वाला एक्सपीरियंस
स्नो वर्ल्ड हैदराबाद में ऐसा ऑप्शन है जहां आप गर्म शहर में बर्फ वाले माहौल का मजा ले सकती हैं। अगर आपकी विदेश वाली फील से मतलब किसी ठंडी जगह और बर्फ के बीच समय बिताने से है, तो यहां जाएं।
आखिर किस जगह जाएं?
अगर आपको वास्तव में विदेशी शहर जैसा सेटअप चाहिए, तो सबसे पहले Ramoji Film City जाएं, क्योंकि यहां Foreign Street और London Street जैसे सेट हैं। वहीं, अगर आपका मतलब अलग-अलग तरह के विदेशी वाइब का है तो अपनी पसंद के हिसाब से कोई जगह देख सकती हैं।
यह भी पढ़ें- मानसून में हैदराबाद की ये 3 जगहें हो जाती हैं खूबसूरत, दोस्तों के साथ आप भी जाएं घूमने
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
- हैदराबाद जाने का बेस्ट टाइम?
- हैदराबाद घूमने के लिए अक्टूबर से मार्च का महीना सबसे अच्छा माना जाता है। इस दौरान मौसम सुहाना रहता है और घूमना बेहद आसान होता है।
- रामोजी फिल्म सिटी की टिकट कीमत?
- रामोजी फिल्म सिटी का एडल्ट टिकट लगभग 1350 रुपये से शुरू होता है। बच्चों के लिए टिकट की कीमत लगभग 1150 होती है।
- दुर्गम चेरुवु के पास क्या खास है?
- दुर्गम चेरुवु के पास प्रसिद्ध केबल-स्टेड ब्रिज (Cable Bridge) है। रात के समय रंग-बिरंगी लाइटों की वजह से यह बेहद खूबसूरत दिखता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।