herzindagi
image

मुंबई की इस डरावनी जगह की कहानी आपको भी कर सकती है चकित, भूलकर भी घूमने ना पहुंच जाएं

Mumbai Haunted Place: मुंबई की खूबसूरत जगहें, मरीन ड्राइव से लेकर गेटवे ऑफ इंडिया के बारे में तो आप जानती ही होंगी, लेकिन क्या आप यहां स्थित डरावनी जगहों के बारे में जानती हैं? आइए मुंबई की सबसे डरावनी जगह के बारे में जानते हैं।
Updated:- 2025-07-14, 17:22 IST

Mumbai horror place: अरब सागर के तट पर स्थित महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई एक खूबसूरत शहर है। माया नगरी और देश की आर्थिक राजधानी के नाम से प्रसिद्ध मुंबई की खूबसूरती देखने भारत के हर कोने से पर्यटक पहुंचते हैं। मुंबई में स्थित गेटवे ऑफ इंडिया से लेकर मरीन ड्राइव, जुहू बीच, एलीफेंटा गुफाएं, हाजी अली दरगाह और सिद्धिविनायक मंदिर जैसी चर्चित जगहों के बारे में तो आप भी जानती होंगी, लेकिन इस खूबसूरत नगरी में मौजूद डिसूजा चॉल एक ऐसी डरावनी जगह है, जहां कई लोग दिन के उजाले में भी जाने से डरते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं कि क्यों डिसूजा चॉल, मुंबई की सबसे डरावनी जगहों में से एक है।

मुंबई में डिसूजा चॉल कहां है?

डिसूजा चॉल की डरावनी कहानियों के बारे में जानने से पहले आपको बता दें कि यह जगह मुंबई के माहिम इलाके में स्थित है। यह मुंबई के माहिम जंक्शन से कुछ ही दूरी पर स्थित है। इसके अलावा, यह गेटवे ऑफ इंडिया महज 24 किमी की दूरी पर स्थित है।

इसे भी पढ़ें: Haunted Places: पश्चिम भारत की सबसे डरावनी जगहें, नाम सुनते ही कांप जाती है लोगों की रूह

डिसूजा चॉल की डरावनी घटनाएं

d'souza chawl haunted story

डिसूजा चॉल की डरावनी घटना ही इसे डरावनी जगह बनाने का काम करती है। डरावनी घटना के के बारे में लोगों का मिथ है कि एक दिन रात के समय इस चॉल में रहने वाली एक महिला पास में स्थित कुएं में पानी भरने गई थी। जब वो पानी भर रही थी, अचानक कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद वो कुएं में गिर गई और उसकी मौत हो गई।
कई लोगों का मानना है कि किसी आत्मा ने उसे कुएं में धक्का दे दिया, तो कोई बोलता है कि कुछ अज्ञात लोगों के आधी रात में महिला को देखकर धक्का दे दिया, जिसके चलते को कुएं में गिर गई। इस घटना के बाद डिसूजा चॉल में अजीब-अजीब घटनाएं होने लगी।

डिसूजा चॉल की डरावनी कहानियां

डिसूजा चॉल के बारे में किंवदंती है कि जिस दिन कुएं में महिला की मौत हुई उस दिन से यह चॉल भूतों का बसेरा बन गया है। लोक कहानी के अनुसार मौत के बाद महिला की आत्मा डिसूजा चॉल के आसपास भटकती रहती है।
कई लोगों का मानना है कि आधी रात में कोई सफेद साड़ी पहने महिला जोर-जोर से चिल्लाती है कि मूझे बचा लों। कुछ यह भी मानते हैं कि जिस दिन महिला की मौत हुई थी, उस दिन से रात को कुएं की आसपास से अजीबो-गरीब आवाज आती रहती है।

कुएं के आसपास घूमने की कोई हिम्मत नहीं करता

d'souza chawl haunted story in hindi

महिला की मौत और कई डरावनी कहानियों की वजह से कई लोग दिन के उजाले में भी कुएं के आसपास भटकने की हिम्मत नहीं करते हैं। खासकर, सूरज ढलने के बाद कुएं के आसपास कोई भी नहीं जाता है। डिसूजा चॉल भूतिया जगहों में दिलचस्पी रखने वाले पर्यटकों के लिए एक लोकप्रिय स्थान माना जाता है।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली की इन भुतहा जगहों की है एक अलग ही कहानी

मुंबई की अन्य डरावनी जगहें 

horror places in mumbai   

मुंबई में सिर्फ डिसूजा चॉल ही नहीं, बल्कि अन्य कई डरावनी जगहें मौजूद हैं, जहां कोई भी अकेले जाने की हिम्मत नहीं करता है। जैसे-

  • आरे मिल्क कॉलोनी
  • टावर ऑफ साइलेंस
  • मुकेश मिल
  • पवनहंस क्वार्टर
  • नोट: डिसूजा चॉल के अलावा, मुंबई की अन्य डरावनी जगहों की कहानियां "किंवदंतियों पर आधारित हैं।  

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@whatshot,substackcdn

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।