herzindagi
how to use onion to clean utensils in hindi

जले हुए बर्तन को 5 मिनट में साफ करेगा किचन में रखा प्याज, जानें कैसे

अगर जल्दबाजी में आपके नए बर्तन जल गए हैं तो आप इसे साफ करने के लिए प्याज का इस्तेमाल कर सकती हैं, कैसे आइए जानते हैं। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2022-08-12, 13:26 IST

How To Clean Burnt Utensils: महिलाओं के लिए सुबह से लेकर शाम तक किचन में बहुत काम होता है। कई बार महिलाओं के पास इतना काम होता है कि वो एक साथ कई सारे काम करती हैं जैसे- खाना पकाना, दूध उबालना या फिर आटा गूंथना आदि। लेकिन जल्दबाजी के चक्कर में खाना जल जाता है और बर्तन भी काले पड़ जाते हैं।

हालांकि, महिलाएं अपने बर्तनों को हमेशा मोती की तरह चमकते हुए रखती हैं, लेकिन कई बार रेगुलर इस्तेमाल किए जाने वाले बर्तनों को साफ करना काफी मुश्किल हो जाता है, खासतौर पर जले हुए बर्तनों को। लेकिन अगर हम आपसे कहें कि आप जले हुए बर्तनों को सिर्फ 5 से 10 मिनट में आसानी से साफ कर सकती हैं, वो भी आपके किचन में मौजूद प्याज की मदद से।

जी हां आपने सही सुना, क्योंकि आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं, जो आपके काम आ सकते हैं। तो देर किस बात की आइए जानते हैं प्याज की मदद से जले हुए बर्तनों को साफ करने के आसान हैक्स।

बेकिंग सोडा और आधा प्याज करें इस्तेमाल

how to use baking soda and onion

  • आप जले हुए बर्तन को चमकाने के लिए सबसे पहले प्याज का छिलका उतार लें।
  • अब जले हुए बर्तन में एक चम्मच बेकिंग सोडा डालें और इसे ब्रश की सहायता से रगड़ें।
  • फिर आप प्याज को बीच में से काटें और इसे उल्टा करके रगड़ें। (लकड़ी के बतर्न साफ करने के हैक्स)
  • आप ऐसा कुछ देर के लिए करें और फिर इसमें गर्म पानी डालकर 15 मिनट के लिए रख दें।
  • फिर इसे साफ पानी से धोएं और बर्तन को साफ कपड़े से साफ कर लें।

इसे ज़रूर पढ़ें-Easy Hacks: जली हुई कढ़ाही को 5 मिनट में साफ करेगी किचन में रखी ये चीज

सिरका और प्याज का पानी आएगा काम

  • जले हुए बर्तनों को साफ करने के लिए आप सबसे पहले एक बाउल लें।
  • फिर इसमें आधा कप विनेगर और आधा कप प्याज का पानी डालें। (जले हुए बर्तनों को साफ करने के हैक्स)
  • इस मिश्रण को अच्छी तरह मिक्स करें और जले हुए बर्तन में डाल दें।
  • इसे आप 10 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें और फिर बर्तन को गैस पर रखकर 2 मिनट तक पका लें।
  • फिर इसे गैस से उतारे और पानी से निकलकर ब्रश की सहायता से रगड़ें।
  • आप देखेंगी कि आपके बर्तन साफ हो गए हैं।

यह विडियो भी देखें

प्याज के छिलके भी आएंगे काम

how to use onion peel with utensils cleaning

  • आप जले हुए बर्तन को साफ करने के लिए प्याज के छिलके का इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • इसके लिए सबसे पहले आप जले हुए बर्तन में पानी भर लें।
  • फिर इसमें 5 से 6 प्याज के छिलके को पानी में डालें और तेज आंच पर पका लें।
  • आप इसे लगभग 20 से 30 मिनट तक उबालने दें।
  • अब ब्रश की मदद से इसे साफ करें और सतह को सामान्य साबुन से धो लें।
  • बस आपके बर्तन साफ हो जाएंगे। आप इसका इस्तेमाल लगभग हर बर्तनों को साफ करने के लिए कर सकती हैं।

इसे ज़रूर पढ़ें-इन टिप्स को आजमाकर, जले हुए लोहे के तवे में लाएं चमक

इस तरह आप अपने जले हुए बर्तनों को प्याज की सहायता से साफ कर सकती हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो हमें नीचे कमेंट करके बताएं और इसे शेयर जरूर करें। साथ ही, इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- (@Freepik)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।