क्या 'लक्ष्मणपुरी' से बना Lucknow, इसकी अंग्रेजी स्पेलिंग में 'Luck' शब्द कैसे आया? जानें दिलचस्प किस्सा

उत्तर प्रदेश की बात हो तो नवाबों के शहर लखनऊ का जिक्र जरूर होता है। यूपी की राजधानी लखनऊ को कभी लखनपुरी या लक्ष्मणपुरी के नाम से भी जाना जाता था। अगर आप भी लखनऊ गईं होंगी या फिर इस जगह के बारे में पढ़ा है, तो एक सवाल जरूर मन में आया होगा कि आखिर Lucknow नाम में Luck शब्द कैसे आया? क्या इसका कनेक्शन इंग्लिश के Luck यानी किस्मत से है या फिर इसके पीछे कोई कहानी छिपी है?
ये कोई राताें रात आया नाम नहीं है बल्कि इसके पीछे इतिहास, परंपरा और समय के साथ बदलती हुई भाषा की एक लंबी कहानी है। दरअसल, लखनऊ शहर का संबंध भगवान राम के छोटे भाई लक्ष्मण से है। समय के साथ इसका नाम कई रूपों में गुजरते हुए आज के Lucknow तक पहुंचा है। अगर आप भी अभी तक इस बात से अंजान हैं तो हम आपको इस शहर के नाम और उसके इतिहास से जुड़ी रोचक बातें बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं-
-1781951284373.jpg)
क्या सच में लक्ष्मणपुरी था लखनऊ का पुराना नाम?
Lucknow.nic.in के मुताबिक, भगवान राम के भाई लक्ष्मण के सम्मान में इस जगह का नाम लक्ष्मणपुरी या लखनपुरी रखा गया था। कहा जाता है कि समय के साथ बोलचाल की भाषा में लखनपुरी का नाम बदलकर लखनउ और फिर लखनऊ हो गया। वैसे, इस नाम के पीछे की कहानी पुराने रीति-रिवाजों और इतिहास में मानी गई बातों पर आधारित है।
यह भी पढ़ें- 11,000 फीट की ऊंचाई पर है भारत की आखिरी दुकान, जानें इस अनोखे स्टॉल की दिलचस्प कहानी
लक्ष्मण टीला भी देता है इस कहानी को मजबूती
आज भी लखनऊ में लक्ष्मण टीला है। ऐसे में लोगों का यही मानना है कि वाकई इस शहर का संबंध रामायण काल से जुड़ा होगा। ये लक्ष्मण टीला लंबे समय से इस इलाके के इतिहास और परंपराओं का हिस्सा माना जाता है। इसीलिए लखनऊ को लक्ष्मणपुरी कहा जाता था।
-1781951294752.jpg)
फिर Lucknow की स्पेलिंग कैसे बनी?
मैं भी लखनऊ की रहने वाली हूं, लेकिन हमेशा से ये सवाल मेरे मन में रहा और यही सबसे दिलचस्प सवाल है कि लखनऊ की स्पेलिंग कायदे से Lakhnau होनी चाहिए थी, तो फिर ये Lucknow कैसे बन गया। इसका किस्सा भी 18वीं शताब्दी से जुड़ा हुआ है। बताया जाता है कि जब अंग्रेज अवध क्षेत्र यानी लखनऊ पहुंचे तो उन्होंने इसे अपने लहजे में बोलना शुरू किया।
यह भी पढ़ें- Lucknow Heritage: लखनऊ का ऐतिहासिक मंदिर, जहां विराजमान है भगवान श्री कृष्ण की 400 साल पुरानी मूर्ति
अंग्रेजों ने दिया ये नाम
जागरण जोश में पब्लिश हुई एक खबर के मुताबिक, अंग्रेजों को भारत की भाषा बोलने में दिक्कत होती थी। वे जहां कानपुर को Cawnpore बोलते हैं वहीं लखनऊ को उन्होंने Lucknow बोलना शुरू किया। उस दौर में सरकारी दफ्तर अंग्रेजों के ही पास थे। ऐसे में उन्होंने इसे Lucknow ही लिखा।
-1781951307797.jpg)
अंग्रेजों के लिए लकी था लखनऊ
ऐसा भी कहा जाता है कि अंग्रेजों के लिए नवाबों का ये शहर बहुत लकी (भाग्य बदलने वाला) साबित हुआ। इसलिए उन्होंने इसे Luck+Now नाम दे दिया। ऐसे में लखनऊ को जब इंग्लिश में लिखा गया, तो वो Lucknow बन गया। इसका अंग्रेजी के Luck शब्द से कोई लेना देना नहीं था। इसका साफ मतलब है Lucknow में दिखाई देने वाला Luck महज एक इत्तेफाक है।
यह भी पढ़ें- Lucknow To Shimla Road Trip: लखनऊ से जा रही हैं शिमला, तो रास्ते में जरूर घूमें ये 5 खूबसूरत जगहें
कई शासकों ने बदली शहर की तस्वीर
करीब 14वीं सदी के बाद लखनऊ पर कई अलग-अलग शासकों का प्रभाव रहा। दिल्ली सल्तनत, शर्की शासक, मुगल साम्राज्य, अवध के नवाब, ईस्ट इंडिया कंपनी और फिर ब्रिटिश शासन ने यहां राज किया। ऐसे में जितने लोगों ने यहां आकर राज किया, इस शहर की संस्कृति, भाषा और वास्तुकला पर अपनी छाप छोड़ गए।
-1781951403351.jpg)
कब बना अवध की राजधानी?
आपको बता दें कि शुरुआत में अवध की राजधानी फैजाबाद थी, लेकिन 1775 में नवाब आसफ-उद-दौला ने राजधानी को फैजाबाद से लखनऊ कर दिया। इसके बाद लखनऊ तेजी से राजनीतिक, संस्कृति और कला का मुख्य केंद्र बन गया। बस यहीं से इस शहर को असली पहचान मिली। लोग इस शहर के बारे में जानने लगे।
नवाबों ने बनाया खूबसूरत शहर
लखनऊ की पहचान सिर्फ उसके नाम से नहीं, बल्कि यहां की शानदार नवाबी इमारतों से भी है। नवाबों के समय में यहां बड़े-बड़े इमामबाड़े, महल, दरवाजे और कई ऐतिहासिक इमारतें बनाई गईं। आज बड़ा इमामबाड़ा, रूमी दरवाजा, छतर मंजिल और बाकी की इमारतें नवाबी दौर की याद दिलाती हैं। यहां रोजाना हजारों लोग घूमने के लिए आते हैं।
-1781951321357.jpg)
तहजीब और मेहमाननवाजी के लिए फेमस है लखनऊ
हमारे लखनऊ को सिर्फ ऐतिहासिक शहर नहीं कहा जाता है बल्कि इसे तहजीब का शहर भी माना जाता है। यहां की बाेलचाल, लोगों का व्यवहार और मेहमानों का स्वागत करने का अंदाज पूरे देश में फेमस है। आप जहां भी उतरेंगे आपको दिख जाएगा 'मुस्कुराइए आप लखनऊ में हैं'। इसी वजह से आज भी लखनऊ का नाम आते ही लोगों के मन में नवाबी कल्चर और अदब की तस्वीर सामने आ जाती है।
यह भी पढ़ें- Ittar Market in Lucknow: इत्र की शौकीन हैं तो लखनऊ की इन जगहों पर जरूर जाएं, मिलेंगी ढेरों वैरायटीज
आज का लखनऊ कैसा है?
समय के साथ लखनऊ काफी बदल चुका है। अब ये दो हिस्सो में है। पुराने और नए लखनऊ में। यहां अब मेट्रो, बड़े शॉपिंग मॉल, बड़ी-बड़ी इमारतें और कई सरकारी संस्थान मौजूद हैं। एक आरे जहां यहां ऐतिहासिक बड़ा इमामबाड़ा है, तो दूसरी तरफ गोमती नगर रिवरफ्रंट जैसा नया लखनऊ भी है। ये शहर दिखाता है कि ये इतिहास को समेटे हुए कैसे आगे बढ़ रहा है।
तो अगर आपको भी लगता है कि लखनऊ की अंग्रेजी स्पेलिंग में दिखने वाला Luck शब्द अंग्रेजी के किस्मत वाले शब्द जैसा है, तो आपको बता दें कि इसका उससे कोई कनेक्शन नहीं है। बस ये अंग्रेजों का नाम को बिगाड़कर बोलने का नतीजा था। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
All Image Credit- Incredible india
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।