रात को ट्रेन में अकेले सफर करने में लगता है डर? इन 5 तरीकों से रेलवे रखता है हर महिला यात्री का ख्याल

Indian Railway Rules for Women Safety: आज भी भारत में महिलाएं रात के वक्त ट्रेन में अकेले सफर करने से डरती हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि रेलवे महिला सुरक्षा के लिए कितना कुछ कर रहा है। महिलाओं की सुरक्षा को लिए रेलवे 5 तरह की सुविधाएं देता है। आइए जानें, क्या ट्रेन में रात को सफर करना सेफ है? 
  • Nikki Rai
  • Editorial
  • Updated - 2025-06-13, 17:32 IST
Indian Railway Rules for Women Safety

Female Passengers Rights in Train Journey: ट्रेन का सफर भले ही बहुत आसान होता, लेकिन आज भी महिलाएं अकेले सफर करने में काफी डरती हैं। महिला यात्री रात के वक्त ट्रेन में सफर करने से काफी खौफ खाती हैं। हालांकि, रेलवे महिला पैसेंजर्स की सुरक्षा का खास इंतजाम करती है। इसी के चलते महिलाओं को ट्रेन में सुरक्षित सफर करने के लिए कई तरह के विशेष अधिकार भी दिए गए हैं।

अगर आप भी ट्रेन में अकेले सफर करने से डलती हैं, तो बता दें कि रेलवे कई तरह के विशेष अधिकार और सुरक्षा मुहैया करती है, जिससे महिला यात्री को ट्रेन में सफर करते हुए, किसी तरह की कोई समस्या ना हो। आज हम आपको ऐसी ही 5 सुविधाओं के बारे में बताएंगे, जिनके बारे में शायद आप भी नहीं जानती होंगी। आइए जानें, रेलवे ने महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए क्या नियम बनाए हुए हैं?

महिलाओं के लिए अलग से रिजर्व कोच

Separate reserved coaches for women

रेलवे ने महिलाओं की सहूलियत के लिए मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों में अलग से महिला कोच लगवाए हुए हैं। इसमें महिलाएं बिना किसी डर के सफर कर सकती हैं। ये डिब्बे पुरुषों के लिए पूरी तरह से बैन होते हैं। सबअर्बन ट्रेनों में भी महिलाओं के लिए अलग से एक डिब्बा होता है। इसमें आप अकेले भी सफर कर सकती हैं।

बिना टिकट भी महिलाओं को मिलते हैं ये अधिकार

अगर आप रात के वक्त बिना वैध ट्रेन टिकट के सफर कर रही हैं, तो भी आपको कोई रेलवे कर्मचारी ट्रेन से उतार नहीं सकता। महिलाओं की सुरक्षा को मध्यनजर रखते हुए, भारतीय रेलवे ने यह नियम बनाया है।

महिला सुरक्षाकर्मी होती हैं तैनात

रेलवे महिलाओं को विशेष सुरक्षा प्रदान करने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। ऐसे में रिजर्व कोच में अकेले सफर कर रही महिलाओं का हालचाल पूछने के लिए महिला सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की जाती है। ये महिला सुरक्षाकर्मी हर थोड़ी देर में अकेले सफर करने वाली महिला का हाल पूछती हैं।

अलग से बने हैं वेटिंग लाउंज

रेलवे स्टेशन पर अक्सर लोग पहले से आकर ट्रेन का इंतजार करते हैं। ऐसे में महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, उनके लिए अलग से वेटिंग लाउंज की भी व्यवस्था की गई है। इसमें रहकर रात में सफर करने वाली महिलाएं सुरक्षित महसूस कर सकती हैं।

सीट चेंज करने की भी मिलती है सुविधा

अगर कोई महिला ट्रेन में अकेले सफर करते हुए, किसी सीट पर सही महसूस नहीं कर रही है, तो वह टीटीई से बात करके अपनी सीट बदलवा भी सकती है।

यह भी देखें- रात को ट्रेन में ट्रैवल करने पर मिलते हैं ये 5 फायदे

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Her Zindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP