herzindagi
indian railway rules guideline for night passenger

Indian Railways Rules: क्या आप भी रात में करते हैं ट्रेन से ट्रैवल, जान लें क्या है रेलवे के नियम?

भारतीय रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए कई तरह के नियम बनाए गए हैं। आज के इस आर्टिकल में हम रात में ट्रैवल करने वाले यात्रियों के लिए कुछ जानकारी लेकर आए हैं।   
Editorial
Updated:- 2023-09-28, 13:21 IST

कई लोग होते हैं, जिन्हें रात में ट्रैवल करना काफी पसंद होता है। लंबे रूट के लिए अक्सर लोग रात में ही ट्रेन से ट्रैवल करना पसंद करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि लंबे रूट का सफर रात में जल्दी कट जाता है। लेकिन रेलवे द्वारा रात 10 के बाद ट्रैवल करने वाले लोगों के लिए अलग नियम बनाए गए हैं।

यह नियम दिन में ट्रैवल करने वाले यात्रियों से बेहद अलग है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आखिर रात में ट्रैवल करने वाले यात्रियों के लिए क्या नियम बनाए गए हैं। 

रात 10 बजे के बाद के लिए नियम (Travelling In Train During Night)

indian railway rules guidelines for night travelers

भारतीय रेलवे द्वारा रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक के लिए समय सीमा निर्धारित की गई है। यह समय लोगों के सोने का होता है। इस दौरान मिडिल बर्थ वाले पैसेंजर्स को अपनी सीट पर जाकर सोना होगा। वह लोअर बर्थ के पैसेंजर को इसके लिए परेशान नहीं कर सकते। (रेलवे के पांच नियम)

अक्सर लोग नीचे की सीट पर बैठने के लिए बहस करने लगते हैं और सीट के मालिक को सोने का मौका नहीं मिल पाता। यह समय सीमा रात 10 बजे के बाद शुरू होती है। जिसमें लोअर बर्थ के पैसेंजर अपनी सीट से लोगों को उठा सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- Indian Railways: क्या है ट्रेन में Chain Pulling के नियम, जानें किन परिस्थितियों में खींची जा सकती है ट्रेन चेन

इन बातों का रखें ध्यान

travel plan for night rules

ट्रेन में रात में सफर करने वाले यात्रियों के लिए तेज आवाज में संगीत सुनने और जोर-जोर से बात करने पर भी मनाही होती है। अगर कोई ऐसा करता है, तो आप इसकी शिकायत कर सकते हैं। (क्या है ट्रेन में Chain Pulling के नियम)

इसे भी पढ़ें- IRCTC का नया टूर पैकेज, सस्ते में करें 8 ज्योतिर्लिंगों और शिरडी के दर्शन

यह विडियो भी देखें

टिकट चेक करने का समय (What Is The Timing Of Ticket Checking In Train?)

रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक टिकट चेक करने की अनुमति नहीं है। इस टाइम पीरियड में टीटीई टिकट चेक नहीं कर सकता। अगर रात में आपको इसके लिए परेशान किया जा रहा है, तो शिकायत कर सकते हैं।

लेकिन अगर आपकी यात्रा रात 10 बजे के बाद शुरू हो रही है, तो यह यहां लागू नहीं होता है। ऐसी स्थिति में  टीटीई को टिकट चेक करने का अधिकार है। 

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।