जब फलों की बात आती है तो सबसे अधिक फायदेमंद फल का दर्जा अक्सर सेब को दिया जाता है। स्वस्थ जीवन के लिए हमें रोजाना एक सेब खाने की सलाह दी जाती है। बहुत से बच्चों को सेब खाना पसंद नहीं होता है, इसलिए माताएं उनके लिए डिफेरेंट वेरायटी और कलर के सेब लेकर आती हैं। आपने कितने रंगों का सेब देखा है? आमतौर पर हमें बाजार में डार्क रेड, लाइट रेड, हल्का पीला, हरा, हरा और लाल मिक्स, पीला और लाल मिक्स ऐसे कई रंगों के सेब अलग-अलग मौसम में देखने को मिल जाता है। इन सब के अलावा बाजार में काले रंग के भी सेब आते हैं। क्या आपको इस सेब के बारे में पता है? यदि नहीं तो आइए जानते हैं इसके बारे में..
काले रंग के सेब के बारे में
दुनिया में 100 से भी अधिक किस्मों के सेब पाए जाते हैं, उन्हीं में से एक है 'ब्लैक डायमंड एप्पल'। यह एक दुर्लभ किस्म का सेब है जो हर जगह आसानी से उपलब्ध नहीं है और ना ही इसे कहीं भी उगाया जा सकता है। काले रंग का यह सेब गहरे बैंगनी रंग का होता है जिसे तिब्बत की पहाड़ियों पर उगाया जाता है। इस फल को यहां के निवासी 'हुआ नियु' के नाम से जानते हैं। इसकी खेती समुद्र तल से काफी ऊंचाई पर पहाड़ों में की जाती है। कहा जाता है कि ब्लैक डायमंड एप्पल के काले रंग होने के पीछे अल्ट्रावायलेट किरणें हैं जो दिन के समय में इन फलों पर पड़ती है जिसके कारण ये गहरे बैगनी रंग के हो जाते हैं।
ब्लैक डायमंड एप्पल
काले रंग के इस सेब की खेती ज्यादा पुरानी नहीं है, साल 2015 में इसकी खेती शुरू हुई थी। आपको बतां दे कि इन काले सेबों (सेब के फायदे) की खपत सबसे ज्यादा बीजिंग, गुआंगजौ, शंघाई और शेन्जेन के सुपरमार्केट में है। ब्लैक डायमंड एप्पल के एवरेज कॉस्ट की बात करें तो यह 50 युआन यानी 500 रुपये है।
इसे भी पढ़ें: सेब किस तरह से खाना चाहिए, छीलकर या बिना छीले?
ब्लैक डायमंड एप्पल 'हुआ निऊ' सेब की एक दुर्लभ किस्म है और इस सेब को 'चाइनीज रेड डिलीशियस' के रूप में भी जाना जाता है। इस फल के दुर्लभ होने का एक कारण यह भी है कि किसान इस फल की खेती करने में हिचकते हैं, क्योंकि इस सेब को (रात में सेब क्यों नहीं खाना चाहिए) विकसित करने में कई तरह की मुश्किलों का सामना करने के अलावा इसके पैदावार में करीब सात-आठ साल तक का वक्त लगता है और यह केवल दो महीने के लिए उपलब्ध होते हैं।
इसे भी पढ़ें: सेब मीठा है या नहीं, खरीदारी करते समय इन बातों का रखें ध्यान
ये रही ब्लैक डायमंड एप्पल से जुड़ी कुछ जानकारी, आपने कौन-कौन से किस्म का सेब खाया है, हमें कमेंट कर बताएं। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। ऐसे ही लेख पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Image Credit: Shutterstock and freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों