किचन सिंक को साफ रखने के लिए इन चीजों का करें इस्तेमाल

Kitchen Cleaning Tips: किचन सिंक आसानी से गंदा हो जाता है। इसे साफ करने के लिए आप बेकिंग सोडा से लेकर सिरका तक का इस्तेमाल कर सकती हैं। 

  • Hema Pant
  • Editorial
  • Updated - 2023-11-14, 15:21 IST
kitchen sink cleaning tips

Kitchen Sink Cleaning: यह कहना गलत नहीं होगा कि घर में किचन सबसे ज्यादा गंदा होता है। खासतौर पर किचन सिंक। दिन में कम से कम 10 से ज्यादा बार बर्तन गंदे हो जाते हैं। सिंक गंदा यानी पूरा किचन भद्दा दिखने लगता है।

किचन सिंक पर दाग लग जाते हैं। हार्ड वाटर के कारण यह सफेद पड़ने लगता है। सिंक को साफ और डिसइंफेक्ट रखना जरूरी है। वरना, बर्तनों पर जर्म्स पनपने लगते हैं। क्या आप भी किचन सिंक को साफ करने के लिए केमिकल से बने क्लीनर का इस्तेमाल करती हैं? लेकिन अब आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है।

किंचन सिंक को शीशे जैसा चमकाने से लेकर दाग की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप घरेलू नुस्खे ट्राई कर सकती हैं। किचन में मौजूद नींबू से लेकर बेकिंग सोडा तक, सभी चीजें क्लीनिंग के बेहद काम आती हैं। चलिए जानते हैं सिंक को साफ करने के आसान तरीके।

यह काम करें

how to do kitchen sink cleaning

सिंक को साफ करने से पहले आपको इसमें मौजूद बर्तनों को हटाना चाहिए। अगर सिंक खाना फंसा है, तो इसे भी साफ कर लें। एक बार पानी की मदद से सिंक को साफ कर लें।

गंदे किचन सिंक को साफ करने का तरीका

गंदे किचन सिंक को साफ करने के लिए आप हाइड्रोजन पेरॉक्साइड का इस्तेमाल कर सकती हैं। ये केमिकल सॉल्यूशन दाग से लेकर कपड़े के पीलेपन को साफ करने में मदद करता है। सिंक को साफ करने के लिए ये स्टेप्स फॉलो करें-

  • एक बाउल में 3-4 चम्मच बेकिंग सोडा डालें।
  • अब इसमें हाइड्रोजन पेरॉक्साइड मिलाएं।
  • बेकिंग सोडा का गाढ़ा पेस्ट बना लें।
  • इस पेस्ट को पूरे सिंक पर डालें।
  • ब्रश की मदद से पूरे सिंक पर फैला लें।
  • करीब 5-10 मिनट बाद ब्रश से सिंक को अच्छे से साफ कर लें।
  • आखिर में गर्म पानी से सिंक को धो लें।
  • बेकिंग सोडा और हाइड्रोजन पेरॉक्साइड से गंदा किचन सिंक साफ हो जाएगा।

स्टेनलेस स्टील किचन सिंक को साफ कैसे करें?

easy hacks to clean kitchen sink

स्टेनलेस स्टील सिंक की खासियत यह होती है कि इन पर दाग नहीं लगता है। किचन सिंक गंदा, न हो ऐसा हो ही नहीं सकता है। स्टेनलेस स्टील किचन सिंक को साफ करने के लिए बोरेक्स पाउडर का इस्तेमाल कर सकती हैं। बोरेक्स पाउडर क्लीनिंग के काम आता है।

  • सिंक के ऊपर बोरेक्स पाउडर छिड़क लें।
  • बोरेक्स पाउडर की कम से कम एक लेयर जरूर बनाएं।
  • अब ऊपर से सिरका डालें।
  • एक पुराने ब्रश से सिंक में इस पेस्ट को रब करें।
  • करीब 10 मिनट तक रगड़ने के बाद आखिर में गुनगुने पानी से सिंक को साफ कर लें।(किचन के काम को कैसे आसान बनाएं)

किचन सिंक पर लगे दाग को कैसे हटाएं?

kitchen sink cleaning hacks

किचन सिंक पर आसानी से दाग लग जाते हैं। कई बार सिंक काला पड़ने लगता है। ऐसे में सिंक को साफ करने के लिए आप नींबू का इस्तेमाल कर सकती हैं। नींबू में एसिड पाया जाता है, जो दाग को हटाने में मदद करेगा। किचन सिंक पर लगे दाग को हटाने और चमकदार बनाने के लिए ये स्टेप्स फॉलो करें-

  • सबसे पहले नींबू को दो टुकड़ों में काट लें।
  • अब इसमें नमक लगा लें।
  • किचन सिंक पर थोड़ा-सा बेकिंग सोडा छिड़कें।(जानें किचन से जुड़े हैक्स)
  • अब नींबू की मदद से सिंक को रगड़ लें।
  • सिंक को कम से कम 5-7 मिनट तक रब करें।
  • आखिर में गुनगुने पानी से सिंक को साफ कर लें।

किचन सिंक को साफ करने से जुड़े टिप्स

  • हर इस्तेमाल के बाद सिंक को बर्तन धोने वाले साबुन से साफ करना चाहिए। इससे किचन सिंक गंदा नहीं होगा।
  • हफ्ते में एक बार सिंक की अच्छे से सफाई जरूरी है। यानी सिंक को डीप क्लीन करना। साथ ही, सिंक के पाइप को भी साफ करना।
  • सिंक को सब्जी और फल के छिलके न फेंके। इसके कारण सिंक ब्लॉक हो सकता है। इन सभी चीजों को कूड़ेदान में ही डालें।
  • सिंक का पाइप ब्लॉक न हो, इसके लिए पाइप में गर्म पानी डालें। पानी ज्यादा भी गर्म नहीं होना चाहिए। वरना, पाइप फट सकता है।

इन तरीकों से आप भी साफ कर सकती हैं किचन सिंक। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP