क्या है टैपिओका और कैसे किया जाता है इसका इस्तेमाल?

<span style="font-size: 10px;">आज हम आपको इस लेख में टैपिओका के बारे में बताने वाले हैं जिसमें हम आपको इसके इस्तेमाल और फायदे भी बतांएगे।</span>
Updated:- 2022-12-01, 17:39 IST
what is tapioca pudding

हम हमेशा अपने खाने को स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं। खाना बनाने या फिर किसी भी प्रकार का डेजर्ट बनाने के लिए कई चीजों का इस्तेमाल करते हैं और इन्हीं में से एक है टैपिओका। टैपिओका क्या है? अगर आप इसके बारे में नहीं जानते हैं तो आज हम इस लेख में टैपिओका के बारे में बताने वाले हैं। साथ में यह भी बताएंगे कि इसका इस्तेमाल कहां और कैसे किया जाता है। आइए जानते हैं इसके बारे में।

क्या है टैपिओका?

what is tapioca

टैपिओका कासवा नाम के एक पेड़ की जड़ से मिलता है जो दिखने में बिलकुल ही शकरकंद की तरह दिखता है। शकरकंद जैसा दिखने वाला यह टैपिओका अंदर से सफेद होता है। इसके अंदर के भाग को सुखाकर पाउडर बनाया जाता है और इसे स्टार्च कहा जाता है। टैपिओका के इसी पाउडर से साबूदाना और कई चीजें बनाई जाती हैं। इसके कई इस्तेमाल और कई फायदे हैं।

इसे जरूर पढ़ें-शादी का खाना हो जाएगा यादगार, मेन्यू में रखें ये राजस्थानी फूड आइटम्स

कितने तरह का होता है टैपिओका

भारत के तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश में टैपिओका उगाया जाता है और इससे अलग-अलग चीजें बनाई जाती हैं। इन चीजों में शामिल है टैपिओका पाउडर, टैपिओका बॉल्स, साबूदाना और टैपिओका चिप्स। यह सभी आपको आपके घर की किसी अच्छी मार्केट में मिल जाएंगे। इसका इस्तेमाल स्टिक्स और फ्लेक्स के रूप में भी किया जाता है।

कैसे किया जाता है टैपिओका का उपोयग

uses of tapioca

शकरकंद जैसे दिखने वाल टैपिओका का इस्तेमाल खाने की कई चीजों में किया जा सकता है जैसे केक बनाने के लिए, इसकी जड़ की सब्जी बने के लिए, खिचड़ी(ऐसे बनाएं परफेक्ट खिचड़ी), सूप आदि कई चीजें बनाने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है। आप इसक इस्तेमाल कुकीज और पुडिंग के लिए भी कर सकते हैं।

टैपिओका के फायदे

benefits of tapioca

हम जिस भी चीज को खाते हैं तो इसके फायदों को भी ध्यान में रखते हैं। यह हमारी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। वजन बढ़ाने, कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने, मधुमय के स्तर को समान रखने और पाचनतंत्र से जुडी समस्याओं जैसी चीजों के लिए लाभकारी है। साथ ही यह हमारे बालों और त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है।

इसे जरूर पढ़ें-खाने में कस्टर्ड पाउडर की जगह इन चीजों का करें इस्तेमाल

क्या आपने आज तक टैपिओका का इस्तेमाल किया है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं। हम इसी तरह नए-नए लेख आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image credit- freepik, wikipedia

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।