महिलाओं पर अत्याचार की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए दिल्ली मेट्रो भी अब उनकी सुरक्षा को लेकर अलर्ट पर आ गया है। इसके पहले भी दिल्ली मेट्रो में महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं, ताकि महिला यात्रियों को सुरक्षित और आरामदायक यात्रा का अनुभव हो। इसमें सबसे पहला कदम यही था, जब दिल्ली मेट्रो में पहला डिब्बा महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया था। इन डिब्बों में पुरुषों को जाने की अनुमति नहीं होती। लेकिन पिछले कुछ समय से दिल्ली मेट्रो के इस नियम पर पुरुषों ने पानी फेर दिया था।
क्योंकि महिलाओं के लिए आरक्षित होने के बाद भी पुरुष यात्री इसमें जबरदस्ती यात्रा करते थे। इतना ही नहीं महिलाओं के मना करने के बाद भी पुरुष इन कोच में से बाहर नहीं निकलते थे। सभी स्टेशनों और मेट्रो ट्रेनों में CCTV कैमरे लगाए जाने के बाद भी पुरुषों को इससे कोई फर्क नहीं पड़ रहा था। इसलिए अब उन्हें ऐसे यात्रा करना भारी पड़ेगा। क्योंकि दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने महिला कोच में पुरुष यात्रियों के प्रवेश पर विशेष अभियान शुरू कर दिया है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इसके बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
अब डीएमआरसी ने महिला सुरक्षा के लिए दस फ्लाइंग स्क्वायड तैनात कर दिए हैं। यह दिल्ली मेट्रो में महिला कोच पर अपनी पूरी नजर रखेंगे। दस फ्लाइंग स्क्वायड में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), डीएमआरसी के कर्मी और दिल्ली मेट्रो रेल पुलिस (DMRP) के अधिकारी शामिल होंगे। यह पूरे दिन दिल्ली मेट्रो में महिलाओं की सुरक्षा के लिए निरीक्षण करेंगे। अगर किसी भी पुरुष यात्रियों को में जाते देखा या यात्रा करते हुए देखा, तो उन्हें रोकने के साथ-साथ उनसे फाइन भी लिया जाएगा।
इसे भी पढ़ें- दिल्ली मेट्रो में हर दिन कितने लोग करते हैं सफर, पिछले कुछ महीनों की रिपोर्ट देखें यहां
इस अभियान की शुरुआत 28 अगस्त से हो गई है। अभियान के पहले ही दिन कई पुरुष यात्रियों को दिल्ली मेट्रो के महिला कोच में यात्रा करते हुए देखा गया था। जिसेक बाद फ्लाइंग स्क्वायड ने 140 पुरुष यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई की है। इसमें 108 के करीब पुरुषों को लास्ट मौका देकर महिला कोच से हटा दिया गया। वहीं 32 पुरुष यात्रियों पर 250 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
इसे भी पढ़ें- Delhi Metro: अब वन दिल्ली ऐप पर भी ऐसे खरीद सकते हैं मेट्रो टिकट
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।