herzindagi
know khooni nala jammu kashmir haunted story

Khooni Nala Haunted Story: खूनी नाला की डरावनी कहानी जान आप भी कांप उठेंगे, भूलकर भी यहां न पहुंचें

Khooni Nala: इस आर्टिकल में हम आपको देश की सबसे खूबसूरत जगह में स्थित एक ऐसी डरावनी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां कोई भी नहीं जाना चाहेगा।  
Updated:- 2024-06-01, 10:30 IST

Khooni Nala Story: अच्छा.. अगर आपसे यह सवाल किया जाए कि देश का सबसे खूबसूरत केंद्र शासित प्रदेश कौन सा है, तो फिर आपका जवाब क्या होगा? शायद बिना अधिक समय लिए आप जम्मू कश्मीर का नाम जरूर लेंगे।  

जी हां, आप बिल्कुल सही हैं। जम्मू कश्मीर की खूबसूरती इस कदर प्रचलित है कि इसे धरती का स्वर्ग भी कहा जाता है। यह एक ऐसा केंद्र शासित प्रदेश है, जहां हर दिन हजारों देशी देशी और विदेशी पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं।

धरती का स्वर्ग बोले जाने वाले जम्मू कश्मीर से स्थित चर्चित और लोकप्रिय पर्यटन स्थलों के बारे में आप जरूर जानते होंगे, लेकिन क्या आप इस प्रान्त में स्थित खूनी नाला के बारे में जानते हैं?

इस आर्टिकल में हम आपको जम्मू कश्मीर में स्थित खूनी नाला की वो डरावनी कहानियां बताने जा रहे हैं, जिन्हें जानने के बाद आप भी डर के मारे कांप उठेंगे। आइए जानते हैं।

एक सुरंग का नाम है खूनी नाला कैसे पड़ा?

khooni nala

एक सुरंग का खूनी नाला नाम कैसे पड़ा यह एक दिलचस्प कहानी है। इस सुरंग के बारे में कहा जाता है कि जब इस सुरंग का निर्माण चल रहा था तब अचानक सुरंग का कुछ हिस्सा गिर गया।

जब सुरंग का कुछ हिस्सा गिरा तब इस घटना में कई लोग घायल हो गए और कई लोगों की मृत्यु हो गई। इस घटना को लेकर लोगों का मानना था यह दैवीय शक्ति का प्रकोप था कि इतने लोगों की मौत हो गई। कहा जाता है कि इस घटना के बाद इसे खूनी नाला के नाम से जाना जाने लगा।

इसे भी पढ़ें: Haunted Places: पश्चिम भारत की सबसे डरावनी जगहें, नाम सुनते ही कांप जाती है लोगों की रूह

खूनी नाला को लेकर डरावनी कहानी 

खूनी नाला को लेकर कई डरावनी कहानियां प्रचलित हैं। किंवदंती के अनुसार यह कहा जाता है कि इस सुरंग यानी नाली पर किसी दैवीय महिला का हाथ है। उसी महिला के कारण इस नाली में बार-बार घटनाएं होती रहती हैं।

यह विडियो भी देखें

कई लोगों का यह भी मानना है कि सूरज ढलते ही एक काली साड़ी पहने महिला नाली के आसपास भटकती रहती है। कई बार काली साड़ी पहने महिला किसी बच्चे से साथ टहलती रहती है। कुछ लोगों का मानना है कि इस नाली पर इसी महिला का श्राप है। (बड़ोग सुरंग की डरावनी कहानी)     

क्या सच में गर्भवती महिला की मौत हुई

खूनी नाले को लेकर सबसे डरावनी कहानी एक गर्भवती महिला की मौत को लेकर है। किंवदंती के अनुसार यह कहा जाता है कि यहां एक गर्भवती महिला की मौत हुई।  कुछ लोगों का मानना है कि महिला खुद यहां आकर आत्महत्या कर ली थी। (हरियाणा की बावड़ी की डरावना कहानी)

कहानियों के अनुसार यह कहा जाता है कि महिला और उसके बच्चे की आत्मा यहां भटकती रहती है। कई लोगों का मानना है कि महिला लोगों को रास्ते से भटका देती है, जिसके कारण आए-दिन घटनाएं होती रहती हैं और लोगों की जान जाती रहती है।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली की इन भुतहा जगहों की है एक अलग ही कहानी

खूनी नाला का निर्माण क्यों किया जा रहा था?

खूनी नाला की डरावनी कहानियों के बारे में आप अभी तक तो जान चुके होंगे, लेकिन यह जानना भी बहुत जरूरी है कि इसका निर्माण क्यों हो रहा था। इस सुरंग के बारे में कहा जाता है कि यह रेलवे नेटवर्क के अंतर्गत आता है।    

जी हां, बनिहाल जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक मोड़ है, जिसे रेलवे के लिए सुरंग के रूप में चिन्हित किया गया। कहा जाता है कि शुरुआती दिनों में यहां काम तो चला, लेकिन कुछ आकस्मिक घटना घटने के बाद काम को रोक दिया गया।   

 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करे

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image-jagranimages

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।