रमजान में इफ्तारी करने का रिवाज है। इसमें रोजेदार एक साथ बैठकर रोजा इफ्तार करते हैं। जब दिनभर की इबादत और रोजे के बाद इफ्तार का समय आता है, तो यह न सिर्फ भूख मिटाने का, बल्कि एक सांस्कृतिक और पारंपरिक उत्सव का भी अवसर बन जाता है। इफ्तार में आप कई तरह की चीजों को बनाया जाता है, लेकिन हर देश और समुदाय की अपनी अलग-अलग इफ्तार परंपराएं प्रचलित हैं।
कुछ जगहों पर इफ्तार की शुरुआत खजूर और पानी से होती है, तो कुछ देशों में पारंपरिक सूप, पकौड़े, मिठाइयां और तरह-तरह के स्थानीय व्यंजन सर्व किए जाते हैं। इफ्तार सिर्फ एक धार्मिक प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह एक सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजन भी होता है, जिसमें परिवार, दोस्त और पड़ोसी एक साथ बैठकर इफ्तार करते हैं।
अपनी परंपराओं को जीवंत बनाए रखते हैं। तो आइए जानते हैं कि दुनिया के अलग-अलग देशों में इफ्तार के दौरान कौन-कौन से खास व्यंजन सर्व किए जाते हैं और किन परंपराओं का पालन किया जाता है।
सऊदी अरब में है खजूर की मेहमाननवाजी
सऊदी अरब में इफ्तार की शुरुआत पारंपरिक तरीके से खजूर और अरबी कहवा के साथ की जाती है। खजूर का खास महत्व इसलिए है क्योंकि पैगंबर मोहम्मद साहब ने भी इसे इफ्तार के लिए सबसे खास और बेहतर बताया है। इसके अलावा, वहां पर हर जगह ग्रूप इफ्तार किया जाता है।
इसे जरूर पढ़ें-Iftar Special Dishes: इफ्तार पार्टी के लिए 10 मिनट में झटपट तैयार होने वाले टेस्टी व्यंजन, आप भी करें ट्राई
मस्जिदों, घरों और सार्वजनिक स्थानों पर बड़े-बड़े इफ्तार टेबल सजाए जाते हैं, जहां सभी लोग फिर चाहे वे किसी भी धर्म के हों आकार इफ्तार का लुत्फ उठा सकते हैं। यहां की सबसे प्रसिद्ध जगहों में से एक मदीना में मस्जिद-ए-नबवी में होने वाली इफ्तार पार्टी शामिल है।
तुर्की में सहरी में ढोल बजाकर उठाने की परंपरा
तुर्की में रमजान के दौरान एक अनोखी परंपरा निभाई जाती है। यहां पर ढोल बजाकर सहरी के लिए जगाया जाता है। यह परंपरा सैकड़ों साल पुरानी है और आज भी कई शहरों और गांवों में निभाई जाती है।
पहले यह परंपरा इसलिए शुरू हुई थी क्योंकि उस समय घरों में अलार्म क्लॉक नहीं हुआ करती थी, और रोजेदारों को सहरी के लिए उठाने की जिम्मेदारी इन्हीं ढोल वादकों की होती थी। रमजान के आखिर में, लोग इन्हें इनाम और तोहफे देकर सम्मानित करते हैं।
मिस्र में किया जाता है पारंपरिक इफ्तार व्यंजन
मिस्र में रमजान का स्वागत अनोखे अंदाज में किया जाता है। यहां की सबसे खास परंपरा है फानूस जलाना। ये खूबसूरत लालटेन रमजान के दौरान गलियों, घरों और दुकानों को रोशन करते हैं, जिससे पूरे शहर में उत्सव जैसा माहौल बन जाता है। यह परंपरा अभी की नहीं है, बल्कि फातिमिद वंश से चली आ रही है।
वहीं, इस दौरान पारंपरिक डिशेज फत्ताह, कुनाफा और कमरुद्दीन जूस को भी सर्व किया जाता है। यहां पर रमजान सिर्फ इबादत का महीना नहीं, बल्कि एक महीना का उत्सव है। इस दौरान सहरी तक दुकान,बाजार और कैफे भी पूरी रात खुले रहते हैं।
मोरक्को में है हरीरा सूप की परंपरा
मोरक्को में रमजान एक आध्यात्मिक और पारंपरिक उत्सव की तरह मनाया जाता है, जिसमें परिवार, खाने और समुदाय की भागीदारी अहम होती है। यहां इफ्तार की शुरुआत हरीरा सूप से होती है, जो मोरक्को की रमजान परंपरा का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। बता दें मोरक्को यह टमाटर, मसूर, छोले और मांस से बना गाढ़ा और पोषक सूप होता है।
इसे नींबू, धनिया और मसालों के साथ तैयार किया जाता है, जिससे इसका स्वाद लाजवाब होता है। इसके अलावा, इफ्तार के बाद मीठे व्यंजन खासतौर पर खाए जाते हैं, जिनमें शहद में डूबी हुई तली हुई कुकीज काफी लोकप्रिय हैं। साथ ही, पुदीने वाली मोरक्को मिंट टी पी जाती है, जो पाचन में सहायक होती है।
मलेशिया में कोकोनट वाटर की परंपरा
मलेशिया में रोजा खजूर और नारियल पानी से खोला जाता है। इसके अलावा, नारियल दूध में पके चावल, तले हुए एंकोवीज, उबले अंडे और मसालेदार संबल सॉसके साथ परोसे जाने वाला राष्ट्रीय व्यंजन भी होते हैं। मस्जिदों में इफ्तार दावतों का आयोजन किया जाता है, जहां हजारों लोग एक साथ रोजा खोलते हैं।
इसे जरूर पढ़ें-इफ्तार में कुछ लाइट है खाना, तो चिकन सूप की ये वैरायटीज ही बनाना
इसमें रमजान के दौरान मलेशिया के शाही परिवार और राजनीतिक नेता भी सार्वजनिक इफ्तार कार्यक्रमों में हिस्सा लेते हैं। इसके अलावा, बाजार में इफ्तार के लिए खास हलाल स्ट्रीट फूड मिलता है, जिसे स्थानीय और विदेशी पर्यटक भी खूब पसंद करते हैं।
इसके अलावा, भारत में इफ्तार बहुत ही प्यार और मोहब्बत से किया जाता है। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- (@Freepik and shutterstock)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों