तवे पर चिपक जाता है डोसा और चीला, तो अब ट्राई करें सोशल मीडिया का यह वायरल हैक...किचन में पड़ी इस सफेद चीज से हो जाएगा काम

How to Avoid Dosa Sticking to Iron Tawa: क्या आपका भी डोसा या चीला हमेशा तवे पर ही चिपक जाता है? अगर आप परफेक्ट डोसा नहीं बना पाती हैं, तो आज हम आपको एक ऐसा वायरल हैक बताएंगे, जिससे आपका डोसा तवे पर बिल्कुल नहीं चिपकेगा। आइए जानें, तवे पर परफेक्ट डोसा कैसे बनाएं? डोसा तवे पर चिपकने से कैसे रोकें? मेरा डोसा तवे पर ही चिपक जाता है, क्या करूं? मैं डोसे को तवे पर चिपकने से कैसे रोकूं? 
  • Nikki Rai
  • Editorial
  • Updated - 2025-07-22, 15:06 IST
How to Avoid Dosa Sticking to Iron Tawa

Why is My Dosa Sticking to the Tawa: बारिश के दिनों अक्सर कुछ चटपटा खाने का दिल करता है। आजकल लोग हेल्दी और टेस्टी डाइट के पीछे काफी भाग रहे हैं। ऐसे में बहुत से लोग हेल्थ और टेस्ट का कॉम्बो डोसा खाना पसंद करते हैं। हमेशा बाजार से डोसा खाना अच्छा नहीं होता। घर पर खुद से हाइजीन का पूरा ख्याल रखकर बनाया हुआ डोसा काफी अच्छा ऑप्शन है। डोसा की रेसिपी देखने में तो काफी इजी लगती है, लेकिन असली चुनौती आती है, इसे तवे पर पकाने में।

खाना बनाने के शौकीन लोग हमेशा कुछ नया ट्राई करना पसंद करते हैं। ऐसे में अगर आप भी उन्हीं में से हैं, जो डोसा बनाना तो चाहते हैं, लेकिन उनका डोसा तवे पर ही चिपक जाता है, तो टेंशन मत लीजिए। आज हम आपके लिए तेल और प्याज वाले पुराने हैक से अलग कुछ नया लाए हैं। इस 1 ट्रिक की मदद से आपका डोसा मक्खन की तरह तवे से एकदम मस्त शेप में बाहर आएगा। ये मेरा खुद का ट्राई किया हुआ हैक है, जो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल है। आइए जानें, डोसा तवे पर चिपकने पर क्या करना चाहिए?

क्या-क्या चाहिए?

  1. सफेद नमक
  2. तेल
  3. डोसा बैटर
  4. सूती कपड़ा/टीशू

डोसे को तवे पर चिपकने से कैसे रोकें?

How to prevent dosa from sticking to the pan

  • डोसे या चीले को तवे पर चिपकने से रोकना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको सबसे पहले तवे को मीडियम आंच पर बहुत ही अच्छे से गरम करना होगा।
  • ज्यादातर लोगों को डोसा तवे पर इसीलिए चिपक जाता है क्योंकि उनका तवा गरम ही नहीं होता।
  • तवा गरम होने पर नमक के 3-4 चम्मच उस पर डाल दें और अच्छे से फैला लें।
  • इसे थोड़ी देर चलाएं और 2 मिनट बाद रंग बदलने पर नमक को तवे से हटा लें।
  • तवे को किसी सूती कपड़े या टीशू पेपर से साफ कर लें।

तवे पर परफेक्ट डोसा कैसे बनाएं?

नमक वाला हैक ट्राई करने के बाद तवे पर ब्रश की मदद से आधी चम्मच से भी कम तेल लगाएं। अब इस पर फिर से वही जला हुआ नमक डालें और कुछ सकेंड्स तक चलाते रहें। टीशू की मदद से तवे पर पोंछकर साफ कर लें। अब आपका तवा डोसा बनाने के लिए बिल्कुल तैयार है। तवे पर बैटर डालें और फिर देखें कमाल। आपका एक भी चीला या डोसा अब तवे पर चिपकेगा नहीं। इस तरीके से फ्री में आपका लोहे का तवा नॉन स्टिक जैसा काम करेगा।

मैंने भी ट्राई किया यह वायरल हैक

I also tried this viral dosa making hack

मैंने खुद भी कई बार इस वायरल हैक को ट्राई किया है। ये बहुत ही शानदार ट्रिक है। इससे डोसा बिल्कुल परफेक्ट बनता है और किनारों पर चिपकता भी नहीं है। इस ट्रिक से तवे पर बार-बार तेल लगाने की भी जरूरत नहीं पड़ती। आप तवे पर बर्फ रगड़ने वाला हैक भी ट्राई कर सकते हैं।

यह भी देखें- क्या आप जानते हैं मसाला डोसा की शुरुआत कहां से हुई

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit:freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP