Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:29 AM IST

खाने में कस्टर्ड पाउडर की जगह इन चीजों का करें इस्तेमाल

<span style="font-size: 10px;">अगर आपके किचन में कस्टर्ड पाउडर खत्म हो गया है तो आप हमारे बताएं कस्टर्ड पाउडर के इन विकल्पों का इस्तेमाल कर सकती हैं।</span>
Updated:- 2022-11-30, 10:59 IST
best custard powder substitute

हम खाने में कई तरह से कस्टर्ड पाउडर का इस्तेमाल करते हैं और चीजों को टेस्टी बनाते हैं। हम फलों को टेस्टी बनाने के लिए भी कस्टर्ड का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन तब क्या किया जाए जब घर में कस्टर्ड पाउडर न हो? ऐसे में आप इसके कुछ विकल्पों का इस्तेमाल कर सकती हैं। आज हम आपको इस लेख में उन चीजों के बारे में बताने वाले हैं जिनका इस्तेमाल आप कस्टर्ड पाउडर की जगह कर सकती हैं।

पेस्ट्री क्रीम

pastry cream

आप कस्टर्ड की जगह पेस्ट्री क्रीम का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। यह आपकी बनाई डिश का स्वाद और भी ज्यादा बढ़ा देगा साथ ही यह गढ़ा होता है तो आपके बनाए खाने को स्ट्रचर भी मोटा मिलेगा। आपको दूसरी चीजें डालने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अगर आप इसे पतला करना चाहती हैं तो हल्के गुनगुने दूध का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें-20 रुपये में बच्चों के लिए बनाएं स्वादिष्ट पेस्ट्री

कॉर्नस्टार्च

cornstarch

कस्टर्ड पाउडर में मकई का आटा भी मिलाया जाता है। आप चाहें तो कस्टर्ड पाउडर(घर पर ऐसे बनाएं कस्टर्ड पाउडर) न होने पर कॉर्नस्टार्च का उपयोग कर सकती हैं। आमतौर पर कॉर्नस्टार्च का इस्तेमाल किसी भी तरह की ग्रेवी को गाढ़ा बनाने के लिए किया जाता है। आप चाहें तो दूध के साथ कॉर्नस्टार्च और चीनी को मिलाकर क्रीम भी तैयार कर सकती हैं।

अंडा और दूध

egg and milk

कस्टर्ड का अगला विकल्प है अंडे और दूध का इस्तेमाल। इसे बनाने में आपका समय थोड़ा ज्यादा लग सकता है। इसमें आपको दूध, अंडे, चीनी, वेनीला एसेंस और थोड़े से नमक की जरूरत पड़ेगी।

कस्टर्ड का इस्तेमाल वो लोग अधिक करते हैं जो अंडा नहीं खाते हैं। ऐसे में अगर आपके पास कस्टर्ड पाउडर(जरूर बनाएं ये हेल्दी कस्टर्ड) नहीं है तो आप ऊपर बताए गए बाकी दो तरीकों का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। सभी तरीके आसान हैं।

टैपिओका पुडिंग

tapioca pudding

यह एक तरह की मीठी पुडिंग होती है जिसे टैपिओका और क्रीम या दूध से बनाया जाता है। इसे कसाव(cassava) भी कहा जाता है। यह शकरकंद(शकरकंद से तैयार करें ये रेसिपीज) जैसा दिखता है और अंदर से सफेद होता है। यह कार्बोहाइड्रेट का अच्छा स्त्रोत है। आप इसका इस्तेमाल कस्टर्ड पाउडर की जगह कर सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें-शरीफा को घर पर पकाने के आसान टिप्स, लगेगा बाज़ार से भी अधिक टेस्टी

क्या आपने कभी घर पर कस्टर्ड पाउडर बनाया है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं। हम इसी तरह नए-नए लेख आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image credit- freepik, wikipedia

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।