Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:00 PM IST

नहीं खाना चाहिए रात में सेब, जान लें कारण

हर दिन एक सेब खाने से आपको डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं होगी। लेकिन ये तब ही होगा जब आप सही समय पर सेब खाएंगी।
Updated:- 2018-09-07, 01:00 IST
waht is the right time to eat apple main

बहुत पुरानी कहावत है कि रोज सेब खाने से डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ती है।

यह कहावत शत प्रतिशत सत्य है। लेकिन इस कहावत के सत्य होने की एक शर्त है। शर्त यह है कि सेब, सही समय पर खाने से आप हेल्दी रहेंगी। लेकिन सेब खाने का सही समय कौन सा होता है?   

हर जिंदगी ने शालीमार स्थित फोर्टिस हॉस्पिटल की डायटिशियन सिमरन सैनी से बात की और उन्होंने बताया कि वैसे तो अच्छे हेल्थ के लिए सारी चीजें खानी जरूरी होती है। जिसमें से सेब बहुत ही महत्वपूर्ण फल है। सेब में काफी मात्रा में आयरन होता है जिससे दांत और हड्डियां मजबूत बनते हैं। लेकिन इन्हें सही समय पर खाना जरूरी है। क्योंकि फल खाने का एक वक्त होता है और अगर आप बेसमय फल खाएंगी तो यह नुकसान करेगा। जैसे कि संतरा या मौसमी सूरज ढलने के बाद नहीं खाए जाते हैं। उसी तरह से सेब के खाने का भी एक समय होता है। 

waht is the right time to eat apple inside

आयुर्वेद में भी दिया

आयुर्वेद में भी कहा गया है कि फलों को सही समय पर खाने से ज्यादा फायदा होता है। विभिन्न शोध अध्ययन में भी ये निकलकर आया है कि सेब खाने का सही समय सुबह है। अधिक फायदा चाहिए तो उठने के बाद यानी खाली पेट खाना बेहतर हो सकता है।

होते हैं पौष्टिक तत्व 

सेब में बहुत काफी मात्रा में पौष्टिक तत्व होते हैं। मिनरल, आयरन और विटामिन से भरपूर सेब में फाइबर भी बहुत होता है। इसमें कॉलेस्ट्रॉल बिल्कुल भी नहीं होता है। यहां तक की सेब के छिलके में भी काफी मात्रा में पोषक-तत्व होते हैं। इसलिए सेब को छील कर कभी नहीं खाना चाहिए। सेब अगर खाली पेट खाया जाए तो शरीर का टॉक्सिक (गंदगी) आसानी से बाहर निकल जाएगी। एनर्जी ज्यादा मिलेगी।

waht is the right time to eat apple inside

इस टाइम खाएं सेब

सेब हमेशा सुबह के वक्त ब्रेकफास्ट में खाना चाहिए। अगर आपको कब्ज की समस्या है तो रोज सुबह दूध गर्म कर पिएं और एक सेब खाएं। पेट साफ हो जाएगा। 

 

शाम के वक्त

शाम के वक्त भी आप सेब खा सकती हैं। लेकिन शाम छह बजे के बाद सेब ना खाएं। 

रात को सेब नहीं

रात को सेब बिल्कुल भी खाना नहीं चाहिए। क्योंकि सेब में कैफीन होता है जो आपकी नींद को खत्म कर देगा। इसलिए रात में सेब नहीं खाना चाहिए।

तो सेब खाने से पहले इन बातों का ध्यान रखें और हेल्दी रहें। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।