गर्मियों में फ्रिज बहुत ही राहत देने का काम करता है। इसमें ढेर सारी चीजें बहुत ही आसानी से स्टोर करके रखी जा सकती है। हालांकि, कई बार इतनी गर्मी होती है कि हमारा सामान फ्रिज में रखने के बाद भी सड़ने लगता है। इसलिए हम हर दूसरे-तीसरे दिन फ्रिज साफ करते हैं, लेकिन इसके बाद भी बदबू नहीं जाती।
फ्रिज खोलते ही पूरे किचन में फैल जाती है, अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि हम आपको कुछ ऐसे हैक्स बताएंगे, जिसकी मदद से फ्रिज की बदबू बिना धोए साफ की जा सकती है। तो देर किस बात की आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं-
कॉफी के बीन्स या पाउडर का कमाल
कॉफी की खुशबू काफी तेज होती है, जिसे इस्तेमाल करने से बहुत ही फायदा होता है। इससे बहुत ही कम टाइम में बदबू खत्म हो जाएगी। बस सही तरह से इस्तेमाल करने का तरीका पता होना चाहिए।
कैसे करें इस्तेमाल?
- सबसे पहले एक बड़ा बर्तन लें। फिर इसमें थोड़ी सी ग्राउंड कॉफी रखें।
- इसे कुछ देर या वक्त के लिए फ्रिज में रखें।
- यह कुछ ही घंटों में बदबू को सोख लेगा।
नींबू और लौंग का नेचुरल फ्रेशनर आएगा काम
नींबू और लौंग दोनों में ही नेचुरल एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं और इनकी खुशबू भी बहुत फ्रेश होती है। अगर आपके फ्रिज में खाने की बदबू ज्यादा आ रही है, तो इस टिप को फॉलो कर सकते हैं।
कैसे करें इस्तेमाल?
- एक नींबू को बीच से काटें।
- फिर उसमें 4-5 लौंग चुभा दें।
- इस टुकड़े को फ्रिज में एक प्लेट पर रख दें।
- हर 3-4 दिन में बदलते रहें।
अखबार और विनेगर का करें इस्तेमाल
पुराने अखबार और सफेद सिरका का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे आपको फ्रिज धोने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी और परेशानी भी दूर हो जाएगी। बस आपको नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
कैसे करें इस्तेमाल?
- अखबार को मोड़कर फ्रिज की शेल्फ पर रखें।
- फिर उस पर थोड़ा-सा सिरका छिड़कें।
- सिरका बैक्टीरिया को मारता है और बदबू को खत्म करता है।
कोयला आएगा काम
यह सुनने में आपको अजीब लग सकता है, लेकिन यह सच है कि आप कोयले की मदद से फ्रिज की बदबू मिटा सकते हैं। यह आपको बहुत ही आसानी से ऑनलाइन मिल जाएगा। बता दें यह नॉर्मल कोयले से बिल्कुल अलग होता है, जिसे इस्तेमाल करने के लिए बनाया जाता है।
कैसे करें इस्तेमाल?
- एक कटोरी में कोयला लें और फ्रिज के अंदर रख दें।
- यह बदबू और नमी दोनों को सोखता है।
इन बातों का रखें ध्यान
- फ्रिज को हर रोज चेक करें और खराब सामान को बाहर निकालकर रख दें।
- फ्रिज से बदबू दूर करने के लिए चीजों को खोलकरन रखें।
- गर्मी में ज्यादा सड़नेवाली चीज फ्रिज में न रखें।
बिना धोए इस तरह आप फ्रिज से बदबू को मिटा सकते हैं। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- (@freepik and shutterstock)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों