आप घूमने जाएं और वहां कई तरह की मनोरंजक चीजें देखने और करने को मिल जाए, तो बात ही अलग है। गर्मियों की छुट्टियां ही एक ऐसा समय होता है, जब पूरे परिवार को एक साथ कहीं घूमने जाने का मौका मिलता है। स्कूल की छुट्टियां पड़ने पर माता-पिता भी बच्चों को कहीं न कहीं घुमाने ले ही जाते हैं। लेकिन इस समय गर्मी ने हालात इतने ज्यादा खराब कर दिए हैं कि कहीं भी घूमने जाना इतना आसान नहीं है।
तपती धूप और चलती लू में सड़कों पर और टूरिस्ट प्लेस पर घूमना आपको एक बड़ा टास्क जैसा अहसास करवाएगा। ऐसा भी हो सकता है कि आपको होटल से बाहर निकलने का मन न हो। बच्चों के लिए तो यह तापमान बहुत ज्यादा है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको भारत की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आपको बच्चों के साथ जाने से बचना चाहिए।
भारतीय मौसम विभाग (IMD) द्वारा कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताया गया है, जहां तापमान बहुत ज्यादा बढ़ सकता है। ऐसे में गर्मी के चलने इन जगहों पर 'रेड' अलर्ट’ भी जारी किया गया है।
उत्तर प्रदेश
पिछले दिनों उत्तर प्रदेश के शहर में तापमान 49 डिग्री तक पहुंच गया था। ऐसे में अगर आप उत्तर प्रदेश में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो समझ सकते हैं कि गर्मी कितना ज्यादा होगी। उत्तर प्रदेश के फेमस टूरिस्ट स्पॉट जैसे अयोध्या, वाराणसी, आगरा और मथुरा जैसी जगहों पर पर्यटकों की भीड़ बहुत ज्यादा होती है। इस भीड़ में बच्चों के साथ इन जगहों पर इतनी गर्मी में घूमना ठीक नहीं है। इसलिए अगर आप इस तपती गर्मी में प्लान बना रहे हैं, तो एक बार जरूर सोचें।
इसे भी पढ़ें- Ram Temples: अयोध्या ही नहीं, बल्कि भारत के ये राम मंदिर भी हैं श्रद्धालुओं के लिए बेहद खास
दिल्ली
अगर आप बच्चों के साथ दिल्ली का प्लान बना रहे हैं, तो इसके लिए भी आपको एक बार जरूर सोचना चाहिए। भले ही दिल्ली बच्चों के साथ घूमने के लिए अच्छी जगह है, लेकिन यहां का तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। साथ ही, दिल्ली की सड़कों पर होना वाला ट्रैफिक और तेज गर्मी बच्चों को बीमार कर सकती है। इसलिए आप इस गर्मी में बच्चों के साथ दिल्ली आने से बच सकते हैं। बच्चों को आप भारत की ठंडी जगह पर घुमाने का प्लान बनाएं।
इसे भी पढ़ें- Phagwara Punjab Travel: पंजाब के फगवाड़ा के आसपास में मौजूद शानदार हिल स्टेशन्स, घूमे बिना नहीं रह पाएंगे आप
पंजाब
अगर आप गोल्डन टेंपल देखने के लिए पंजाब जाने का प्लान बना रहे हैं, तो एक बार सोच लीजिए। क्योंकि मौसम विभाग द्वारा पंजाब के कई हिस्सों में गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इस तपती गर्मी में अगर आप बच्चों के साथ यहां जाते हैं, तो बच्चे बीमार हो सकते हैं।
इसके अलावा मध्यप्रदेश, झारखंड और हरियाणा जैसी जगहों पर भी तापमान 45 से ऊपर चल रहा है। इसलिए कोशिश करें की बच्चों के साथ किसी ठंडी जगह पर घूमने का प्लान बनाएं, जहां तापमान 30 के अंदर हो।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit-freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों