मार्केट में आ गए हैं सफेद आलू या शकरकंदी (स्वीट पोटैटो), दोनों में से कौन सा है बेहतर?

ठंड आ गई है और ठंड की सब्जियां मार्केट में मिलने लगी है। सफेद आलू और शकरकंद उर्फ स्वीट पोटैटो मार्केट में आ गए हैं। ठंड में ये दोनों चीजें सबसे पहले मार्केट में आते हैं। शकरकंद जिसे मीठे आलू भी कहा जाता है, वे कई ठेलों में उबले हुए मिलते हैं। इसे स्वीट पोटैटो चाट कहते हैं। आपने ठंड में स्वीट पोटैटो चाट खाएं होंगे।
लेकिन दोनों में से कौन सी चीज आपको ज्यादा पसंद है? मतलब कि सफेद आलू खाना आपको ज्यादा पसंद है या शकरकंद?
सफेद आलू

आलू की तरह दिखने के कारण और रंग में सफेद होने के कारण इन्हें सफेद आलू कहते हैं। इनके छीलके को उतारकर कच्चा ही खाया जाता है। ये फल में आते हैं और इन्हें पकाने की जरूरत नहीं होती है।
शकरकंद या मीठे आलू
गुलाबी रंग के मीठे आलू ठंड के मौसम में मार्केट में आते हैं। ये गुलाबी रंग के होते हैं और लंबे-लंबे होते हैं फिर भी स्वाद में आलू की तरह होने के कारण इसे शकरकंद या स्वीट पोटैटो कहते हैं।

कई लोग इस बात को लेकर कंफ्यूजन में रहते हैं कि सफेद आलू और शकरकंदी यानी स्वीट पोटैटो दोनों में से कौन सा खाना बेहतर होता है? तो बता दें कि दोनों के ही अपने अलग-अलग गुण होते हैं और दोनों के ही सेहत से जुड़े कई लाभ भी हैं। इन लाभ के बारे में आप जानिए और फिर खुद ही इस परिणाम में पहुंचे कि दोनों में से कौन सा बेहतर है?
बराबर कैलोरी
अगर कैलोरी की नजर से देखें तो दोनों में लगभग बराबर मात्रा में कैलोरी होती है। 100 ग्राम छिलके के साथ बेक्ड आलू में 93 कैलोरी होती है जबकि 100 ग्राम छिलके के साथ बेक्ड स्वीट पोटैटो (शकरकंदी) में 90 कैलोरी होती है। इसलिए दोनों में से कोई एक चीज ही खाएं। दोनों को साथ में ना खाएं। इससे आप एक साथ काफी मात्रा में कैलोरी ले लेंगी।
बराबर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट
ऐसे ही दोनों तरह के आलू में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा भी लगभग एक जैसी होती है। 100 ग्राम आलू में 21 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होता है, वहीं 100 ग्राम स्वीट पोटैटो में इसकी मात्रा 22 ग्राम होती है।

कम मात्रा में फाइबर
फाइबर की कमी दोनों ही तरह के आलूओं में कम है। जबकि अच्छे पाचन क्रिया के लिए फाइबर जरूरी होती है। 100 ग्राम शकरकंदी में फाइबर 3.3 ग्राम और सादे आलू में 2.2 ग्राम होता है।
प्रोटीन और फैट
इसी तरह दोनों में प्रोटीन और फैट भी बराबर मात्रा में होते हैं।
शकरकंद में ज्यादा विटामिन C
विटामिन C एक ऐसी चीज है जिसमें शकरकंद सफेद आलू से आगे निकलता है। शकरकंद में सफेद आलू की तुलना में विटामिन C अधिक होता है। 100 ग्राम सादे आलू में 9.6 मिलीग्राम विटामिन C होता है जब्कि यही शकरकंदी में इसकी मात्रा 20 मिलीग्राम होती है। आयरन और पोटैशियम की मात्रा शकरकंदी की तुलना में सादे आलू में ज्यादा होती है।
अब आप खुद फैसला करिए कि किस तरह के आलू खाने में बेस्ट हैं और फिर उसके बाद खाइए।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।