किस तरह से आलू उबालना होता है सही? काटकर या बिना काटे

आलू हमारी रोजाना के खाने के सब्जी है जो हर कोई खाने में पसंद करता है। इसे उबालकर आप ब्रेकफास्ट में भी खा सकती हैं। लेकिन आलू को उबालना किस तरह से चाहिए? 
Updated:- 2018-09-27, 05:00 IST
boil potatoe tips main

आलू हमारे रोजाना खाने की सब्जी है जिसे हर कोई खाता है। इसकी आप भुजिया भी बना सकती हैं तो कोई परांठा बनाकर खाता है। इसके अलावा इसे कोई उबालकर ब्रेकफास्ट में भी खाता है। आलू की सबसे अच्छी बात है कि यह व्रत में भी खाया जा सकता है। व्रत में कोई इसकी सब्जी बनाकर खाता है तो कोई इसे उबालकर खाता है। अगर आप भी आलू खाने की शौकिन हैं तो इस तरीके से उसे उबालिए। 

कुछ लोगों को आलू उबालने का तरीका नहीं मालूम होता है। कोई आलू छीलकर उबालता है तो कोई उसे काटकर उबालता है। अगर आप भी ऐसा करती हैं तो ये आर्टिकल आपको पढ़ना चाहिए। क्योंकि यह आलू उबलाने का सही तरीका नहीं है।  

काटकर ना उबालें आलू

boil potatoe tips inside

कुछ लोग अपना काम आसान बनाने के लिए आलू को पहले ही काटकर उबालने के लिए रख देते हैं। जिससे की आलू जैसे ही उबल जाए तो उसे छीलने और काटने का झंझट ना हो। अगर आप भी ऐसा करती हैं तो आप गलत तरीके से आलू उबाल रही हैँ। इससे आलू के सारे पोषक-तत्व नष्ट हो जाते हैं और आलू खाने का कोई फायदा नहीं होता है। आलू हमेशा बिना काटे उबालने चाहिए।  

कूकर में आलू उबालने में 10 मिनट का समय लगता है।

नमक डालें

कुकर में आलू उबालने के लिए रख रही हैं तो उसमें एक चम्मच नमक भी डाल लें। इससे आलू जल्दी उबलेंगे। हमेशा इस बाद का ध्यान रखें कि कूकर में पानी 75 फीसदी होना चाहिए। 

आलू उबालने के लिए हमेशा कुकर का ढक्कन बंद करके तेज आंच पर रखें। 

2 सीटी में उबालें आलू 

boil potatoe tips inside

तेज आंच पर कूकर में आलू रखने से वे केवल 10 मिनट में उबल जाते हैं। केवल 2 सीटी लगाने की जरूरत होती है। इसके बाद आंच बंद कर और कूकर का प्रेशर खत्म होने दें। यह चेक करने के लिए आलू अच्छे से उबलने हैं या नहीं, चम्मच या चाकू से गड़ाकर देखें। अगर नहीं उबले हों तो एक सीटी फिर लगा दें। 

खुले बर्तन में आलू उबालना  

अगर आप खुले आलू को खुले बर्तन में उबालती हैं तो आलू अबलने में ज्यादा समय लग सकता है। ऐसे में लोग आलू काटकर उबालते हैं। ऐसा ना करें। खुले बर्तन में आलू, पानी, और थोड़ा नमक डालकर मीडियम आंच पर 20 मिनट तक उबालें। आलू उबल जाएंगे। 

माइक्रोवेव में आलू उबालने का तरीका

boil potatoe tips inside

आलू को माइक्रोवेव में भी उबाला जा सकता है। माइक्रोवेव में आलू उबालने के लिए आलू को धोकर साफ करें और फिर उसे माइक्रोवेव सेफ डिश में पानी के साथ डालें। फिर इस डिश को माइक्रोवेव में रखें। माइक्रोवेव को हाई पर करके इसमें 7 मिनट तक आलू पकाएं। अब इसे बंद कर दें और कुछ देर आलू माइक्रोवेव में रखे छोड़ दें। एक मिनट बाद माइक्रोवेव से आलू निकाल लें। आलू उबल जाएंगे। 

 

इस तरह से आलू उबालें। आलू भी हेल्दी रहेंगे औरर आप भी। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।