
अमरुद सर्दियों और बारिश के मौसम में आता है, लेकिन सर्दियों के मौसम का अमरुद खूब मीठा और स्वादिष्ट होता है। कुछ लोग अमरुद खाने के बेहद शौकीन होते हैं। वहीं इस फल से चटनी और सब्जी भी कुछ लोग बनाते हैं। इसके अलावा अमरुद में कई प्रकार के प्रोटीन, विटामिन शामिल होते हैं। ऐसे में इसका सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद विटामिन-ए आंखों के लिए अच्छा होता है। इसके साथ ही यह पेट से जुडी समस्याएं भी रोकने में मदद करता है। अमरुद के साथ ही इसकी पत्तियां भी गुणकारी होती हैं। ऐसे में हर किसी को इस फल को जरूर खाना चाहिए।
आजकल सर्दी के मौसम में आपको मार्केट में खूब अमरुद नजर आ रहे होंगे। जिनमें से कुछ अमरुद अंदर से लाल तो कुछ सफेद होते हैं। क्या आप इन दोनों अमरुद के बीच का अंतर जानते हैं? आखिर क्यों ये सफेद और लाल होते हैं। अगर नहीं तो आज हम इस आर्टिकल में आपको इन्हीं दो तरीके के अमरुद के बीच के फर्क को समझाएंगे। इसके अलावा आप कैसे लाल और सफेद अमरुद की पहचान कर सकते हैं। उसका भी तरीका बताएंगे ताकि खरीदते समय आपके साथ धोखा नही हो।
लाल और सफेद अमरुद के पोषक तत्व में काफी अंतर होता है। अमरुद का लाल रंग लाइकोपीन नाम के एक पिगमेंट होने की वजह से होता है। यह एक प्रकार का प्राकृतिक रंग है जो अमरुद के गूदे और छिलके में मौजूद होता है। वहीं सफेद वाले अमरुद में लाइकोपीन नाम के एक पिगमेंट की कमी होती है। जिसके चलते यह सफेद होता है।
ये भी पढ़ें: अमरूद से बनाएं ये 3 लजीज रेसिपीज, सभी करेंगे पसंद
सफेद अमरुद का स्वाद थोड़ा खट्टा और मीठा होता है। जबकि लाल अमरुद ज्यादातर मीठा ही होता है। इसके साथ ही लाल अमरुद में रस भी ज्यादा होता है।
लाल अमरुद में लाइकोपीन की मात्रा ज्यादा होती है। ऐसे में यह एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। इसका सेवन स्किन और हार्ट के लिए अच्छा होता है। जबकि सफेद अमरुद में लाइकोपीन कम और विटामिन-सी और फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है। यह पाचन को सुचारु रखने के साथ इम्युनिटी को भी बूस्ट करने का काम करता है।
इन दोनों अमरुद के इस्तेमाल करने के तरीकों से लेकर बनावट में भी फर्क होता है। लाल रंग का अमरुद थोड़ा मुलायम और सफेद अमरुद सख्त होता है। हालांकि पकने के बाद ये दोनों ही सॉफ्ट हो जाते हैं। लाल अमरुद से स्मूदी, जूस और आइसक्रीम आदि बना सकते हैं। जबकि सफेद अमरुद से चटनी सब्जी, चटनी और सलाद तैयार कर सकते हैं।
जब भी हम बाजार में अमरूद लेने जाते हैं तो वो ऊपर से तो हरा ही नजर आता है। ऐसे में हम पता नहीं कर पाते हैं कि यह अंदर से लाल होगा या नहीं, लेकिन आज हम आपको कुछ ट्रिक्स बताने जा रहे हैं। जिससे आप सफेद और लाल अमरुद का पता लगा सकते हैं। लाल अमरुद ऊपर से हल्का पीला और हरा होगा। साथ ही, यह वजन में भी हल्का होता है। वहीं सफेद अमरुद की ऊपरी सतह एकदम हरी होगी या फिर पका हुआ होगा तो एकदम पीला होगा। साथी यह भारी और चिकना भी होता है।
ये भी पढ़ें: Guava Recipes: अमरूद से बनाएं टेस्टी चटनी, जानें रेसिपीज
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

