नेचर लवर्स दिल्ली की नीली झील पर तितलियों के साथ बिताएं सुकून के पल, कैसे पहुंचें? जाने यहां

Neeli Jheel Delhi: दिल्ली की भीड़भाड़ और शोरगुल के बीच, राजधानी में एक जगह ऐसी भी है, जहां पर आपको न केवल वेटलैंड्स देखने को मिलेंगे, बल्कि बेहद खास नीली झील आंखों को सुकून देगी। ऐसे में वीकेंड या छुट्टियां बिताने के लिए आपको अलग से कहीं जाने की प्लानिंग करने की जरूरत नहीं है, आप परिवार के साथ यहां आ सकती हैं। साउथ ईस्ट दिल्ली और फरीदाबाद के बीच स्थित नीली झील ही असोला भाटी वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी(Asola Bhatti Wildlife Sanctuary) के नाम से भी जानी जाती है। झील में एकत्रित पानी का रंग नीला होने की वजह से ही इसे लोग नीली झील के नाम से जानते हैं। इस जगह की दूसरी खासियत है यहां पाई जाने वाली करीब 50 से अधिक तितलियों की प्रजातियां। जिन्हें देखते ही आप अनायास ही बोल उठेंगे, "वाह क्या बात है?" आइए जानते हैं नीली झील तक कैसे पहुंचे, इसकी टाइमिंग और यहां छुपी खासियतें।
नीली झील दिल्ली में क्या है खास?
दिल्ली स्थित नीली झील में आपको काफी कुछ खास देखने को मिल जाएगा। खासतौर से यहां मिलने वाली पक्षियों की प्रजातियां, इको फ्रेंडली वातावरण, ताजी हवा और मन को शांति देने वाले पल।
Image Credit: magnific.com
1. नेचर लवर्स कर सकेंगे प्रवासी पक्षियों का दीदार
नीली झील परिसर के अंदर झील के अलावा नेचर लवर्स करीब 150 से ज्यादा लोकल और प्रवासी पक्षियों का दीदार कर सकते हैं। अगर आप
फोटोग्राफी के शौकीन हैं तो क्या ही कहने? जानकारी के अनुसार, नीली झील एक प्रकार से आर्टिफिशियल वाटरफॉल काम्पलेक्स की तर्ज पर विकसित की गई है, जहां करीब 100 फीट की हाइट से पानी नीचे पहुंचता है।
2. सेल्फी पॉइंट पर करें रेनडम क्लिक
सेल्फी लेने वालों की सहूलियत का भी पूरा ध्यान यहां रखा गया है। एक स्पेशल सेल्फी पॉइंट आपको यहां पर मिल जाएगा, बस यहां पहुंचिए और कुदरत की खूबसूरती के बीच मोबाइल से एक शानदार सेल्फी लीजिए। कई एकड़ में फैले इस परिसर में पैदल चलकर थक गए हैं तो यहां आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए यहां गोल्फ कार्ट और इलेक्ट्रिक साइकिल का भी इंतजार किया गया है। घूमने के बाद आप चाहें तो यहां बने इको फ्रेंडली कैफेटेरिया में खाने का लुत्फ भी उठा सकते हैं।
3. प्राकृतिक वस्तुओं से तैयार किए साइनेज
इस परिसर की एक और खासियत है कि यहां पहुंचने वाले हर पर्यटक की सुविधा के लिए स्पेशल साइनेज भी हैं, जिन्हें लकड़ी, बांस आदि प्राकृतिक वस्तुओं से तैयार किया गया है। ये इतने सुंदर तरीकों से तैयार किए गए हैं कि आपको ये पता ही नहीं लग पाएगा कि आखिर ये किस चीज के बने हैं। अगर आप ऊंचाई से पूरे इलाके को 365 डिग्री एंगल से देखना चाहते हैं तो बेझिझक यहां बने मचान पर चढ़ जाएं, जहां से पूरा एनसीआर आप कुछ ही पलों में अपने कैमरे में कैद कर सकते हैं।
4. प्रकृति की सैर
abwls.eforest.delhi.gov.in के अनुसार, हर उम्र के विजिटर तुगलकाबाद गेट के आस-पास वॉक का मजा उठा सकते हैं। यहां एक बटरफ्लाई पार्क (4 एकड़) और अरावली फॉरेस्ट सेंटर (4 एकड़) है, जहां आसान वॉकिंग ट्रेल्स हैं, जिनसे अंदर के जंगल की झलक मिलती है। आप जंगल वॉक (1.5km) भी कर सकते हैं, जो सैंक्चुअरी के कुछ पुराने जंगल से होकर गुजरता है। सभी पार्कों और ट्रेल्स पर बोर्ड और साइनेज के साथ खास निशान लगे हैं, ताकि यात्रियों को मदद मिल सके और वे इलाके के पेड़-पौधों और जानवरों के बारे में जानकारी ले सकें। यह उन बड़े ग्रुप्स के लिए एक बढ़िया ऑप्शन है, जो शहरी और जंगली जानवरों व पौधों के बारे में जानना चाहते हैं।
5. अरावली की खूबसूरती का लें आनंद
असोला भाटी वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी में नीली झील तक 14 किलोमीटर की ड्राइव प्रकृति प्रेमियों के लिए खास अनुभव है। विजिटर एंट्री गेट से परमिट लेकर अपनी गाड़ी से झील तक आसानी से पहुंच सकते हैं। इस रास्ते में घने जंगल, घास के मैदान और नीलगाय, गोल्डन जैकल और चीतल जैसे वन्यजीव देखने को मिल सकते हैं। किस्मत अच्छी हो तो तेंदुए की झलक भी मिल सकती है।
6. कई पक्षियों की मिलेगी झलक
असोला भट्टी की शानदार वाइल्डलाइफ का अनुभव करने के लिए, अलग-अलग लंबाई और मुश्किल वाले कुछ बर्डिंग ट्रेल्स बनाए गए हैं। यहां के कुछ खास पक्षियों को देखने के लिए ब्लू बुल ट्रेल (5km), सैंडग्राउस ट्रेल (3.5km), स्पैरो ट्रेल (2.5km) और पलाश ट्रेल (2km) ले सकते हैं। पीफाउल, कॉमन वुडश्राइक, सिरकीर मलकोहा और इंडियन स्कॉप्स आउल जैसे आम तौर पर देखे जाने वाले पक्षियों के साथ-साथ पेंटेड सैंडग्राउस, ब्लैक ईगल और ओरिएंटल स्कॉप्स आउल जैसे दुर्लभ पक्षी भी एक ही ट्रिप में देखे जा सकते हैं। जंगल सेमी-एरिड है और ज्यादातर खुली छतरियां हैं, जिससे विजिटर्स आसानी से इन पक्षियों को देख सकते हैं और एक जरूरी बात कि अपने अनुभव को मजेदार बनाने के लिए कृपया एक दूरबीन साथ रखें।
यह भी पढ़ें- अक्टूबर से मार्च: 'सुंदरवन सफारी' के लिए सही समय क्यों माना जाता है? जानिए बोट-क्रूज के नियम
Neeli Jheel Delhi कैसे पहुंचें?
Image Credit: magnific.com
यह भी पढ़ें- शहरों की भागदौड़ से लेना है ब्रेक? ओडिशा का मंगलाजोड़ी गांव है परफेक्ट
नीली झील पर आने के लिए मुख्य 3 गेट हैं। पहला तुगलकाबाद, जो उपवन संरक्षक (दक्षिणी) कार्यालय के पास है। दूसरा गेट नं. 10, जो छतरपुर होते हुए शनिधाम रोड पर स्थित है। तीसरा गेट नं. 7, जो गुरुजी मंदिर होते हुए आपको इसके अंदर ले जाता है।तुगलकाबाद मेट्रो स्टेशन पर उतरकर आप ई-रिक्शा बुकिंग कर भी यहां तक पहुंच सकते हैा। असोला भाटी वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी के एंट्री गेट पर ही टिकट काउंटर बना है।
आप चाहें तो ऑनलाइन https://abwls.eforest.delhi.gov.in/booking.aspx लिंक पर जाकर फॉर्म भरकर बुकिंग करवा सकते हैं। Green Helpline नंबर 1800118600 पर भी कॉल कर जानकारी ले सकते है।
निष्कर्ष: असोला भाटी वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी इन दिनों बहुत ज्यादा चर्चा में है। इसे देखने सिर्फ दिल्ली ही नहीं बल्कि देश के कोने-कोने से लोग पहुंचते हैं। ऐसे में आप भी वीकेंड पर यहां आने की प्लानिंग कर सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit: Asola Bhati Sanctuary, Shutterstock
- असोला भाटी वन्यजीव अभयारण्य कहां स्थित है?
- यह दिल्ली के साउथ पार्ट में, हरियाणा के गुरुग्राम और फरीदाबाद जिले की सीमा से लगे अरावली पहाड़ियों (दक्षिणी दिल्ली रिज) पर स्थित है।
- असोला भाटी वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी और नीली झील घूमने का समय क्या है?
- आप यहां मंगलवार से रविवार तक सुबह 7:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे के बीच प्रवेश कर सकते हैं। शाम 5:00 बजे तक यहां से बाहर निकलना अनिवार्य होता है।
- यह किस दिन बंद रहता है और क्या नीली झील में तैरना या उतरने की परमिशन है?
- यह अभयारण्य सोमवार के दिन पूरी तरह से बंद रहता है। नहीं, सुरक्षा और वन्यजीव संरक्षण के नियमों के कारण झील में उतरने या तैरने की अनुमति नहीं है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।