मेट्रो में सफर करते हैं तो जरूर जान लें पीली पट्टी का मतलब, यात्रियों से है इसका खास कनेक्शन

मेट्रो स्टेशन से गुजरते हुए आपको अक्‍सर फर्श पर उभरी हुई डॉट्स या लाइनों वाली चमकीली पीली टाइलें देखने को मिली होंगी। ये टाइल्‍स देखने में तो सिंपल फ्लोरिंग की तरह लगेंगी, लेकिन इन्‍हें लगाने का एक बहुत ही खास मकसद होता है।
Updated:- 2026-11-11, 17:35 IST
image

मेट्रो स्टेशन से रोजाना लाखों लोग गुजरते हैं। इसका आरामदायक सफर और समय की बचत दोनों ही पसंद किए जाते हैं, लेकिन क्‍या कभी आपने मेट्रो स्टेशन के अंदर बिछाई पीली टाइल्‍स को देखा है? इन्‍हें खास मकसद के लिए ही यहां लगाया जाता है। इन टाइलों को टैक्टाइल पेविंग या टैक्टाइल ग्राउंड सरफेस इंडिकेटर के नाम से जाना जाता है। इनकी बनावट कुछ इस तरह है कि दिव्‍यांग इन्‍हें छूकर अपने आस-पास की चीजों को समझ सकें कि कहां चलना सुरक्षित है?

क्‍या मतलब होता है उभरते हुए पैटर्न का?

जानकारी के अनुसार, मेट्रो स्टेशन के अंदर लगाई गई उभरे पैटर्न वाली टाइलें आमतौर पर अलग-अलग निर्देश देने के लिए होती हैं। उभरी हुई लाइनों या बार वाली टाइलें यात्रा की दिशा बताने में यात्री की मदद करती हैं। ऐसे मे दिव्‍यांग अपनी छड़ी की मदद से इन उभरी हुई सतहों को पहचान सकते हैं। बिना दिखने वाले संकेतों पर भरोसा किए उन्‍हें फॉलो कर सकता है।

inside img (5)

Image Credit: magnific.com

उभरे हुए डॉट्स या उभार वाली टाइलों का इस्तेमाल अक्सर चेतावनी इंडिकेटर के तौर पर किया जाता है। मेट्रो स्टेशनों पर इन्हें प्लेटफॉर्म के किनारों, सीढ़ियों, क्रॉसिंग या दूसरी जगहों पर लगाया जा सकता है। जहां पैदल चलने वालों को ज्‍यादा ध्यान देने की जरूरत होती है। देश के एक्सेसिबिलिटी स्टैंडर्ड और खास ट्रांसपोर्ट सिस्टम के आधार पर डिजाइन और प्लेसमेंट अलग-अलग हो सकते हैं।

 मेट्रो प्लेटफॉर्म पर ये टाइल्‍स क्यों जरूरी हैं?

जिन लोगों को देखने में दिक्कत होती है, उनके लिए मेट्रो स्टेशन से गुजरना बेहद मुश्किल भरा हो सकता है। क्‍योंकि यहां पर लगातार लोगों की आवजाही बनी रहती है। ऐसे में मेट्रो प्रशासन की ओर से खासतौर से इन्‍हें लगाया जाता है।इसलिए यह सिर्फ डेकोरेशन की चीज नहीं बल्कि बल्कि स्टेशन की पहुंच और सिक्‍योरिटी इंफ्रास्ट्रक्चर का अहम हिस्‍सा होती है। इनका आविष्कार वर्ष 1965 में जापान में सिइची मियाके ने किया था।

यह भी पढ़ें- मेट्रो स्टेशन पर वेंडिंग मशीन से बिना कैश के टिकट निकालना है, तो इन हैक्स को करें फॉलो

मेट्रो स्‍टेशन के अलावा और कहां मिलेंगी टैक्टाइल पेविंग टाइल्‍स?

टैक्टाइल पेविंग टाइल्‍स आपको मेट्रो स्टेशनों के अंदर और बाहर के अलावा, फुटपाथ पर, पैदल चलने वालों के लिए बनाई गई क्रॉसिंग पर, रेलवे स्टेशनों, बस स्टॉप और पब्लिक बिल्डिंग्स के आस-पास मिल सकती हैं।

यह भी पढ़ें- दिल्ली के किन मेट्रो स्टेशन पर नहीं उतर सकते आम लोग? एंट्री के लिए दिखाना पड़ता है स्पेशल आईडी प्रूफ...क्या आप जानती हैं इसका जवाब

 ऐसे में अगली बार जब आप उन पीली टेक्सचर्ड टाइल्‍स को देखें तो हरगिज नजरअंदाज न करें। ये जमीन पर बना एक नेविगेशन सिस्टम है, जो लोगों को पूरी तरह से साइन या नजर पर निर्भर हुए बिना अपने आस-पास की चीजों को समझने में मदद करते हैं।अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।

Image Credit: Shutterstock, magnific.com

 

FAQ
मेट्रो स्टेशन पर पीली टाइल्स क्यों लगाई जाती हैं?
यह कोई डिजाइन या फिसलन रोकने के लिए नहीं होती, बल्कि दृष्टिबाधित लोगों को छड़ी की मदद से रास्ता खोजने और प्लेटफॉर्म के किनारे का पता लगाने के लिए होती हैं ताकि वे सुरक्षित रहें।
इन टाइल्स के अलग-अलग पैटर्न का क्या मतलब होता है?
सीधी रेखा वाली टाइल् सका मतलब है कि आप सुरक्षित रूप से आगे बढ़ते रहें। गोल या उभरे हुए डॉट्स वाली टाइल्स का मतलब होता है कि यहां रुकना है या खतरा/प्लेटफॉर्म का किनारा आने वाला है।
इन टाइल्स को क्या कहा जाता है?
इसे टैक्टाइल पाथ या जापानी भाषा में टेनजी ब्लॉक्स कहा जाता है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।