किचन सिंक में बर्तन रखते वक्त हममें से अक्सर लोग खाना डस्टबिन में नहीं डालते हैं और वो उसी में गिरकर पाइप में जमने लगता है। इस चक्कर से धीरे धीरे पाइप में बाल, टिशू, चावल, चायपत्ती से लेकर न जाने क्या-क्या जम जाता है। इसी वजह से बर्तन धोते वक्त अक्सर सिंक में पानी का जमाव शुरू होता है।
कई बार तो गंदी बदबू तक आने लगती है। यह गंदी बदबू कई बार आपको दूसरों के सामने शर्मिंदा करती है। इतनी ही नहीं, इस कारण से मच्छर और मक्खी भी भिनभिनाने लगते हैं। अगर यह गंदगी आप समय पर साफ नहीं करेंगे तो हो सकता है कि पाइप फट जाए और पूरी गदंगी आपके किचन में फैल जाए। इससे खर्चा भी कितना बढ़ जाएगा सोचिए?
अगर आपके साथ ऐसी समस्या अक्सर आ रही है तो फिर इसका एक ऐसा घरेलू उपाय है जो आपकी काफी मदद करेगा। आप आपके किचन में मौजूद बस 2 चीजों से इस ब्लॉकेज को खोल सकती हैं। इस आर्टिकल में चलिए आपको उन 2 चीजों के बारे में बताएं।
बेकिंग सोडा की मदद से साफ करें किचन सिंक पाइप
बेकिंग सोडा आपके किचन में तो उपलब्ध होगा ही। बस इससे आप जाम पाइप को साफ कर सकती हैं। यह सिंक और पाइप की ब्लॉकेज को नेचुरली अनक्लॉग कर देता है।
क्या करें-
- सबसे पहले एक कटोरी में 2 चम्मच बेकिंग सोडा और 1 चम्मच विनेगर डालकर घोल बनाएं। इसमें आप थोड़ा पानी भी डाल सकती हैं।
- अब इस घोल को अपने सिंक के ड्रेनेज में डाल लें। यह नीचे पाइप में भी जाना चाहिए। इसके बा 1 चम्मच बेकिंग सोडा सिंक के ऊपर डालकर 10 मिनट रहने दें और रबर स्टॉपर से सिंक के होल को कवर रखें।
- सिरका और बेकिंग सोडा नाली को खोलने में मदद करेगा। दूसरी तरफ एक पैन में पानी डालकर उबाल लें।
- 10 मिनट बाद, इस गर्म पानी को तुरंत सिंक में ऊपर से प्रेशर में डालें। इसके बाद कुछ देर तक टैप वॉटर चलाकर रखें। इससे सिंक और पाइप में दबाव बनेगा और जमा हुआ कचरा नीचे चला जाएगा।
ईनो और गर्म पानी की मदद से साफ करें किचन सिंक पाइप
ईनो भी ठीक उसी तरह काम करता है, जैसे बेकिंग सोडा करेगा। ईनो आपकी सिंक की ब्लॉकेज को ठीक करने के लिए एक अन्य प्रभावी तरीका है।
क्या करें-
- एक कटोरी में ईनो और थोड़ा पानी डालकर मिला लें। इस घोल को अपने सिंक के पाइप में डालें और 20-25 मिनट ऐसे ही छोड़ दें।
- इसके बाद सफेद सिरके का इस्तेमाल करें और उसे इसके ऊपर से डालकर फिर 10 मिनट के लिए रहने दें।
- एक पैन में पानी डालकर उबाल लें। इसके बाद इस गर्म पानी को ऊपर से सिंक में डालें।
- आप देखेंगी कि जो पानी पहले जम रहा था, वो आसानी से नीचे चला जाएगा। दरअसल, ईनो सिंक में एक प्रेशर बनाता है, जिससे सिंक का पाइप साफ हो जाता है।
Recommended Video
इन दो तरीकों से आप भी किचन सिंक के पाइप को साफ कर सकती हैं। इन तरीकों को आप हफ्ते में 2 बार भी करेंगे तो आपके पाइप में किसी तरह का जमाव नहीं होगा।
हमें उम्मीद है यह जानकारी आपको पसंद आएगी। अगर यह लेख आपको पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करना न भूलें। ऐसे ही किचन टिप्स जानने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik & Google Searches
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।